ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
शिक्षक सम्मेलन का भव्य आयोजन • CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में 'जनता दर्शन' कार्यक्रम के दौरान 200 से अधिक समस्याएं सुनीं • कहीं श्राद्ध पक्ष में भी आप अपने पितरों के आशीर्वाद से वंचित तो नहीं हो रहे- डा. विजय कुमार मिश्र • दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं:वाचस्पति त्रिपाठी • लखनऊ में विदेशी वस्तुओं की होली दहन, अमेज़ॉन-फ्लिपकार्ट पर प्रतिबंध की मांग • बैंक लॉकर में 23 साल पुराना भरोसा टूटा, 50 लाख के जेवर गायब; SBI कर्मचारियों पर FIR • सहारा हॉस्पिटल में ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग शिविर में मरीजों को मिला इलाज • क्या उत्तर प्रदेश की विद्युत व्यवस्था जनसेवा से प्रबंधन-प्रयोगशाला में परिवर्तित हो रही है! • शिक्षक सम्मेलन का भव्य आयोजन • CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में 'जनता दर्शन' कार्यक्रम के दौरान 200 से अधिक समस्याएं सुनीं • कहीं श्राद्ध पक्ष में भी आप अपने पितरों के आशीर्वाद से वंचित तो नहीं हो रहे- डा. विजय कुमार मिश्र • दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं:वाचस्पति त्रिपाठी • लखनऊ में विदेशी वस्तुओं की होली दहन, अमेज़ॉन-फ्लिपकार्ट पर प्रतिबंध की मांग • बैंक लॉकर में 23 साल पुराना भरोसा टूटा, 50 लाख के जेवर गायब; SBI कर्मचारियों पर FIR • सहारा हॉस्पिटल में ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग शिविर में मरीजों को मिला इलाज • क्या उत्तर प्रदेश की विद्युत व्यवस्था जनसेवा से प्रबंधन-प्रयोगशाला में परिवर्तित हो रही है! •
प्रीमियम समाचार ब्रेकिंग हिन्दी

संपूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी का सख्त रुख, 135 में 18 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

D

Dainik India News

• 6787 views
संपूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी का सख्त रुख, 135 में 18 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
Article image

दैनिक इंडिया न्यूज़, मधुबन (मऊ)।जनसुनवाई को प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से तहसील मधुबन सभागार में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन प्रकरणों का निस्तारण मौके पर संभव हो, उन्हें तत्काल निपटाया जाए तथा शेष मामलों में स्थलीय जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण आख्या प्रस्तुत करते हुए शिकायतकर्ताओं को संतुष्ट किया जाए।

उन्होंने विशेष रूप से राजस्व एवं भूमि विवाद से संबंधित मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से मौके पर जाकर निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता के विश्वास को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए सभी अधिकारी शिकायतकर्ताओं के साथ संवेदनशील व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें।

संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 135 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें राजस्व विभाग की 86, चकबंदी विभाग की 25, पुलिस विभाग की 15, विकास विभाग की 5 तथा अन्य विभागों की 4 शिकायतें शामिल रहीं। इनमें से 18 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर, क्षेत्राधिकारी मधुबन दिनेश दत्त मिश्रा, थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता सहित जनपद एवं तहसील स्तरीय अधिकारी, विभिन्न विभागों के कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने भी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!