ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
रुद्राभिषेक कर सीएम योगी ने किया भव्य कलशयात्रा का शुभारंभ • मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरा भोजपुरी समाज, श्रमदान से दिया स्वच्छता का संदेश • सनातनी चैतन्य के मूल में प्रवेश का मंत्र-गायत्री • अनुपूरक बजट: शहरी विकास और शिक्षा पर खास फोकस, ऊर्जा और गृह विभाग को भी मिला प्रावधान • रक्षा मंत्री आर्मी डे कार्यक्रम में हुए शामिल, सैनिकों ने वीरता का किया प्रदर्शन • सशक्त बूथ, सशक्त संगठन: उत्तर विधानसभा में बूथ स्तरीय सम्मेलन में मतदाता पुनरीक्षण अभियान को मिली नई ऊर्जा • CSIR-IITR का डायमंड जुबली ओपन डे और IISF आउटरीच: वैज्ञानिक जिज्ञासा एवं नवाचार को प्रेरित करने का एक नया अध्याय • प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से ‘प्राकृतिक खेती-राष्ट्रीय सम्मेलन’ के समापन सत्र को सम्बोधित किया • रुद्राभिषेक कर सीएम योगी ने किया भव्य कलशयात्रा का शुभारंभ • मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरा भोजपुरी समाज, श्रमदान से दिया स्वच्छता का संदेश • सनातनी चैतन्य के मूल में प्रवेश का मंत्र-गायत्री • अनुपूरक बजट: शहरी विकास और शिक्षा पर खास फोकस, ऊर्जा और गृह विभाग को भी मिला प्रावधान • रक्षा मंत्री आर्मी डे कार्यक्रम में हुए शामिल, सैनिकों ने वीरता का किया प्रदर्शन • सशक्त बूथ, सशक्त संगठन: उत्तर विधानसभा में बूथ स्तरीय सम्मेलन में मतदाता पुनरीक्षण अभियान को मिली नई ऊर्जा • CSIR-IITR का डायमंड जुबली ओपन डे और IISF आउटरीच: वैज्ञानिक जिज्ञासा एवं नवाचार को प्रेरित करने का एक नया अध्याय • प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से ‘प्राकृतिक खेती-राष्ट्रीय सम्मेलन’ के समापन सत्र को सम्बोधित किया •
उत्तर प्रदेश सरकार English

जिलाधिकारी ने तहसील मोहम्मदाबाद गोहना एवं सदर के निर्धारित मतगणना एवं पार्टी रवानगी स्थलों सहित नामांकन कक्षों का किया निरीक्षण

D

Dainik India News

• 6630 views
जिलाधिकारी ने तहसील मोहम्मदाबाद गोहना एवं सदर के निर्धारित मतगणना एवं पार्टी रवानगी स्थलों सहित नामांकन कक्षों का किया निरीक्षण

नगर निकाय सामान्य निर्वाचन- 2023 हेतु समस्त तैयारियां समय से पूर्ण करने के दिए निर्देश

चुनाव प्रक्रिया के दौरान लापरवाही पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई- जिला अधिकारी

ब्यूरो दैनिक इंडिया न्यूज़ मऊ । जिलाधिकारी  अरुण कुमार ने तहसील मोहम्मदाबाद गोहना एवं सदर के अंतर्गत आने वाली न्याय पंचायतों के मतगणना एवं पार्टी रवानगी स्थलों तथा नामांकन कक्षों का निरीक्षण किया । इसके अलावा नगर पालिका परिषद हेतु निर्धारित मतगणना स्थल एवं नामांकन कक्षों का भी निरीक्षण जिलाधिकारी द्वारा किया गया ।

तहसील मोहम्मदाबाद गोहाना के अंतर्गत चिरैयाकोट , वलीदपुर एवं मोहम्मदाबाद गोहना की नगर पंचायतें शामिल है। इन नगर पंचायतों के चुनाव हेतु टाउन इंटर कॉलेज, मोहम्मदाबाद गोहना से पार्टी रवानगी एवं मतगणना कार्य संपन्न किया जाना है । टाउन इंटर कॉलेज में 3 बूथ भी बनाए गए हैं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना को टाउन इंटर कॉलेज के परिसर में साफ - सफाई, कमरों के अंदर पर्याप्त मात्रा में प्रकाश की व्यवस्था तथा वाहनों हेतु पार्किंग की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां पर मतगणना हेतु अलग-अलग नगर पंचायतों हेतु निर्धारित स्थलों का भी निरीक्षण किया। मतगणना हेतु निर्धारित स्थलों से सटे कमरों को स्ट्रांग रूम बनाने के भी निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। इस दौरान उन्होंने उपजिलाधिकारी  को सभी स्ट्रांग रूमो को सुरक्षित स्वरूप प्रदान करने हेतु समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिलाधिकारी ने तहसील परिसर का निरीक्षण किया, जहां पर पूरे नामांकन की कार्यवाही संपन्न की जानी है। यहां पर नामांकन हेतु तीन अध्यक्ष तथा तीन सदस्य पद हेतु कक्ष निर्धारित किए गए हैं। नामांकन कक्षों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कक्षों में उचित दूरी पर बैरिकेटिंग, पर्याप्त मात्रा में प्रकाश व्यवस्था आदि के निर्देश दिए।

तहसील सदर के अंतर्गत भी तीन नगर पंचायतें क्रमशः अदरी, कोपागंज एवं कुर्थीजाफरपुर हैं। इन नगर पंचायतों सहित नगर पालिका परिषद के चुनाव हेतु निर्धारित पार्टी रवानगी एवं मतगणना स्थल डीसीएसके पीजी कॉलेज का भी निरीक्षण जिलाधिकारी द्वारा किया गया। इसके अलावा तहसील सदर मुख्यालय स्थित विभिन्न नामांकन कक्षों का जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने समस्त संबंधित अधिकारियों को चुनाव से संबंधित सारी तैयारियां समय से पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए सारी कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी जिला अधिकारी द्वारा दी गई। 

जिलाधिकारी द्वारा पूरी निरीक्षण प्रक्रिया के दौरान पुलिस अधीक्षक  अविनाश पांडे, अपर पुलिस अधीक्षक महेश कुमार अत्री, अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना अवधेश कुमार चौहान तथा उप जिलाधिकारी सदर आनंद कनौजिया सहित समस्त संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!