ब्रेकिंग न्यूज़
भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व |
हाइलाइट न्यूज़
“संस्कारवान पीढ़ी ही सशक्त राष्ट्र का आधार” – वशिष्ठ • लखनऊ ट्रैफिक पुलिस सब इंस्पेक्टर की गुंडागर्दी • बालक राम विराजमान दिवस पर सनातन चेतना का उत्सव, राष्ट्रबोध का संकल्प • ऐतिहासिक क्षण: वृन्दावन में श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर की पहली रजिस्ट्री सम्पन्न, सुप्रीम कोर्ट के आदेश से ब्रज विकास का महायज्ञ प्रारंभ • जनपद में पुनरीक्षित मूल्यांकन सूची (सर्किल रेट) की नई दरें 10 अगस्त से होगी लागू • ‘नमन’ : लखनऊ घराने की कथक परंपरा को मिला नया आयाम • महिला ऐच्छिक ब्यूरो के प्रयास से सात दंपति साथ रहने को हुए राजी, चौसठ मामलों में सोलह का निस्तारण • वाराणसी में जीत सुनिश्चित, इसमें संदेह नहीं : सीएम योगी  • “संस्कारवान पीढ़ी ही सशक्त राष्ट्र का आधार” – वशिष्ठ • लखनऊ ट्रैफिक पुलिस सब इंस्पेक्टर की गुंडागर्दी • बालक राम विराजमान दिवस पर सनातन चेतना का उत्सव, राष्ट्रबोध का संकल्प • ऐतिहासिक क्षण: वृन्दावन में श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर की पहली रजिस्ट्री सम्पन्न, सुप्रीम कोर्ट के आदेश से ब्रज विकास का महायज्ञ प्रारंभ • जनपद में पुनरीक्षित मूल्यांकन सूची (सर्किल रेट) की नई दरें 10 अगस्त से होगी लागू • ‘नमन’ : लखनऊ घराने की कथक परंपरा को मिला नया आयाम • महिला ऐच्छिक ब्यूरो के प्रयास से सात दंपति साथ रहने को हुए राजी, चौसठ मामलों में सोलह का निस्तारण • वाराणसी में जीत सुनिश्चित, इसमें संदेह नहीं : सीएम योगी  •
लेख / शोध English

बागपत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौधरी अजित सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया, 351 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

D

Dainik India News

• 6594 views
बागपत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौधरी अजित सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया, 351 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

कृषक नेता की विरासत को सम्मान, विकास कार्यों को नई गति

उत्तर प्रदेश में औद्योगिक व बुनियादी ढांचे के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम

दैनिक इंडिया न्यूज़ बागपत: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद बागपत के छपरौली में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की अष्टधातु से निर्मित प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने 351 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है, क्योंकि यह माघी पूर्णिमा, संत रविदास जयंती और चौधरी अजित सिंह की जयंती का दुर्लभ संयोग लेकर आया है। उन्होंने कहा कि चौधरी अजित सिंह किसानों के सच्चे हितैषी थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन भारत के अन्नदाताओं की बेहतरी के लिए समर्पित कर दिया। उनकी पहली प्रतिमा छपरौली में स्थापित की गई है, जो इस बात का प्रमाण है कि वे सदैव किसानों के साथ खड़े रहे।

मुख्यमंत्री ने चौधरी अजित सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्राप्त की, लखनऊ से उच्च शिक्षा ग्रहण की, आईआईटी खड़गपुर से बी.टेक किया और फिर विदेश से एम.एस. की उपाधि प्राप्त की। वे दो दशक तक आईबीएम में कंप्यूटर वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत रहे, लेकिन अपनी प्रतिष्ठा और उच्च वेतन को छोड़कर भारत की सेवा करने के लिए राजनीति में कदम रखा। वर्ष 1986 में सक्रिय राजनीति में प्रवेश करने के बाद उन्होंने विशेष रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए उल्लेखनीय कार्य किए।

बागपत: ऐतिहासिक एवं औद्योगिक केंद्र बनने की ओर अग्रसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि बागपत का ऐतिहासिक महत्व है, क्योंकि महाभारत काल में भगवान श्रीकृष्ण ने पांडवों के लिए जिन पांच गांवों की मांग की थी, उनमें बागपत भी शामिल था। उन्होंने कहा कि यहां के युवा ऊर्जा से भरपूर हैं और वे प्रदेश व देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से जुड़े बागपत में औद्योगिक कॉरिडोर की स्थापना की योजना पर कार्य किया जा रहा है, जो इस क्षेत्र को औद्योगिक विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

कृषि क्षेत्र में बागपत के योगदान पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के किसान नई तकनीकों को अपनाकर पूरे देश के लिए एक मॉडल बन रहे हैं। वर्ष 2017 से अब तक राज्य सरकार ने 2,72,600 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान किया है, जबकि 2023-24 में 99.51 प्रतिशत भुगतान पूरा हो चुका है। वर्ष 1995 से 2017 तक जितना गन्ना मूल्य भुगतान किया गया था, उससे लगभग 60,000 करोड़ रुपये अधिक का भुगतान मात्र आठ वर्षों में किया गया है। उन्होंने बागपत की चीनी मिल को अपग्रेड करने की योजना की भी घोषणा की, जिससे गन्ना किसानों को और अधिक लाभ मिलेगा।

उत्तर प्रदेश कानून व्यवस्था का राष्ट्रीय मॉडल

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब कानून-व्यवस्था में देश के लिए एक आदर्श बन चुका है। प्रदेश में हर नागरिक, व्यापारी और महिला खुद को सुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने जानकारी दी कि जल्द ही प्रदेश को 60,200 नए पुलिसकर्मी मिलेंगे, जिनकी निष्पक्ष परीक्षा और चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। साथ ही, पुलिस भर्ती में 20 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए अनिवार्य रूप से आरक्षित किए गए हैं।

महाकुंभ 2025 की तैयारियां और वैश्विक आमंत्रण

मुख्यमंत्री ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सदी का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है, जो 26 फरवरी तक जारी रहेगा। अब तक करोड़ों श्रद्धालु त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे दुनिया भर के लोगों को महाकुंभ में आने के लिए आमंत्रित करें।

बागपत में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे का विस्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि बागपत में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किया जा रहा है। 135 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 160 परियोजनाओं का लोकार्पण और 215.85 करोड़ रुपये लागत की 121 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है। ये परियोजनाएं कनेक्टिविटी, सड़क निर्माण, शिक्षण संस्थानों की स्थापना और औद्योगिक विकास से जुड़ी हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले वर्षों में बागपत नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

जयंत चौधरी ने चौधरी अजित सिंह की विरासत को किया नमन

कार्यक्रम में केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने कहा कि यह पहला निर्माण है, जो चौधरी अजित सिंह की स्मृति में किया गया है। उन्होंने चौधरी अजित सिंह को एक दूरदर्शी नेता बताते हुए कहा कि वे तकनीकी विशेषज्ञता और भारतीय ग्रामीण समाज के उत्थान की सोच को जोड़ने वाले अद्वितीय राजनेता थे।

जयंत चौधरी ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निवेश और औद्योगिकीकरण को लेकर उठाए गए कदमों की सराहना करते हुए कहा कि 2020-21 में डेटा सेंटर नीति लागू की गई थी, जिसके तहत 30,000 करोड़ रुपये के निवेश से प्रदेश को तकनीकी हब बनाने की दिशा में कार्य प्रारंभ हुआ। वर्ष 2024 में उत्तर प्रदेश सरकार ने सेमीकंडक्टर नीति लागू की और 30,700 करोड़ रुपये के निवेश से सेमीकंडक्टर उत्पादन के लिए प्लांट की मंजूरी दी। साथ ही, मेंटीनेंस रिपेयर एंड ओवरहॉल (MRO) नीति बनाई गई, जिससे उत्तर प्रदेश को एयरोस्पेस और एविएशन क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अब निवेश आकर्षित करने के लिए व्यापक सुधार कर रहा है। प्रदेश सरकार ने शिक्षा में भी ऐतिहासिक सुधार किए हैं, जिससे युवाओं को बेहतर अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश ही नहीं, बल्कि सर्वोत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है।

मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को सौंपे प्रमाण पत्र एवं सहायता सामग्री

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, ऋण के प्रतीकात्मक चेक, ट्रैक्टर और आवास की चाबी वितरित की।

इस अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार, औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री के.पी. मलिक सहित कई जनप्रतिनिधि और शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रमुख लोकार्पित एवं शिलान्यास की गई परियोजनाएं

लोकार्पित परियोजनाएं:

  • लोक निर्माण विभाग की 138 परियोजनाएं
  • राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, सिंघावली अहीर एवं बिलोचपुरा
  • बागपत में नया बस स्टेशन एवं आईटीआई प्रहलादपुर
  • खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत ग्राम मीतली में मल्टीपर्पज हॉल का निर्माण

शिलान्यास की गई परियोजनाएं:

  • बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग का दो लेन चौड़ीकरण
  • हिंडन नदी पर नया पुल एवं सड़क सुरक्षा कार्य
  • जिला अस्पताल बागपत में 50 शैया क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण
  • अमर शहीद बाबा शाहमल सिंह स्थल का पर्यटन विकास कार्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सभी परियोजनाएं बागपत के चहुंमुखी विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!