ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
महिला जन सुनवाई कार्यक्रम एवं जागरूकता शिविर का आयोजन 21/10/2021 को • हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न • ₹68.22 करोड़ की विकास क्रांति से बदलेगा लखनऊ का चेहरा • जॉइंट डिफेंस डायलॉग: सेना और उद्योग के बीच स्वावलंबन बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम • दिवंगत होमगार्ड्स जवान के परिजन को सीएम ने सौंपा 34 लाख का चेक • जन के साथ जमीन के लिए भी संजीवनी हैं दलहनी फसलें, • कोरोना की थर्ड वेव, सेकेण्ड वेव की तरह खतरनाक नहीं : मुख्यमंत्री • हरदोई : विद्युत विभाग ने बकाया वसूली अभियान चलाया, • महिला जन सुनवाई कार्यक्रम एवं जागरूकता शिविर का आयोजन 21/10/2021 को • हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न • ₹68.22 करोड़ की विकास क्रांति से बदलेगा लखनऊ का चेहरा • जॉइंट डिफेंस डायलॉग: सेना और उद्योग के बीच स्वावलंबन बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम • दिवंगत होमगार्ड्स जवान के परिजन को सीएम ने सौंपा 34 लाख का चेक • जन के साथ जमीन के लिए भी संजीवनी हैं दलहनी फसलें, • कोरोना की थर्ड वेव, सेकेण्ड वेव की तरह खतरनाक नहीं : मुख्यमंत्री • हरदोई : विद्युत विभाग ने बकाया वसूली अभियान चलाया, •
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जनसंवाद से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक कई कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता

प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक संगठनों और परिजनों से मुलाकात कर जानेंगे जनता का हाल, विभिन्न आयोजनों में देंगे सहभागिता

D

Dainik India News

• 7469 views
तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जनसंवाद से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक कई कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ।लखनऊ के सांसद एवं देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 5 जून से 7 जून तक अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनका कार्यक्रम जनसंपर्क, सामाजिक सहभागिता, पर्यावरण संरक्षण, संगठनात्मक संवाद और नागरिकों से सीधे जुड़ाव पर केंद्रित रहेगा। दौरे के दौरान वे विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों से मुलाकात करेंगे तथा कई महत्वपूर्ण आयोजनों में भाग लेंगे।

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के अनुसार रक्षा मंत्री 5 जून को पूर्वाह्न 11:05 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इसके उपरांत वे हिंद नगर, कृष्णा नगर और कैंट क्षेत्र में जाकर दिवंगत नागरिकों के परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे। जनप्रतिनिधि होने के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं को प्राथमिकता देने वाले राजनाथ सिंह का यह कार्यक्रम जनता के साथ उनके आत्मीय संबंधों को भी दर्शाता है।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रक्षा मंत्री कैंट स्थित कस्तूरबा पार्क में आयोजित “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण करेंगे। पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यक्रम विशेष महत्व का माना जा रहा है। इसके बाद वे उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव से शिष्टाचार भेंट करेंगे।

दौरे के प्रथम दिन सायंकाल वे दिलकुशा लॉन में आयोजित “बायोयुग ग्रीन कमांड” कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात सीतापुर रोड स्थित सेवा अस्पताल में आयोजित राम कथा महोत्सव में सहभागिता कर धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से भी जुड़ेंगे।

6 जून को रक्षा मंत्री गोमतीनगर एवं निराला नगर क्षेत्र में जाकर विभिन्न परिवारों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद सायंकाल हरदोई रोड स्थित मिलेनियम पैलेस में पश्चिम मंडल-2 के प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ संवाद करेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में क्षेत्रीय विकास, जनसरोकारों तथा संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी।

दौरे के अंतिम दिन 7 जून को आलमबाग स्थित जीपी होटल एंड बैंक्वेट में कैंट मंडल-1 के प्रबुद्ध नागरिकों एवं सम्मानित जनों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से रक्षा मंत्री नागरिकों के सुझाव सुनेंगे तथा केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों पर विचार-विमर्श करेंगे।

लगातार जनसंपर्क, सामाजिक सहभागिता और विकासोन्मुख संवाद की अपनी कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का यह दौरा राजनीतिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सामाजिक और जनसरोकारों के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। तीन दिनों तक चलने वाले इन कार्यक्रमों पर राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों की विशेष नजर बनी हुई है।

टैग्स:

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!