ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्यमंत्री ने गाजियाबाद में एम्स सैटेलाइट सेंटर के जल्द निर्माण के दिये निर्देश • पूरे प्रदेश में कैम्प लगाकर ऋण आवेदन पत्रों का निस्तारण कराया जाय:सहगल • समूर्ण भारत वाशियों को दीपावली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं:सुरेन्द्र शर्मा • ग्राम सभा जलालाबाद में धूमधाम से मनाया गया संत शिरोमणि रविदास जयंती समारोह • संवेदनशील पुकार से बदली दिशा—सुधीर कुमार गुप्ता के आवाहन ने एक बेटी की शिक्षा को अंधकार से प्रकाश की ओर मोड़ा • विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर जेपी सिंह का आवाहन: अधिक पौधारोपण और संरक्षण का संकल्प लें • “परिवार बचाने से संस्कृत जगाने तक—जितेंद्र प्रताप और सुखबीर दलाल की मुलाकात बनी सार्थक विमर्श का केंद्र” • रंग, उमंग और आत्मीयता के संग भाजपा परिवार ने मनाया होली का उत्सव • मुख्यमंत्री ने गाजियाबाद में एम्स सैटेलाइट सेंटर के जल्द निर्माण के दिये निर्देश • पूरे प्रदेश में कैम्प लगाकर ऋण आवेदन पत्रों का निस्तारण कराया जाय:सहगल • समूर्ण भारत वाशियों को दीपावली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं:सुरेन्द्र शर्मा • ग्राम सभा जलालाबाद में धूमधाम से मनाया गया संत शिरोमणि रविदास जयंती समारोह • संवेदनशील पुकार से बदली दिशा—सुधीर कुमार गुप्ता के आवाहन ने एक बेटी की शिक्षा को अंधकार से प्रकाश की ओर मोड़ा • विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर जेपी सिंह का आवाहन: अधिक पौधारोपण और संरक्षण का संकल्प लें • “परिवार बचाने से संस्कृत जगाने तक—जितेंद्र प्रताप और सुखबीर दलाल की मुलाकात बनी सार्थक विमर्श का केंद्र” • रंग, उमंग और आत्मीयता के संग भाजपा परिवार ने मनाया होली का उत्सव •
उत्तर प्रदेश सरकार English

धूमधाम से मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस, राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष ने विविध आयोजनों में निभाई गरिमामयी सहभागिता

D

Dainik India News

• 6536 views
धूमधाम से मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस, राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष ने विविध आयोजनों में निभाई गरिमामयी सहभागिता

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ।देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राजधानी लखनऊ सहित विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और संवैधानिक मूल्यों से ओत-प्रोत भव्य आयोजन संपन्न हुए।

इन आयोजनों में राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह (संपर्क प्रमुख, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र, संस्कृतभारती) की गरिमामयी उपस्थिति एवं सक्रिय सहभागिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही।


गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या 25 जनवरी 2026 को वारियर्स डिफेंस कॉलेज, मोहनलालगंज द्वारा आयोजित भव्य सांस्कृतिक संध्या में राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने अध्यक्षता की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय रक्षा संस्थान, पुणे के पूर्व प्रधानाचार्य ओ.पी. शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन गुलाब सिंह द्वारा आमंत्रित अतिथियों के स्वागत से हुआ।

उन्होंने पुष्पगुच्छ, स्मृति-चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर अतिथियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि ऐसे विशिष्ट व्यक्तित्व संस्थान के प्रबंधन, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा और ऊर्जा का अक्षय स्रोत हैं।


सांस्कृतिक संध्या के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों, वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा नाट्य रूपांतरण ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। प्रस्तुतियों में राष्ट्रप्रेम, बलिदान, अनुशासन और कर्तव्यबोध की भावनाएँ इतनी सजीव रूप में अभिव्यक्त हुईं कि सभागार तालियों की गूंज से निरंतर प्रतिध्वनित होता रहा।


26 जनवरी को प्रातः 7 बजे वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के छात्र-छात्राओं द्वारा अनुशासित एवं भव्य मार्चपास्ट निकाला गया, जिसमें राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य अतिथि ओ.पी. शुक्ल तथा संस्थान के चेयरमैन गुलाब सिंह को ससम्मान सलामी प्रदान की गई। मार्चपास्ट के उपरांत ध्वजारोहण समारोह संपन्न हुआ, जिसमें तिरंगे के आरोहण के साथ राष्ट्रगान की गूंज ने वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। इसके पश्चात पूर्व दिवस आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह एवं मुख्य अतिथि ओ.पी. शुक्ल (सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य, एनडीए) के कर-कमलों द्वारा किया गया।


इसी क्रम में महानगर विस्तार जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में भी राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह (सचिव, महानगर विस्तार जनकल्याण समिति) ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस कार्यक्रम में वारियर्स डिफेंस कॉलेज के चेयरमैन गुलाब सिंह एवं महानगर विस्तार जनकल्याण समिति के अध्यक्ष जे.एल. भार्गव की उपस्थिति में ध्वजारोहण संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने समारोह को सामाजिक व्यापकता प्रदान की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने देशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए भारतीय संविधान की गरिमा, उसकी मूल भावना तथा नागरिक कर्तव्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भूमिका को रेखांकित करते हुए सामाजिक समरसता, अनुशासन और राष्ट्रनिष्ठा को सुदृढ़ करने का आह्वान किया गया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!