ब्रेकिंग न्यूज़
भाषाओं की प्राचीन विरासत को मिलेगा नया जीवन, पांच शास्त्रीय भाषाओं के लिए उत्कृष्टता केंद्रों को केंद्र की मंजूरी | कॉकपिट में नमाज के बाद अचानक बरसने लगे वार, घायल कप्तान ने खोला दरवाजा तो बची 176 जिंदगियां | एशियाई खेलों में भारत का दमदार अंत, 85 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश | उत्तराखंड की मतदाता सूची में बड़ा फेरबदल, आठ लाख से अधिक नाम कम हुए; चुनाव आयोग ने शुरू की नई कवायद | NEET-UG पेपर लीक मामले में सीबीआई की जांच निर्णायक दौर में, 13 आरोपियों पर कार्रवाई | दिल्ली में सड़क पर बुजुर्ग दंपती को कार ने मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल; महिला चालक गिरफ्तार | मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में बड़ी उपलब्धि, साबरमती पर 480 मीटर लंबा पुल तैयार | लालू यादव परिवार के लिए IRCTC मामले में 30 अक्टूबर अहम तारीख, आरोप तय करने पर अब होगी अगली सुनवाई | भाषाओं की प्राचीन विरासत को मिलेगा नया जीवन, पांच शास्त्रीय भाषाओं के लिए उत्कृष्टता केंद्रों को केंद्र की मंजूरी | कॉकपिट में नमाज के बाद अचानक बरसने लगे वार, घायल कप्तान ने खोला दरवाजा तो बची 176 जिंदगियां | एशियाई खेलों में भारत का दमदार अंत, 85 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश | उत्तराखंड की मतदाता सूची में बड़ा फेरबदल, आठ लाख से अधिक नाम कम हुए; चुनाव आयोग ने शुरू की नई कवायद | NEET-UG पेपर लीक मामले में सीबीआई की जांच निर्णायक दौर में, 13 आरोपियों पर कार्रवाई | दिल्ली में सड़क पर बुजुर्ग दंपती को कार ने मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल; महिला चालक गिरफ्तार | मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में बड़ी उपलब्धि, साबरमती पर 480 मीटर लंबा पुल तैयार | लालू यादव परिवार के लिए IRCTC मामले में 30 अक्टूबर अहम तारीख, आरोप तय करने पर अब होगी अगली सुनवाई |
हाइलाइट न्यूज़
डॉक्टर राजेश श्रीवास्तव का आगमन में परिवर्तन,अब 03 जुलाई को आयेंगे • आईएएस से राजनीति तक दिव्या मित्तल : पद से परे जनसेवा की कसौटी और व्यवस्था बदलने की चुनौती • आज से 30 सितंबर तक मनेगा सड़क सुरक्षा सप्ताह • जवान को सलाम: कटोरा लेकर भीख मांगने बाले बच्चों के हाथ में थमाई कलम:दिप्पन शर्मा • अमेठी में दरोगा का शव फांसी पर लटका • आखिरी 30 मीटर में भारत की बाजी! चीन को 0.10 सेकंड से पछाड़कर रचा इतिहास • कोविड वैक्सीन के दुष्प्रभाव पर सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख — पीड़ितों के लिए मुआवजा नीति बनाने को कहा • यूनियन बैंक द्वारा स्वयं सहायता समूहों के लिए ऋण वितरण कैंप का हुआ आयोजन • डॉक्टर राजेश श्रीवास्तव का आगमन में परिवर्तन,अब 03 जुलाई को आयेंगे • आईएएस से राजनीति तक दिव्या मित्तल : पद से परे जनसेवा की कसौटी और व्यवस्था बदलने की चुनौती • आज से 30 सितंबर तक मनेगा सड़क सुरक्षा सप्ताह • जवान को सलाम: कटोरा लेकर भीख मांगने बाले बच्चों के हाथ में थमाई कलम:दिप्पन शर्मा • अमेठी में दरोगा का शव फांसी पर लटका • आखिरी 30 मीटर में भारत की बाजी! चीन को 0.10 सेकंड से पछाड़कर रचा इतिहास • कोविड वैक्सीन के दुष्प्रभाव पर सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख — पीड़ितों के लिए मुआवजा नीति बनाने को कहा • यूनियन बैंक द्वारा स्वयं सहायता समूहों के लिए ऋण वितरण कैंप का हुआ आयोजन •
उत्तर प्रदेश सरकार English

<strong>सकारात्मकता के साथ सही दिशा में आगे बढ़ रहा है उत्तर प्रदेश: सीएम योगी</strong>

D

Dainik India News

• 7061 views
<strong>सकारात्मकता के साथ सही दिशा में आगे बढ़ रहा है उत्तर प्रदेश: सीएम योगी</strong>

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निकाय चुनाव प्रचार के छठें दिन जौनपुर में जनसभा को किया संबोधित

बोले योगी- हमारे शहरों में शोहदों का आतंक नहीं है बल्कि सेफ सिटी के तौर पर उनकी पहचान बनी है

सीएम योगी ने कहा- आज हमारे युवाओं के हाथ में तमंचा नहीं टैबलेट है

दैनिक इंडिया न्यूज  जौनपुर। मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश सकारात्मक भाव के साथ सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रदेश के नौजवानों के सामने आज पहचान का संकट नहीं है। आज हमारे युवाओं के हाथ में तमंचा नहीं टैबलेट है। हम अपने युवाओं के टैलेंट को टेक्नोलॉजी और ट्रेनिंग के साथ जोड़ कर उनके भविष्य को उज्जवल बना रहे हैं। यूपी के शहर कूड़े के ढेर नहीं बल्कि स्मार्ट सिटी के तौर पर पहचाने जा रहे हैं। हमारे शहरों में शोहदों का आतंक नहीं है बल्कि सेफ सिटी के तौर पर उनकी पहचान बनी है। अब यूपी के विकास पर कोई प्रश्नचिन्ह नहीं खड़ा कर सकता। दुनिया भारत की तरफ और भारत उत्तर प्रदेश की तरफ उम्मीद की निगाह से देख रहा है।

सीएम योगी नगर निकाय चुनाव प्रचार के छठें दिन जौनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि भाई-बहन की पार्टी और बुआ-बबुआ की पार्टियों ने जौनपुर को बर्बाद करके रख दिया था। इस वजह से जौनपुर के सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया था। जौनपुर के जिन युवाओं को स्कूल में होना चाहिए था इन पार्टियों ने उन युवाओं के हाथों में तमंचे पकड़वा दिए थे। हालत ये हो गए थे कि इमरती की मिठास कड़वाहट में बदल गई था। गोमती का जल को प्रदूषित हो चुका था। यहां के इत्र की खूशबू को बदबू में बदलकर रख दिया था।

सीएम योगी ने कहा कि आज प्रदेश के छोटे व्यापारियों और उद्यमियों को पीएम स्वनिधि योजना और व्यापारी कल्याण बोर्ड के माध्यम से जीवन सुरक्षा बीमा योजना से जोड़ा जा रहा है। आज कोई अपराधी और माफिया सीना तान कर नहीं चल सकता। हमारे युवा, व्यापारी और बेटियां सिर उठाकर के सड़कों पर चल सकते हैं। माफिया और अपराधी रंगदारी वसूलने की जगह गले में तख्ती बांधकर जान बख्श दो की गुहार लगा रहे हैं। यह डबल इंजन के सरकार का कार्य है कि बिना भेदभाव के सबको सुरक्षा, बिना भेदभाव के सबको विकास, बिना भेदभाव को सभी को शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि डबल इंजन के साथ अगर तीसरा इंजन जुड़ जाए तो फिर सोने पर सुहागा हो जाएगा।

जौनपुर में हुए विकास कार्य

अपने संबोधन के दौरान सीएम योगी ने जौनपुर में हुए विशेष विकास कार्यों को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में 20,000 से अधिक गरीबों को एक-एक आवास दिया गया है। 11499 पटरी व्यवसायियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के साथ जोड़ा गया है। 15161 निराश्रित महिलाओं, 11306 दिव्यांगजनों और 22242 वृद्धजनों को 12000 रुपए सालाना पेंशन की सुविधा का लाभ दिया जा रहा है। आयुष्मान योजना के तहत 3 लाख 81 हजार लोगों को गोल्डन कार्ड उपलब्ध कराया गया। नगर पालिका परिषद मुंगरा बादशाहपुर का सीमा विस्तार और तीन नगर पंचायतों और का सृजन भी हुआ है। अमृत व स्टेट सेक्टर से 278 करोड रुपए की 8 परियोजनाओं की स्वीकृति दी गई है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!