ब्रेकिंग न्यूज़
4000 से अधिक मतों के साथ प्रशांत सिंह अटल ने रचा इतिहास, बार काउंसिल चुनाव में देशभर में तीसरे स्थान पर पहुंचे | लखनऊ में ड्राइविंग सीखने का नया भरोसा: हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल — अब गोमतीनगर और जानकीपुरम से सेवाएं, जल्द दिल्ली में भी होगा विस्तार | लखनऊ का भरोसा, अब दिल्ली की ओर बढ़ते कदम — Himalaya Motor Training School बना सुरक्षित ड्राइविंग प्रशिक्षण का नया मानक | देववाणी संस्कृत के पुनर्जागरण का महाअभियान, 25 अगस्त से अवधप्रांत में गूंजेगा संस्कृत सप्ताह | रात 11 बजे बिजली उपकेंद्रों पर पहुंचीं विधायक केतकी सिंह, बिजली कटौती पर अधिकारियों से मांगा जवाब | क्या भारतीय नौकरशाही का ‘स्टील फ्रेम’ अब पुनर्निर्माण की मांग कर रहा है? | गंगाजल: केवल जल नहीं, सनातन सभ्यता की आत्मा है माँ गंगा | भाजपा अवध के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का लखनऊ में ऐतिहासिक स्वागत | 4000 से अधिक मतों के साथ प्रशांत सिंह अटल ने रचा इतिहास, बार काउंसिल चुनाव में देशभर में तीसरे स्थान पर पहुंचे | लखनऊ में ड्राइविंग सीखने का नया भरोसा: हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल — अब गोमतीनगर और जानकीपुरम से सेवाएं, जल्द दिल्ली में भी होगा विस्तार | लखनऊ का भरोसा, अब दिल्ली की ओर बढ़ते कदम — Himalaya Motor Training School बना सुरक्षित ड्राइविंग प्रशिक्षण का नया मानक | देववाणी संस्कृत के पुनर्जागरण का महाअभियान, 25 अगस्त से अवधप्रांत में गूंजेगा संस्कृत सप्ताह | रात 11 बजे बिजली उपकेंद्रों पर पहुंचीं विधायक केतकी सिंह, बिजली कटौती पर अधिकारियों से मांगा जवाब | क्या भारतीय नौकरशाही का ‘स्टील फ्रेम’ अब पुनर्निर्माण की मांग कर रहा है? | गंगाजल: केवल जल नहीं, सनातन सभ्यता की आत्मा है माँ गंगा | भाजपा अवध के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का लखनऊ में ऐतिहासिक स्वागत |
हाइलाइट न्यूज़
आदि शक्ति बगुलामुखी माँ पीताम्बर देवी के भव्य आलौकिक 108 कुण्डी महायज्ञ की तैयारी व आयोजन हेतू आहुत गोष्ठी सम्पन्न:जेपी सिंह सड़कों पर बेपरवाह होकर फर्राटा भर दौड़ती भूसी गाड़ी श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के संदर्भ में संस्कृत सम्मेलन सीएम योगी की मॉनिटरिंग का दिख रहा असर, एक माह में परिवहन निगम ने कमाए साढ़े 32 लाख शिव की नगरी में जुटेंगे संसार के दिग्गज, ग्रैंड वेलकम की तैयारी में योगी सरकार फिट-मी कम्युनिटी द्वारा प्रकृति-सान्निध्य में नववर्ष का भावपूर्ण शुभारंभ बाबू जगजीवन राम: सामाजिक समानता और शोषित वर्ग के अधिकारों के प्रतीक - प्रो. आद्या प्रसाद पाण्डेय UP विधानसभा का शीतकालीन सत्र: मुख्यमंत्री ने विकास और सुरक्षा के संकल्प को किया रेखांकित आदि शक्ति बगुलामुखी माँ पीताम्बर देवी के भव्य आलौकिक 108 कुण्डी महायज्ञ की तैयारी व आयोजन हेतू आहुत गोष्ठी सम्पन्न:जेपी सिंह सड़कों पर बेपरवाह होकर फर्राटा भर दौड़ती भूसी गाड़ी श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के संदर्भ में संस्कृत सम्मेलन सीएम योगी की मॉनिटरिंग का दिख रहा असर, एक माह में परिवहन निगम ने कमाए साढ़े 32 लाख शिव की नगरी में जुटेंगे संसार के दिग्गज, ग्रैंड वेलकम की तैयारी में योगी सरकार फिट-मी कम्युनिटी द्वारा प्रकृति-सान्निध्य में नववर्ष का भावपूर्ण शुभारंभ बाबू जगजीवन राम: सामाजिक समानता और शोषित वर्ग के अधिकारों के प्रतीक - प्रो. आद्या प्रसाद पाण्डेय UP विधानसभा का शीतकालीन सत्र: मुख्यमंत्री ने विकास और सुरक्षा के संकल्प को किया रेखांकित
लेख / शोध English

मनुष्य के शक्तियों की सीमा अपार है-हरिंद्र सिंह

D

Dainik India News

33 views
मनुष्य के शक्तियों की सीमा अपार है-हरिंद्र सिंह
दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ

आप निराश इसलिए हैं कि भय ने और संदेह ने आपके अन्तःकरण पर अधिकार कर लिया है। आप को अपनी योग्यता के प्रति अविश्वास हो गया है,आप की सफलता और दुर्भाग्य की मानसिक प्रवृत्तियों ने आप को परास्त कर दिया है और आप को हीनता की भावना ने आप की मानसिक जगत में तूफान लाकर अस्त-व्यस्त कर डाला है। विचारों की यह परवशता ही आप को डूबो रही है। आप याद रखें जब तक आप किसी कार्य में हाथ नहीं डालेंगे, तब तक अपनी शक्ति का अनुमान कदापि नही कर पाएंगे। मनुष्य जब तक अपने आपको यह न समझ ले कि वह कार्य करने की क्षमता रखता है, तब तक वह पंगु ही बना रहता है।

आप को जो कुछ श्रेष्ठ जंचता है, जो कुछ आप की अन्तरात्मा कहती है उसे दृढ़ संकल्प-कर के अवश्य प्रारंभ करो। डरो नहीं, शंका, संदेह या अविश्वास की कोई बात नही, सोचो बल्कि कार्य शुरू कर ही डालो। प्रत्येक मनुष्य कुछ न कुछ जरूर कर सकता है और करेगा,हिम्मत न हारें। हिम्मत हमेशा बाजी मारती है। आप अपने सामर्थ्य और निश्चय बलों की अभिवृद्धि करते रहें, संसार में जो करोड़ों मनुष्य निराश हो रहे हैं उनका प्रधान कारण आत्मविश्वास की कमी है। वे श्रद्धा खो बैठे हैं और दूषित निष्प्रयोजन कल्पनाओं के ग्रास बने हैं आप इनसे सदैव बचे रहें।

आज से अपनी क्षूद्रता का चिंतन छोड़ें,जब कभी विश्व की विशालता पर विचार करने बैठें, तो अपने मन, शरीर, आत्मा की महान शक्तियों पर चित्त एकाग्र करें। शक्ति के इस केन्द्र पर मन स्थिर रखने से कोई दुर्बलता आपके अन्तःकरण में प्रवेश नहीं कर सकती। जब तक आप शक्ति के विशाल बिंदू पर समस्त शक्तियाँ को केन्द्रित करेंगे तब यह प्रतीत होगा कि आप पाषाण में, धातु में, वनस्पति में, प्रकृति में, पशु में और जिस किसी वस्तु में भी विशालता है, उन सब से आप की विशालता कहीं अधिक है। इन सब की विशालता की एक सीमा निश्चित है, किन्तु मनुष्य के शक्तियों की सीमा अपार है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!