ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
SIT हुई सख्त तो घोटालों पर लगा ब्रेक:सूबे में फर्जी डिग्री-मार्कशीट और भर्ती घोटालों पर हुई जांच; CBI की तर्ज पर काम करेगी एसआईटी • "इतिहास में दर्ज होगी ये साजिश: भगवा आतंक का झूठा प्रपंच, 17 साल बाद सामने आया सच!" • मुख्यमंत्री ने परिवहन निगम की 150 नईबी0एस0-6 बसों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया • विदिशा पार्क में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, एक्यूपंक्चर और अन्य चिकित्सा पद्धतियों से 115 मरीजों को मिला लाभ • रेडियोथेरेपी में KGMU को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित उपकरण को मिला पुरस्कार • लखनऊ हाईकोर्ट अवध बार के अध्यक्ष श्री आनंद मणि त्रिपाठी जी के वैवाहिक वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने राजनाथ सिंह से की भेंट, सनातन धर्म के प्रचार को लेकर जताया विश्वास • योग से जागेगा राष्ट्र, ध्यान से बनेगा श्रेष्ठ भारत : कुलदीप तिवारी • SIT हुई सख्त तो घोटालों पर लगा ब्रेक:सूबे में फर्जी डिग्री-मार्कशीट और भर्ती घोटालों पर हुई जांच; CBI की तर्ज पर काम करेगी एसआईटी • "इतिहास में दर्ज होगी ये साजिश: भगवा आतंक का झूठा प्रपंच, 17 साल बाद सामने आया सच!" • मुख्यमंत्री ने परिवहन निगम की 150 नईबी0एस0-6 बसों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया • विदिशा पार्क में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, एक्यूपंक्चर और अन्य चिकित्सा पद्धतियों से 115 मरीजों को मिला लाभ • रेडियोथेरेपी में KGMU को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित उपकरण को मिला पुरस्कार • लखनऊ हाईकोर्ट अवध बार के अध्यक्ष श्री आनंद मणि त्रिपाठी जी के वैवाहिक वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने राजनाथ सिंह से की भेंट, सनातन धर्म के प्रचार को लेकर जताया विश्वास • योग से जागेगा राष्ट्र, ध्यान से बनेगा श्रेष्ठ भारत : कुलदीप तिवारी •
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

मुख्य विकास अधिकारी ने मधुबन बस स्टेशन पुनर्निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

D

Dainik India News

• 8840 views
मुख्य विकास अधिकारी ने मधुबन बस स्टेशन पुनर्निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

निर्माण कार्य में कमियां मिलने पर जताई नाराजगी, गुणवत्ता से समझौता न करने की दी चेतावनी

Article image

दैनिक इंडिया न्यूज, मधुबन (मऊ)।

जनपद मऊ के मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को तहसील मधुबन स्थित बस स्टेशन के पुनर्निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लिया। बस स्टेशन का पुनर्निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल द्वारा कराया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने पाया कि निर्माण कार्य में प्रयुक्त की जाने वाली टाइल्स एवं ग्रेनाइट का कार्य अभी अधूरा है तथा कई स्थानों पर लाइट एवं स्विच बोर्ड भी नहीं लगाए गए हैं। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को तत्काल कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी कार्य निर्धारित मानकों एवं तकनीकी गुणवत्ता के अनुरूप ही पूर्ण किए जाएं। साथ ही कार्यदायी संस्था को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्माण कार्य में लापरवाही या मानकों की अनदेखी पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बस स्टेशन आम जनता की सुविधा से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजना है, इसलिए शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर परिवहन सुविधाओं का लाभ समय पर मिल सके।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिन्हें निर्माण कार्य में पाई गई सभी कमियों को तत्काल दूर कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

टैग्स:

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!