ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्यमंत्री ने जनपद वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया • समस्त देश वाशियो को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं-जेपी सिंह • क्या यूजीसी पर जो नए नियम बनाए गए हैं, भारत में दंगल खड़ा करेगा? • हरदोई आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल जी के जन्मदिन के अवसर की दी बधाई • पहलगाम का लहू पुकारता है: अब सिर्फ जवाब नहीं, हिसाब चाहिए • महामंडलेश्वर स्वामी अभयानंद सरस्वती जी का पट्टाभिषेक, आध्यात्मिक विचारों से हुआ वातावरणआई दिव्यता • बलूचिस्तान की प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को बताया 'दरिंदा देश', सेना को कहा 'कसाई से भी बत्तर' • Himalaya Motor Training School: Setting New Benchmarks in the Field of Education • मुख्यमंत्री ने जनपद वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया • समस्त देश वाशियो को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं-जेपी सिंह • क्या यूजीसी पर जो नए नियम बनाए गए हैं, भारत में दंगल खड़ा करेगा? • हरदोई आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल जी के जन्मदिन के अवसर की दी बधाई • पहलगाम का लहू पुकारता है: अब सिर्फ जवाब नहीं, हिसाब चाहिए • महामंडलेश्वर स्वामी अभयानंद सरस्वती जी का पट्टाभिषेक, आध्यात्मिक विचारों से हुआ वातावरणआई दिव्यता • बलूचिस्तान की प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को बताया 'दरिंदा देश', सेना को कहा 'कसाई से भी बत्तर' • Himalaya Motor Training School: Setting New Benchmarks in the Field of Education •
उत्तर प्रदेश सरकार English

उत्तर प्रदेश का ओडीओपी और स्टार्टअप मॉडल बना नई अर्थव्यवस्था की धड़कन

D

Dainik India News

• 6292 views
उत्तर प्रदेश का ओडीओपी और स्टार्टअप मॉडल बना नई अर्थव्यवस्था की धड़कन

77 प्रोडक्ट्स को मिला जीआई टैग, प्रदेश तेजी से बन रहा फार्मा और बायोटेक्नोलॉजी का हब,


डॉ. जितेंद्र सिंह बोले- छोटे शहरों और गांवों के युवा बदल देंगे देश का भविष्य

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ। उत्तर प्रदेश का वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) अब सिर्फ प्रदेश का नहीं, बल्कि देश और दुनिया का ब्रांड बन चुका है। सरकार 2 लाख करोड़ रुपये के एमएसएमई उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने में जुटी है। यही वजह है कि प्रदेश का हर जिला अपनी पहचान और रोजगार का केंद्र बनता जा रहा है।

प्रदेश के 77 उत्पादों को जियोग्राफिकल इंडिकेशन (जीआई) टैग मिल चुका है। इसका सीधा असर यह हुआ है कि इनकी मांग न केवल देश में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी लगातार बढ़ रही है। सरकार की यह रणनीति प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई पर ले जा रही है।

एनबीआरआई, सीडीआरआई, आईआईटीआर और सीमैप जैसे संस्थान शोध और नवाचार से इस अभियान को और धार दे रहे हैं। एनबीआरआई ने 9 लाख एकड़ क्षेत्र में जैविक खेती का मॉडल खड़ा कर किसानों को नई दिशा दी है। वहीं, सीडीआरआई दवाओं की खोज में जुटा है और प्रदेश सरकार फार्मा व मेडिकल डिवाइस पार्क स्थापित कर उत्तर प्रदेश को फार्मा हब बनाने की दिशा में तेजी से बढ़ रही है।

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कार्यक्रम में स्पष्ट कहा—“आज देश के छोटे शहरों और कस्बों के युवाओं की उड़ान बड़ी है। हमारे 50 प्रतिशत से अधिक स्टार्टअप टियर-टू और टियर-थ्री शहरों से आ रहे हैं। इनमें 60 प्रतिशत महिलाएं नेतृत्व कर रही हैं। यह नया भारत है, जो गांव और छोटे कस्बों से निकलकर वैश्विक मंच पर खड़ा हो रहा है।”

उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया नेशनल क्वांटम मिशन उत्तर प्रदेश को एक अलग पहचान देगा। देश का पहला क्वांटम सेंटर नोएडा में बनेगा और इसके साथ ही प्रदेश में बायोटेक्नोलॉजी इंडस्ट्रियल पार्क स्थापित करने की तैयारी भी तेज है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यही रफ्तार बरकरार रही तो आने वाले वर्षों में उत्तर प्रदेश न सिर्फ कृषि, बल्कि फार्मा, बायोटेक और स्टार्टअप्स का सबसे बड़ा पावरहाउस बन जाएगा।

इस मौके पर सीएसआईआर से जुड़े वरिष्ठ वैज्ञानिक, प्रगतिशील किसान और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!