ब्रेकिंग न्यूज़
UPITS के चतुर्थ संस्करण का भव्य शुभारंभ, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश : जितेन्द्र प्रताप सिंह | ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच | वंदे मातरम् के स्वर से गूंजा समर्थ भारत का प्रशिक्षण केंद्र | जन्मदिवस पर सेवा और श्रद्धा का संगम, मयूर विहार श्रीराम मंदिर में हुआ विशाल भंडारा | नए वादों की बाढ़ के बीच 18,535 मामलों का निस्तारण, मऊ में घटा राजस्व वादों का बोझ | कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | 22 साल की वित्तीय यात्रा से साहू ग्रुप की रणनीतिक कमान तक पहुंचे रोहित कुमार बाजपेयी | FROM A HOTEL FINANCE DESK TO THE COMMAND CENTRE OF A ₹1,500-CRORE BUSINESS GROUP: SAHU GROUP ENTERS ITS NEXT CORPORATE CHAPTER | UPITS के चतुर्थ संस्करण का भव्य शुभारंभ, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश : जितेन्द्र प्रताप सिंह | ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच | वंदे मातरम् के स्वर से गूंजा समर्थ भारत का प्रशिक्षण केंद्र | जन्मदिवस पर सेवा और श्रद्धा का संगम, मयूर विहार श्रीराम मंदिर में हुआ विशाल भंडारा | नए वादों की बाढ़ के बीच 18,535 मामलों का निस्तारण, मऊ में घटा राजस्व वादों का बोझ | कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | 22 साल की वित्तीय यात्रा से साहू ग्रुप की रणनीतिक कमान तक पहुंचे रोहित कुमार बाजपेयी | FROM A HOTEL FINANCE DESK TO THE COMMAND CENTRE OF A ₹1,500-CRORE BUSINESS GROUP: SAHU GROUP ENTERS ITS NEXT CORPORATE CHAPTER |
हाइलाइट न्यूज़
मिशन शक्ति 5.0: दधिवल इंटर कॉलेज रैनी में छात्राओं को नारी सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए किया गया जागरूक • तीन अन्तर्जनपदीय शातिर अभियुक्त गिरफ्तार ,बीज भण्डार में हुई चोरी का हुआ पर्दाफाश • 45 यूनानी फार्मासिस्टों ने अनिश्चितकाल तक किया भूख हड़ताल • मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में की भागीदारी • धर्म संसद मे सनातन व रामलला के विराजमान होने की निरंतरता मे सहभागिता का आश्वासन प्रदान किया - जे पी सिंह • Quality health at your doorstep,CALL 9721000060 • ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा की सख्ती: वायरल वीडियो प्रकरण में लिया त्वरित संज्ञान, • Schizophrenia: An In-Depth Analysis of a Complex Mental Health Disorder • मिशन शक्ति 5.0: दधिवल इंटर कॉलेज रैनी में छात्राओं को नारी सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए किया गया जागरूक • तीन अन्तर्जनपदीय शातिर अभियुक्त गिरफ्तार ,बीज भण्डार में हुई चोरी का हुआ पर्दाफाश • 45 यूनानी फार्मासिस्टों ने अनिश्चितकाल तक किया भूख हड़ताल • मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में की भागीदारी • धर्म संसद मे सनातन व रामलला के विराजमान होने की निरंतरता मे सहभागिता का आश्वासन प्रदान किया - जे पी सिंह • Quality health at your doorstep,CALL 9721000060 • ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा की सख्ती: वायरल वीडियो प्रकरण में लिया त्वरित संज्ञान, • Schizophrenia: An In-Depth Analysis of a Complex Mental Health Disorder •
उत्तर प्रदेश सरकार English

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से विविध सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों की भेंट, विकास कार्यों के लिए व्यक्त किया आभार

D

Dainik India News

• 5775 views
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से विविध सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों की भेंट, विकास कार्यों के लिए व्यक्त किया आभार



गोमती नगर जनकल्याण महासमिति की स्मारिका का विमोचन, क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान हेतु सौंपे गए निवेदन पत्र


दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ।देश के रक्षा मंत्री तथा लखनऊ के सांसद Rajnath Singh से उनके लखनऊ प्रवास के दौरान विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्रीय विषयों पर विस्तृत चर्चा की। प्रतिनिधियों ने लखनऊ में निरंतर संचालित विकास कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए जनहित से जुड़े अनेक विषयों पर निवेदन प्रस्तुत किए।


राजधानी स्थित कालिदास मार्ग स्थित उनके सरकारी आवास पर आयोजित इस भेंटवार्ता में प्रतिनिधियों ने नगर के आधारभूत विकास, जनसुविधाओं के विस्तार तथा नागरिक जीवन को सुगम बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य Mukesh Sharma तथा लखनऊ की महापौर Sushma Kharkwal सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


गोमती नगर जनकल्याण महासमिति के प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा मंत्री का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया। प्रतिनिधिमंडल में महासचिव डॉ. बी.एन. सिंह, कार्यकारी महासचिव कर्नल ए.एन. पांडे, सचिव सी.जी. नायर, संजय निगम तथा कोषाध्यक्ष पी.आर. पांडे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर गोमती नगर जनकल्याण महासमिति द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विधिवत् विमोचन भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ, जिसे उपस्थित जनों ने गौरवपूर्ण क्षण बताया।


इसके अतिरिक्त विभिन्न सामाजिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी रक्षा मंत्री से भेंट कर अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित विषयों पर चर्चा की। भेंट करने वालों में विद्युत प्रसारण निगम से वाई.के. दीक्षित, कुर्मी क्षत्रिय महासभा से डी.एम. कटियार, सिख समाज से परविंदर सिंह एवं उनके सहयोगी, मौर्य कुशवाहा महासभा से विनोद मौर्य, नीमिष नगर योजना से जुड़े प्रतिनिधिमंडल के अजय कुमार मौर्य, प्रजापति महासभा से नन्दलाल प्रजापति, व्यापारी समाज से अशोक मोतियानी तथा अनिल बजाज सहित अनेक प्रतिनिधि सम्मिलित रहे। लखनऊ मराठी समाज की ओर से उमेश कुमार पाटिल ने भी रक्षा मंत्री से शिष्टाचार भेंट कर समाज से जुड़े विषयों से उन्हें अवगत कराया।
प्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न जनसमस्याओं, विकास कार्यों तथा आवश्यक सुविधाओं के विस्तार के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक कार्यों को शीघ्र कराने का अनुरोध किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा आश्वस्त किया कि लखनऊ के समग्र और संतुलित विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!