ब्रेकिंग न्यूज़
यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली | यमुना के तट पर उमड़ा आस्था का महासागर, छठी मइया की भक्ति में सराबोर हुई दिल्ली | गोमती की बदहाली पर मुख्यमंत्री की चिंता, बोले– नदी की निर्मलता लौटाना सरकार और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली | यमुना के तट पर उमड़ा आस्था का महासागर, छठी मइया की भक्ति में सराबोर हुई दिल्ली | गोमती की बदहाली पर मुख्यमंत्री की चिंता, बोले– नदी की निर्मलता लौटाना सरकार और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी |
हाइलाइट न्यूज़
अवैध वृक्ष कटान पर नहीं लग रहा अंकुश, पर्यावरण संरक्षण पर गंभीर सवाल • जघन्य अपराधों में अपराधियों को शीघ्र दिलाएं सजा, चार्जशीट में न हो देरी: जिलाधिकारी आनंद वर्धन • यूपीएसएनए की प्रतियोगिता में ख्याल, तराना, ध्रुपद–धमार से लेकर ठुमरी–दादरा तक गूंजा सुरों का महामंच • इरशाद ने थूक लगा कर बनाई रोटी, वीडियो वायरल होते ही ढाबाहुआ सील, आरोपी गिरफ्तार • लाल बहादुर शास्त्री की सादगी और संकल्प आज भी प्रेरणास्रोत: जितेंद्र प्रताप सिंह • सीएम योगी ने जिस पिंटू महरा की विधानसभा में की थी तारीफ, अब उसी पर लगे गंभीर आपराधिक आरोप • इस्लामी कब्जे से कब मुक्त होगा राजधानी लखनऊ? • मोदी को चुनावी बिगुल फूंकने की जरूरत नहीं, मोदी विकास का बिगुल फूंकता है : प्रधानमंत्री  • अवैध वृक्ष कटान पर नहीं लग रहा अंकुश, पर्यावरण संरक्षण पर गंभीर सवाल • जघन्य अपराधों में अपराधियों को शीघ्र दिलाएं सजा, चार्जशीट में न हो देरी: जिलाधिकारी आनंद वर्धन • यूपीएसएनए की प्रतियोगिता में ख्याल, तराना, ध्रुपद–धमार से लेकर ठुमरी–दादरा तक गूंजा सुरों का महामंच • इरशाद ने थूक लगा कर बनाई रोटी, वीडियो वायरल होते ही ढाबाहुआ सील, आरोपी गिरफ्तार • लाल बहादुर शास्त्री की सादगी और संकल्प आज भी प्रेरणास्रोत: जितेंद्र प्रताप सिंह • सीएम योगी ने जिस पिंटू महरा की विधानसभा में की थी तारीफ, अब उसी पर लगे गंभीर आपराधिक आरोप • इस्लामी कब्जे से कब मुक्त होगा राजधानी लखनऊ? • मोदी को चुनावी बिगुल फूंकने की जरूरत नहीं, मोदी विकास का बिगुल फूंकता है : प्रधानमंत्री  •
प्रीमियम समाचार ब्रेकिंग हिन्दी

महावीर शाखा में हनुमान भक्ति का अद्भुत संगम, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

D

Dainik India News

• 19299 views
महावीर शाखा में हनुमान भक्ति का अद्भुत संगम, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

संघ स्वयंसेवकों ने सेवा, समर्पण और संगठन शक्ति का दिया प्रेरक संदेश

बजरंगबली की कृपा से सनातन चेतना के जागरण का बना माध्यम

Article image

दैनिक इंडिया न्यूज़, 13 जून 2026, लखनऊ। प्रताप नगर स्थित महावीर शाखा परिसर में भगवान श्री हनुमान जी को समर्पित विशाल भंडारे का भव्य एवं दिव्य आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में संपन्न हुआ। श्रद्धा, सेवा और संगठन की भावना से ओतप्रोत इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया तथा प्रभु श्रीराम के परम भक्त महाबली हनुमान के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

Article image

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाग संघचालक प्रभात अधोलिया रहे। आयोजन का नेतृत्व नगर संचालक के.सी. शाह तथा नगर कार्यवाह अमित कुमार अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भगवान हनुमान केवल शक्ति और पराक्रम के प्रतीक नहीं हैं, बल्कि वे निस्वार्थ सेवा, अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रभक्ति के सर्वोच्च आदर्श हैं। आज के समय में समाज को उन्हीं मूल्यों को आत्मसात करने की आवश्यकता है, जिनका जीवन्त उदाहरण हनुमान जी ने प्रस्तुत किया।

Article image

भंडारे के शुभारंभ से पूर्व भगवान श्री हनुमान एवं श्रीराम दरबार का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। इसके उपरांत समस्त स्वयंसेवकों एवं श्रद्धालुओं ने एक स्वर में सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा का पाठ कर नगरवासियों के सुख, समृद्धि, आरोग्य और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। सम्पूर्ण वातावरण "जय श्रीराम" और "जय बजरंगबली" के उद्घोषों से भक्तिमय हो उठा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने अनुभव किया कि सामूहिक प्रार्थना और भक्ति केवल आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत ही नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में पिरोने वाली सनातन परंपरा का सशक्त माध्यम भी है।

भंडारे के दौरान पूरे परिसर में भक्ति और सेवा का अनुपम वातावरण देखने को मिला। स्वयंसेवकों ने अत्यंत विनम्रता और अनुशासन के साथ श्रद्धालुओं की सेवा की। उपस्थित जनसमूह ने इसे केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बताया। कार्यक्रम में बार-बार यह संदेश प्रतिध्वनित हुआ कि जब समाज अपने आध्यात्मिक मूल्यों से जुड़ता है, तब राष्ट्र की शक्ति भी सुदृढ़ होती है।

वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्य व्यक्ति निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का है और भगवान हनुमान का चरित्र प्रत्येक स्वयंसेवक के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी अटूट भक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और त्याग की भावना समाज को एक नई दिशा प्रदान करती है। भंडारे के माध्यम से सेवा और समरसता का जो संदेश दिया गया, वह सनातन संस्कृति की उस परंपरा को आगे बढ़ाता है जिसमें समाज का प्रत्येक वर्ग एक परिवार के रूप में जुड़ता है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर के स्वयंसेवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर लोहिया नगर के पार्षद राकेश कुमार मिश्र, आशुतोष मिश्रा,धर्मेंद्र मिश्रा सह कार्यवाह, कन्हैया , नवीन चंद्र गुप्ता , राजनाथ तिवारी , मुकेश , विनोद , शिव कुमार पाण्डेय ,धर्मोत्तम शुक्ला ,सुरेश चंद्र , प्रदीप , देवजीत पाण्डेय, मनोज , हनुमंत सिंह, हरिंद्र सिंह,ओम प्रकाश मिश्रा दिवाकर गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिकों एवं स्वयंसेवकों ने अपनी सहभागिता निभाई तथा आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

टैग्स:

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!