ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज |
हाइलाइट न्यूज़
यूपी में अब उद्यमियों व व्यापारियों के खिलाफ बिना जांच के नहीं दर्ज होगी एफआईआर • आस्था,पवित्रता व सूर्य उपासना के महापर्व पर समस्त देशवासियों को अंतर्मन पटल से अशेष शुभकामनाए - जे पी सिंह अध्यक्ष संस्कृत भारतीन्यास अवधप्रान्त व सदस्य उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ।।‼️सूर्योपासना का प्रतीक - छठ पर्व‼️ • D D INDIA NEWS • उत्तर प्रदेश की प्रगति और 2025 प्रयागराज महाकुंभ का भव्य आमंत्रण • रंगोत्सव में थिरके कदम : युवाओं, युवतियों व महिलाओं ने डीजे की धुन पर जमकर लगाए ठुमके • मुख्यमंत्री ने जनपद वाराणसी में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की • <strong>घायलों का हाल जानने चंदौसी अस्पताल पहुंचे सीएम</strong> • कारगिल विजय दिवस पर भाजपा लखनऊ महानगर ने किया वीर सैनिकों का सम्मान, निकाली मशाल यात्रा • यूपी में अब उद्यमियों व व्यापारियों के खिलाफ बिना जांच के नहीं दर्ज होगी एफआईआर • आस्था,पवित्रता व सूर्य उपासना के महापर्व पर समस्त देशवासियों को अंतर्मन पटल से अशेष शुभकामनाए - जे पी सिंह अध्यक्ष संस्कृत भारतीन्यास अवधप्रान्त व सदस्य उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ।।‼️सूर्योपासना का प्रतीक - छठ पर्व‼️ • D D INDIA NEWS • उत्तर प्रदेश की प्रगति और 2025 प्रयागराज महाकुंभ का भव्य आमंत्रण • रंगोत्सव में थिरके कदम : युवाओं, युवतियों व महिलाओं ने डीजे की धुन पर जमकर लगाए ठुमके • मुख्यमंत्री ने जनपद वाराणसी में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की • <strong>घायलों का हाल जानने चंदौसी अस्पताल पहुंचे सीएम</strong> • कारगिल विजय दिवस पर भाजपा लखनऊ महानगर ने किया वीर सैनिकों का सम्मान, निकाली मशाल यात्रा •
टैकनोलजी English

गोरखपुर सांसद रवि किशन को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी पंजाब से गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया धमकी वाला मोबाइल

D

Dainik India News

• 10925 views
गोरखपुर सांसद रवि किशन को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी पंजाब से गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया धमकी वाला मोबाइल

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,गोरखपुर। गोरखपुर सांसद रवि किशन को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गया। गोरखपुर पुलिस ने तेज़ी और सूझबूझ के साथ कार्रवाई करते हुए पंजाब के लुधियाना से आरोपी अजय कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सांसद को फोन पर धमकी दी थी कि “बिहार आओ, गोली मार दूंगा।” इस धमकी के बाद पूरे गोरखपुर में सनसनी फैल गई थी।

धमकी मिलने के तुरंत बाद सांसद के निजी सचिव ने इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टेक्निकल सर्विलांस और मोबाइल लोकेशन के जरिए आरोपी का लोकेशन ट्रेस किया। गोरखपुर पुलिस टीम ने लुधियाना पहुंचकर उसे धर दबोचा। आरोपी के पास से वही मोबाइल बरामद किया गया जिससे धमकी दी गई थी।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया और सफाई में कहा कि वह नशे में था, इसलिए गलती हो गई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह हरकत किसी निजी रंजिश का नतीजा थी या इसके पीछे किसी बड़ी साजिश की भूमिका थी।

गोरखपुर के एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया गया और सोमवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। थाना रामगढ़ ताल पुलिस ने इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया।

गिरफ्तार आरोपी अजय कुमार यादव लुधियाना के फतेहगढ़ मोहल्ला, बग्गा कला का रहने वाला है। पुलिस अब उसके मोबाइल डेटा और कॉल रिकॉर्ड की जांच कर रही है ताकि यह साफ हो सके कि उसके पीछे कोई और व्यक्ति या संगठन तो नहीं है।

रवि किशन को मिली धमकी के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई थीं। हालांकि अब आरोपी की गिरफ्तारी से राहत की सांस जरूर मिली है, लेकिन यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर और कितनी सजगता की आवश्यकता है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!