ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए भाजपा का तीन दिवसीय अभियान, बूथ स्तर तक सक्रिय हुए कार्यकर्ता | मतदाता सूची की शुद्धता के लिए मैदान में उतरे जितेन्द्र प्रताप सिंह, SIR शिविर का किया स्थलीय निरीक्षण | गांधी-बुद्ध के विचारों से चलेगा देश, भाजपा सरकार ने पाठशालाएं बंद कर खोलीं मधुशालाएं: संजय सिंह | मुर्गियों के लिए H5N1 वैक्सीन लॉन्च, इंसानी स्वास्थ्य पर संभावित प्रभावों को लेकर उठे सवाल; वैज्ञानिक निगरानी और पारदर्शिता जरूरी | कोरोना के नाम पर देश ने क्या-क्या खोया? लॉकडाउन की तबाही से वैक्सीन के सवाल तक... छह साल बाद सुप्रीम कोर्ट ने खोला जवाबदेही का दरवाजा! | हरिद्वार के चंडी घाट पर योगी आदित्यनाथ की मां को दी गई भावभीनी विदाई, यूपी-उत्तराखंड के दिग्गज नेताओं और संतों का लगा जमावड़ा | हिंदू हृदय सम्राट योगी आदित्यनाथ मां की विदाई पर टूट गए, संन्यासी के भीतर का बेटा आंसुओं में बह निकला! | हवाई हमले और ब्लैकआउट से निपटने की तैयारी में जुटा मऊ प्रशासन, 22 नवंबर को होगा व्यापक मॉक ड्रिल | मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए भाजपा का तीन दिवसीय अभियान, बूथ स्तर तक सक्रिय हुए कार्यकर्ता | मतदाता सूची की शुद्धता के लिए मैदान में उतरे जितेन्द्र प्रताप सिंह, SIR शिविर का किया स्थलीय निरीक्षण | गांधी-बुद्ध के विचारों से चलेगा देश, भाजपा सरकार ने पाठशालाएं बंद कर खोलीं मधुशालाएं: संजय सिंह | मुर्गियों के लिए H5N1 वैक्सीन लॉन्च, इंसानी स्वास्थ्य पर संभावित प्रभावों को लेकर उठे सवाल; वैज्ञानिक निगरानी और पारदर्शिता जरूरी | कोरोना के नाम पर देश ने क्या-क्या खोया? लॉकडाउन की तबाही से वैक्सीन के सवाल तक... छह साल बाद सुप्रीम कोर्ट ने खोला जवाबदेही का दरवाजा! | हरिद्वार के चंडी घाट पर योगी आदित्यनाथ की मां को दी गई भावभीनी विदाई, यूपी-उत्तराखंड के दिग्गज नेताओं और संतों का लगा जमावड़ा | हिंदू हृदय सम्राट योगी आदित्यनाथ मां की विदाई पर टूट गए, संन्यासी के भीतर का बेटा आंसुओं में बह निकला! | हवाई हमले और ब्लैकआउट से निपटने की तैयारी में जुटा मऊ प्रशासन, 22 नवंबर को होगा व्यापक मॉक ड्रिल |
हाइलाइट न्यूज़
संपूर्ण समाधान दिवस पर कमिश्नर एवं डी0आई0जी0 ने भी जिलाधिकारी के संग सुनी जन शिकायतें • आर०आर०के० कलेक्ट्रेट मऊ द्वारा कार्य मे अनियमितता पाए जाने पर जिलाधिकारी द्वारा किया गया निलंबित • प्लास्टीविजन 2027 की दस्तक: उत्तर प्रदेश में प्लास्टिक उद्योग के लिए निवेश और नवाचार का नया द्वार • जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन ड्रग वेयर हाउस का किया आकस्मिक निरीक्षण • लूट&nbsp; व चोरी&nbsp; की&nbsp; घटनाओ&nbsp; को&nbsp; अंजाम&nbsp; देने&nbsp; वाले&nbsp; तीन&nbsp; शातिर&nbsp; लुटेरे&nbsp; गिरफ्तार, • <strong>सकारात्मकता के साथ सही दिशा में आगे बढ़ रहा है उत्तर प्रदेश: सीएम योगी</strong> • "आपदा नहीं अवसर है सेवा का" – वाराणसी में NDRF ने किया ऐसा रेस्क्यू अभ्यास, जिसे देख हर देशवासी बोले – यही है असली भारत! • फैजुल्लागंज में शुरु हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र • संपूर्ण समाधान दिवस पर कमिश्नर एवं डी0आई0जी0 ने भी जिलाधिकारी के संग सुनी जन शिकायतें • आर०आर०के० कलेक्ट्रेट मऊ द्वारा कार्य मे अनियमितता पाए जाने पर जिलाधिकारी द्वारा किया गया निलंबित • प्लास्टीविजन 2027 की दस्तक: उत्तर प्रदेश में प्लास्टिक उद्योग के लिए निवेश और नवाचार का नया द्वार • जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन ड्रग वेयर हाउस का किया आकस्मिक निरीक्षण • लूट&nbsp; व चोरी&nbsp; की&nbsp; घटनाओ&nbsp; को&nbsp; अंजाम&nbsp; देने&nbsp; वाले&nbsp; तीन&nbsp; शातिर&nbsp; लुटेरे&nbsp; गिरफ्तार, • <strong>सकारात्मकता के साथ सही दिशा में आगे बढ़ रहा है उत्तर प्रदेश: सीएम योगी</strong> • "आपदा नहीं अवसर है सेवा का" – वाराणसी में NDRF ने किया ऐसा रेस्क्यू अभ्यास, जिसे देख हर देशवासी बोले – यही है असली भारत! • फैजुल्लागंज में शुरु हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र •
Uncategorized English

आजादी के 75वी वर्ष गांठ पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया झंडारोहण &nbsp;

B

Bhargav Bhargav

• 8755 views
आजादी के 75वी वर्ष गांठ पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया झंडारोहण &nbsp;

आजादी के पावन अवसर पर देश के विकास के लिए हो दृढ़ संकल्पित - जिलाधिकारी  

देवीदयाल सिंह /दैनिक इंडिया न्यूज़ 

मऊ।उत्तर प्रदेश आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जिलाधिकारी  अरुण कुमार ने प्रातः 8:00 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर स्थित समस्त कार्यालयाध्यक्ष एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। झंडारोहण के उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने अपने विचार रखे। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि देश के स्वाधीनता के 75 वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। विगत 12 मार्च 2021 से प्रारंभ इस महोत्सव में हर जाति, धर्म, भाषा और संप्रदाय के लोग स्वेच्छा से इसमें भाग लेकर इसे एक राष्ट्र उत्सव के रूप में मना रहे हैं। इतिहास के इस महत्वपूर्ण अवसर पर स्वाधीनता संग्राम में अपने जीवन की आहुति देने वाले सभी ज्ञात अज्ञात विभूतियों के चरणों में श्रद्धा पूर्वक नमन करने का सौभाग्य हमें प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत सभी लोगों ने स्वेच्छा से अपने अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाया है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्येक जनपद वासी का योगदान रहा है। सभी सरकारी एवं गैरसरकारी संस्थाओं ने भी इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया है, जिससे इस कार्यक्रम को एक विशेष आयाम मिला है । जिलाधिकारी ने आजादी के 75 वें  वर्षगांठ को विशेष दिवस बताते हुए वहां पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवम् कर्मचारियों को देश के विकास के पथ पर ले जाने में जो भी कमियां रह गई हैं, उनको दूर करने का संकल्प लेने को कहा, जिससे जब हम आजादी की 100 वीं वर्षगांठ मनाये तब तक देश एक विकसित राष्ट्र बन सके। उन्होंने कहा कि हमारे देश के लोगों में यह अद्भुत क्षमता है कि हम आपदा के समय एक साथ खड़े होकर उसका मुकाबला करते हैं। हमारे देश को पहले  सोने की चिड़िया कहा जाता था। सदियों तक गुलामी की दास्तां में जकड़े रहने के बावजूद हमारा देश पुनः सोने की चिड़िया बनने के कगार पर खड़ा है। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवम् कर्मचारियों से अपने कार्यों में ईमानदारी लाने एवं और बेहतर प्रयास करने को कहा, जिससे देश को तीव्र गति से विकास के पथ पर ले जाया जा सके। विचार गोष्ठी के दौरान अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह ने महात्मा गांधी जी के आदर्शों पर चलने को कहा जिससे विश्व शांति का मार्ग प्रशस्त हो सके। उन्होंने स्वतंत्रता के महत्व को बताते हुए लोगों को जाति, धर्म से ऊपर उठकर अच्छे विचारों से कार्य करने को कहा। 

मुख्य राजस्व अधिकारी अभय पाण्डेय  ने शासन की विकास योजनाओं को सभी अधिकारियों को ईमानदारी से धरातल पर उतारने हेतु प्रेरित किया, जिससे देश को समुन्नत बनाया जा सके। नगर मजिस्ट्रेट डी0पी0 सिंह ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आजादी के बाद भारत ने देश की जरूरतों के हिसाब से संविधान की रूपरेखा तैयार की, उसी के हिसाब से हम अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन कर देश और समाज को आगे ले जा सकते हैं। विचार गोष्ठी में अपने विचार रखते हुए जिला पूर्ति अधिकारी विकास गौतम एवं कोषागार के लिपिक सत्येंद्र यादव ने देशभक्ति पर आधारित गीत भी प्रस्तुत किए। इस दौरान सभ्य भारत मिशन के संयोजक राजेंद्र अग्रवाल ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।

विचार गोष्ठी का संचालन वरिष्ठ कोषाधिकारी मनीष कुशवाहा ने किया।

इस दौरान जिलाधिकारी  अरुण कुमार के अलावा अपर जिलाधिकारी श्री भानु प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट श्री डी. पी. सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी श्री अभय पाण्डेय  सहित कलेक्ट्रेट परिसर स्थित समस्त कार्यालयों के कार्यालय अध्यक्ष एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे । 

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!