ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्यमंत्री ने बलिया में पूर्व प्रधानमंत्री स्व० श्री चन्द्रशेखर जी की प्रतिमा का अनावरण किया • Rising Air Pollution During Diwali: CSIR-IITR Report Highlights Health Concerns • होली के पर्व को लेकर थानाध्यक्ष ने किया पैदल मार्च,दिलाया शांति का भरोसा • केंद्रीय भंडार गृह हरदोई ने मनाया 67वां स्थापना दिवस • श्रीराम आयुष चिकित्सालय में विराट नेत्र-चिकित्सा महाशिविर सम्पन्न • जीरो टॉलरेंस के दावे के बीच लोक सेवा आयोग पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रीना एन सिंह ने मांगा न्यायिक जवाब • राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु प्री ट्रायल बैठक दीवानी न्यायालय मऊ के सभागार में जनपद न्यायाधीश श्री रामेश्वर की अध्यक्षता में सम्पन्न • राममय वातावरण में विधान परिषद सदस्य पवन चौहान ने राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष को शुभकामनाए प्रदान की • मुख्यमंत्री ने बलिया में पूर्व प्रधानमंत्री स्व० श्री चन्द्रशेखर जी की प्रतिमा का अनावरण किया • Rising Air Pollution During Diwali: CSIR-IITR Report Highlights Health Concerns • होली के पर्व को लेकर थानाध्यक्ष ने किया पैदल मार्च,दिलाया शांति का भरोसा • केंद्रीय भंडार गृह हरदोई ने मनाया 67वां स्थापना दिवस • श्रीराम आयुष चिकित्सालय में विराट नेत्र-चिकित्सा महाशिविर सम्पन्न • जीरो टॉलरेंस के दावे के बीच लोक सेवा आयोग पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रीना एन सिंह ने मांगा न्यायिक जवाब • राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु प्री ट्रायल बैठक दीवानी न्यायालय मऊ के सभागार में जनपद न्यायाधीश श्री रामेश्वर की अध्यक्षता में सम्पन्न • राममय वातावरण में विधान परिषद सदस्य पवन चौहान ने राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष को शुभकामनाए प्रदान की •
Uncategorized English

बाबा विश्वनाथ के नगरी में सीएम ने किया प्रदेश को सम्बोधित

D

Dainik India News

• 7057 views
बाबा विश्वनाथ के नगरी में सीएम ने किया प्रदेश को सम्बोधित

काशी विश्व की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक राजधानी के रूप में विख्यात: मुख्यमंत्री

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ।मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी विश्व की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक राजधानी के रूप में विख्यात हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में काशी अपनी पुरातन आत्मा को बनाए रखते हुए वैश्विक मंच पर स्थापित हुई है। काशी थल और नभ के साथ-साथ अब जल मार्ग से भी जुड़ने जा रही है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि प्रधानमंत्री कल शुक्रवार को विश्व की सबसे लम्बी रिवर क्रूज यात्रा के लिए ‘एम0वी0 गंगा विलास’ रिवर क्रूज को वर्चुअल माध्यम से हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। काशी कल से नए युग के लिए प्रस्थान करने जा रही है।

मुख्यमंत्री आज जनपद वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर में रिवर क्रूज ‘एम0वी0 गंगा विलास’ की रवानगी तथा टेण्ट सिटी, वाराणसी के उद्घाटन की पूर्व संध्या पर आयोजित कर्टेन रेजर कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। कर्टेन रेजर कार्यक्रम में प्रख्यात गायक श्री शंकर महादेवन द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गयीं। उन्होंने शिव तांडव, गंगा अवतरण, शिव भोला भंडारी सहित अनेक भजन प्रस्तुत किए।
इस कार्यक्रम से पूर्व, मुख्यमंत्री जी ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा 03 वर्ष पूर्व काशी से हल्दिया तक जल परिवहन की शुरुआत की जा चुकी है। अब यात्री सेवा के साथ ही कार्गाे सेवा भी काशी से प्रारम्भ होगी। प्रधानमंत्री जी द्वारा काशी सहित यह सौगात उत्तर प्रदेश के लोगों को दी गई है। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे लम्बी रिवर क्रूज यात्रा हेतु ‘एम0वी0 गंगा विलास’ रिवर क्रूज का शुभारम्भ यात्रियों के लिए रोमांचकारी होने के साथ ही, पर्यटन को बढ़ावा देने में भी सहायक होगा। रिवर क्रूज ‘गंगा विलास’ वाराणसी से रवाना होकर 05 राज्यों में 27 नदी प्रणालियों से होता हुआ 3,200 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करके अन्त में डिब्रूगढ़ पहुंचेगा।
कार्यक्रम को केन्द्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री श्री अनिल राजभर, स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रवीन्द्र जायसवाल, आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!