ब्रेकिंग न्यूज़
ढाई लाख युवाओं की मेहनत पर भारी पड़े रसूखदार रिश्ते? विधानसभा भर्ती विवाद की परतें खोल रहे न्यायालयी अभिलेख | संस्कृत के जयघोष से गूंजा दिल्ली विश्वविद्यालय | 821 करोड़ की JPNIC अब निजी हाथों में—नौ साल का इंतजार खत्म या चुनाव से पहले बड़ा फैसला? | 821 करोड़ की इमारत, नौ साल का सन्नाटा और अब निजी चाबी—JPNIC पर सवालों की वह श्रृंखला जिसका जवाब जनता तलाश रही है | सत्ता के शिखर पर पहुंचकर संस्कृति की शरण—डॉ. नीरज सिंह ने जन्मदिवस पर रचा 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का अनुपम अध्याय | जिस दिन भारत संस्कृत भूल गया, उसी दिन अपनी स्मृति का एक अध्याय खो बैठा- प्रमोद पंडित | राष्ट्र के प्रहरियों की कलाई पर बंधा रक्षा-सूत्र | हवा में डगमगाया विमान, पलभर में थम गई दो जिंदगियां | ढाई लाख युवाओं की मेहनत पर भारी पड़े रसूखदार रिश्ते? विधानसभा भर्ती विवाद की परतें खोल रहे न्यायालयी अभिलेख | संस्कृत के जयघोष से गूंजा दिल्ली विश्वविद्यालय | 821 करोड़ की JPNIC अब निजी हाथों में—नौ साल का इंतजार खत्म या चुनाव से पहले बड़ा फैसला? | 821 करोड़ की इमारत, नौ साल का सन्नाटा और अब निजी चाबी—JPNIC पर सवालों की वह श्रृंखला जिसका जवाब जनता तलाश रही है | सत्ता के शिखर पर पहुंचकर संस्कृति की शरण—डॉ. नीरज सिंह ने जन्मदिवस पर रचा 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का अनुपम अध्याय | जिस दिन भारत संस्कृत भूल गया, उसी दिन अपनी स्मृति का एक अध्याय खो बैठा- प्रमोद पंडित | राष्ट्र के प्रहरियों की कलाई पर बंधा रक्षा-सूत्र | हवा में डगमगाया विमान, पलभर में थम गई दो जिंदगियां |
हाइलाइट न्यूज़
प्रधानमंत्री जी के जनसभा एवं अंबेडकर जी की जयंती में भरपूर भागीदारी हेतु रोहनिया विधायक ने कार्यकर्ताओं को दिया निर्देश विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कृषि, उद्यान, मत्स्य, लघु सिंचाई, सहकारिता एवं दुग्ध विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न “आस्था, इतिहास और स्वाभिमान का संगम: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के लिए जनपद से दल रवाना” सौहार्द एवं बंधुत्व मंच के तत्वावधान में जन संवाद गोष्ठी का आयोजन लखनऊ से वाराणसी के बीच पहली वायुयान सेवा का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन  "क्या वास्तव में योग केवल कसरत है, या यह आत्मबोध की एक प्राचीन साधना है?" “Amid the Cataclysm of Global Warfare, India’s Developmental Momentum Remains Unabated… Prime Minister’s Cautionary Oration at Jewar Airport Inauguration” प्रधानमंत्री जी के जनसभा एवं अंबेडकर जी की जयंती में भरपूर भागीदारी हेतु रोहनिया विधायक ने कार्यकर्ताओं को दिया निर्देश विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कृषि, उद्यान, मत्स्य, लघु सिंचाई, सहकारिता एवं दुग्ध विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न “आस्था, इतिहास और स्वाभिमान का संगम: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के लिए जनपद से दल रवाना” सौहार्द एवं बंधुत्व मंच के तत्वावधान में जन संवाद गोष्ठी का आयोजन लखनऊ से वाराणसी के बीच पहली वायुयान सेवा का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन  "क्या वास्तव में योग केवल कसरत है, या यह आत्मबोध की एक प्राचीन साधना है?" “Amid the Cataclysm of Global Warfare, India’s Developmental Momentum Remains Unabated… Prime Minister’s Cautionary Oration at Jewar Airport Inauguration”
Uncategorized English

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मा0 मुख्यमंत्री जी की घोषणा से सम्बन्धित योजनाओं सहित अन्य योजनाओं पर समीक्षा बैठक संपन्न

D

Dainik India News

3814 views

जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने के दिए निर्देश

 दैनिक इंडिया न्यूज़ संवाददाता-धनञ्जय पाण्डेय

मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में मा0 मुख्यमंत्री जी की घोषणा से सम्बन्धित योजनाओं, पुलिस विभाग/अग्निशमन विभाग के निर्माण कार्यों, पूर्वांचल विकास निधि, सांसद निधि, त्वरित आर्थिक विकास योजना एवं प्रधान मंत्री आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने मा0 मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अंतर्गत पुलिस विभाग/अग्निशमन विभाग के निर्माण कार्यों के प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने मधुबन , घोसी एवं मोहम्मदाबाद गोहना के अग्निशमन केंद्र के आवासीय/ प्रशासनिक भवनों के निर्माण की प्रगति के बारे में पूछा। संबंधित अधिकारी द्वारा बताया गया कि मधुबन में कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। घोसी एवं मोहम्मदाबाद गोहना में प्रशासनिक भवनों की प्रगति ठीक है परंतु आवासीय भवनों के निर्माण की प्रगति काफी धीमी होने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगते हुए ठेकेदार के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति के कारणों की जांच करने के निर्देश भी मुख्य विकास अधिकारी को दिए। जिलाधिकारी ने पुलिस लाइन में 100 पुरुष कर्मियों हेतु बैरक के निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी। उन्होंने निर्देश दिए कि जितने भी सरकारी भवन का निर्माण कार्य हो रहा है, उसे गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करें। पूर्वांचल विकास निधि के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी देते हुए अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने बताया कि इस निधि के तहत कुल 20 कार्य कराए जाने थे, जिनमें 5 पूर्ण हो चुके हैं और 4 की निर्माण कार्य प्रगति पर है। पूर्वांचल विकास निधि के तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधीन कार्यों की जानकारी भी जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता से ली।अधिशासी अभियंता पी0डब्ल्यू0डी0 ने बताया कि आवंटन के सापेक्ष कार्य पूर्ण हो चुके हैं, कई निर्माण कार्यों में धन अभाव के कारण कार्य बंद पड़े हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। अगर कहीं गुणवत्ता में कमी पाई जाती है,तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता पी0डब्ल्यू0डी0 को निर्देश दिए कि जब भी उनके विभाग द्वारा किसी निर्माण कार्य की जांच कराई जाए, तो उस को गंभीरता से लेते हुए सही जांच रिपोर्ट लगाएं, ताकि कार्य की गुणवत्ता प्रभावित ना हो। इस दौरान जिलाधिकारी ने सांसद निधि के तहत कराए जाने वाले कार्यों की प्रगति तथा प्रधान मंत्री आदर्श ग्राम योजना के कार्यों की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने वहां उपस्थित सभी अधिकारियों को कार्यों को समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी ददन कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!