ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
CSIR-IITR’s Diamond Jubilee Open Day and IISF Outreach: Inspiring Scientific Curiosity and Innovation • हिल्टन गार्डन इन लखनऊ ने शीरोज़की महिलाओं की ताकत को गले लगाकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया • समाजसेवी कमालुद्दीन उस्मानी ने नौजवान धावकों को पहनाया टी-शर्ट • ट्राई की तत्परता से उपभोक्ता को राहत, वोडाफोन आइडिया की लापरवाहियों का खुलासा • जानकीपुरम बिस्तार में लगा कूड़े का अंबार:कचरे से उठती बदबू से मोहल्लेवासी परेशान, समस्या के सामधान की मांग • <em>प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन केंद्र पर बालिकाओं को वितरित किया गया ड्रेस एवं प्रशिक्षणार्थियों को नियुक्ति पत्र</em> • मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश दिवस समारोह का शुभारम्भ किया, • केंद्रीय बजट को लेकर प्रभारी मंत्री की प्रेस वार्ता, जिले से लेकर देश के समग्र विकास की ऐतिहासिक रूपरेखा बताया बजट • CSIR-IITR’s Diamond Jubilee Open Day and IISF Outreach: Inspiring Scientific Curiosity and Innovation • हिल्टन गार्डन इन लखनऊ ने शीरोज़की महिलाओं की ताकत को गले लगाकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया • समाजसेवी कमालुद्दीन उस्मानी ने नौजवान धावकों को पहनाया टी-शर्ट • ट्राई की तत्परता से उपभोक्ता को राहत, वोडाफोन आइडिया की लापरवाहियों का खुलासा • जानकीपुरम बिस्तार में लगा कूड़े का अंबार:कचरे से उठती बदबू से मोहल्लेवासी परेशान, समस्या के सामधान की मांग • <em>प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन केंद्र पर बालिकाओं को वितरित किया गया ड्रेस एवं प्रशिक्षणार्थियों को नियुक्ति पत्र</em> • मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश दिवस समारोह का शुभारम्भ किया, • केंद्रीय बजट को लेकर प्रभारी मंत्री की प्रेस वार्ता, जिले से लेकर देश के समग्र विकास की ऐतिहासिक रूपरेखा बताया बजट •
Uncategorized English

ग्राम किन्तूर में सड़क पर रखा ट्रांसफार्मर बना जानलेवा, प्रशासन बेखबर

D

Dainik India News

• 7570 views
ग्राम किन्तूर में सड़क पर रखा ट्रांसफार्मर बना जानलेवा, प्रशासन बेखबर

ग्रामीणों की मांग – पंचायत भवन के चबूतरे पर शिफ्ट हो ट्रांसफार्मर

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,बाराबंकी, सिरौलीगौसपुर। क्षेत्र के ग्राम किन्तूर में पंचायत भवन के सामने रखा ट्रांसफार्मर ग्रामीणों के लिए खतरे का सबब बना हुआ है। खुले तारों के संपर्क में आकर अब तक कई जानवरों की मौत हो चुकी है, लेकिन प्रशासन इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अकरम अंसारी ने बताया कि कुछ दिनों पहले मुकेश बाल्मीकि की बकरी, एक कुत्ता और एक बंदर खुले तारों की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर नहीं रखा गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

पंचायत भवन के चबूतरे पर रखने की योजना अधर में

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि पूर्व अवर अभियंता कटियार के निर्देश पर पंचायत भवन के किनारे एक चबूतरे का निर्माण करवाया गया था ताकि ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर रखा जा सके। लेकिन वर्तमान अवर अभियंता राज मौर्या से कई बार अनुरोध करने के बावजूद ट्रांसफार्मर को अभी तक चबूतरे पर नहीं रखा गया है।

ग्रामीणों की मांग – प्रशासन जल्द करे कार्रवाई

सड़क पर रखे ट्रांसफार्मर से गांववासियों को बिजली के झटके और हादसों का डर बना हुआ है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर को पंचायत भवन के चबूतरे पर शिफ्ट करने की मांग की है। यदि जल्द ही इस पर कोई कदम नहीं उठाया गया, तो ग्रामीण प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!