ब्रेकिंग न्यूज़
संघर्ष से स्वाभिमान तक: शाहजहाँपुर की 100 बेटियों ने बदली अपने भविष्य की दिशा | श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का महासागर, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हुआ मधुबन क्षेत्र | "उच्च शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन का समय आ गया है" – अधिवक्ता रीना एन. सिंह ने यूजीसी और शिक्षा नीतियों पर उठाए तीखे सवाल | जो हर लड़ाई में वकीलों के साथ खड़ा रहा, क्या आज अधिवक्ता समाज उसके साथ खड़ा होगा? | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन दिन में करोड़ों का टेंडर! मध्यांचल विद्युत निगम की निविदा प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | संघर्ष से स्वाभिमान तक: शाहजहाँपुर की 100 बेटियों ने बदली अपने भविष्य की दिशा | श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का महासागर, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हुआ मधुबन क्षेत्र | "उच्च शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन का समय आ गया है" – अधिवक्ता रीना एन. सिंह ने यूजीसी और शिक्षा नीतियों पर उठाए तीखे सवाल | जो हर लड़ाई में वकीलों के साथ खड़ा रहा, क्या आज अधिवक्ता समाज उसके साथ खड़ा होगा? | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन दिन में करोड़ों का टेंडर! मध्यांचल विद्युत निगम की निविदा प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट |
हाइलाइट न्यूज़
04 से 07 दिसंबर तक लखनऊ में 24 कुण्डीय “राष्ट्र–शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ” का दिव्य आयोजन चार साल में 378 नौकरी देने वाले भी देख रहे यूपी का ख्‍वाब: सिद्धार्थ नाथ सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बरेली मंडल के विधायकों ने की शिष्टाचार भेंट राम के पदचिह्नों पर चलकर बदलें इतिहास: साध्वी ऋतम्भरा गुलाब देवी के एक्सीडेंट पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने जताई चिंता, की शीघ्र स्वास्थ्य की प्रार्थना धूमधाम से मना भाजपा का 42वां स्थापना दिवस माननीय राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग उत्तर प्रदेश सरकार/प्रभारी मंत्री जनपद मऊ श्री सुरेश पासी जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न पवन सिंह चौहान ने जितेंद्र प्रताप सिंह से की शिष्टाचार भेंट 04 से 07 दिसंबर तक लखनऊ में 24 कुण्डीय “राष्ट्र–शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ” का दिव्य आयोजन चार साल में 378 नौकरी देने वाले भी देख रहे यूपी का ख्‍वाब: सिद्धार्थ नाथ सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बरेली मंडल के विधायकों ने की शिष्टाचार भेंट राम के पदचिह्नों पर चलकर बदलें इतिहास: साध्वी ऋतम्भरा गुलाब देवी के एक्सीडेंट पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने जताई चिंता, की शीघ्र स्वास्थ्य की प्रार्थना धूमधाम से मना भाजपा का 42वां स्थापना दिवस माननीय राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग उत्तर प्रदेश सरकार/प्रभारी मंत्री जनपद मऊ श्री सुरेश पासी जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न पवन सिंह चौहान ने जितेंद्र प्रताप सिंह से की शिष्टाचार भेंट
उत्तर प्रदेश सरकार English

पेयजल परियोजना के निर्माण कार्यों को पूर्णगुणवत्ता के साथ तय समय में पूर्ण किया जाए: मुख्यमंत्री

D

Dainik India News

33 views
पेयजल परियोजना के निर्माण कार्यों को पूर्णगुणवत्ता के साथ तय समय में पूर्ण किया जाए: मुख्यमंत्री

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया न्यूज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद झांसी में जल जीवन मिशन (हर घर जल) के अंतर्गत निर्माणाधीन गुलारा ग्राम समूह पेयजल परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पेयजल परियोजना के निर्माण कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ तय समय में पूर्ण किया जाए। इस पेयजल परियोजना से अधिक से अधिक लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए। इस परियोजना के तहत यहां के 11,549 ग्रामीण घरों में नल से जल पहुंचेगा, जिससे 67,000 से अधिक आबादी की पेयजल की समस्या समाप्त हो जाएगी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार वर्ष 2024 तक राज्य के ग्रामीण घरों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत 10 हजार करोड़ रुपये की लागत से बुंदेलखंड क्षेत्र में ‘हर घर जल’ योजना को क्रियान्वित किया जा रहा है। ‘हर घर जल’ योजना के तहत जनपद झांसी में 10 पेयजल परियोजनाएं-गुलारा, बचोली, तिलहेता, बुढ़पुरा, पुरुवा, इमलोता, बरवर, कुरेचा, टेहरका तथा बरथरी विकसित की जा रही हैं।
इन पेयजल परियोजनाओं का लाभ जनपद के 648 गांवों को मिलेगा। इन गांवों के 2,09,673 घरों तक नल से जल पहुंचाया जाएगा, जिससे 11,55,682 लोगों को शुद्ध पेयजल प्राप्त होगा। इन पेयजल परियोजनाओं के क्रियान्वयन से इतनी बड़ी आबादी की पानी के लिए हैंडपंप एवं कुओं पर निर्भरता खत्म होगी और शहरों की तरह घरों में नल से जल पहुंचेगा।
मुख्यमंत्री जी ने निर्माणाधीन गुलारा ग्राम समूह पेयजल परियोजना के मॉडल का अवलोकन किया और पेयजल परियोजना स्थल पर वृक्षारोपण किया। उन्होंने अधिकारियों को वृक्षारोपण के निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जी ने महिला स्वयं सहायता समूह के हस्त निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को समूह द्वारा बनाए गए विभिन्न उत्पादों की मार्केटिंग और ब्रांडिंग के माध्यम से बिक्री कराते हुए स्वयं सहायता समूह को लाभ दिलाए जाने के निर्देश दिए।
तदोपरान्त मुख्यमंत्री जी ने स्थानीय गौआश्रय स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पर संरक्षित गोवंश को चारा एवं गुड़ खिलाया। उन्होंने निर्देशित किया कि कोई भी निराश्रित गोवंश खुले में विचरण करता ना मिले, सभी निराश्रित गोवंशों को गौशालाओं में संरक्षित किया जाए।
इस अवसर पर जलशक्ति मंत्री श्री स्वतंत्रदेव सिंह, श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री श्री मनोहर लाल मन्नू कोरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
निरीक्षण कार्य से पूर्व, मुख्यमंत्री जी ने दतिया, मध्य प्रदेश स्थित माँ पीताम्बरा पीठ में दर्शन-पूजन किया और वहां वन खंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। उन्होंने देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!