ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन ने लखनऊ के 18 स्थानों पर एक साथ झंडारोहण करके मनाया स्वतंत्रता दिवस • सीएम ने पुण्यतिथि पर बापू को दी श्रद्धांजलि-जेपी सिंह • पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि  • "सेना दिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रक्षा मंत्री, वरिष्ठ अधिकारियों और वीर जवानों को दी शुभकामनाएं" • बाढ़ के बाद बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए सैंथा पहुंचे मंत्री ए.के. शर्मा, ड्रोन से दवा छिड़काव का लिया जायजा • राम रघुराई की प्राण प्रतिष्ठा - झूमा सारा विश्व-अवध मे बजी बाधइयाँ -जे पी सिंह • हरदोई महिला सशक्तिकरण तथा महिला सम्मान, सुरक्षा व जागरूकता हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान • सी एम एस की मेघावी छात्रा को मेयर ने किया सम्मानित • स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन ने लखनऊ के 18 स्थानों पर एक साथ झंडारोहण करके मनाया स्वतंत्रता दिवस • सीएम ने पुण्यतिथि पर बापू को दी श्रद्धांजलि-जेपी सिंह • पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि  • "सेना दिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रक्षा मंत्री, वरिष्ठ अधिकारियों और वीर जवानों को दी शुभकामनाएं" • बाढ़ के बाद बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए सैंथा पहुंचे मंत्री ए.के. शर्मा, ड्रोन से दवा छिड़काव का लिया जायजा • राम रघुराई की प्राण प्रतिष्ठा - झूमा सारा विश्व-अवध मे बजी बाधइयाँ -जे पी सिंह • हरदोई महिला सशक्तिकरण तथा महिला सम्मान, सुरक्षा व जागरूकता हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान • सी एम एस की मेघावी छात्रा को मेयर ने किया सम्मानित •
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

ताइक्वांडो में वैश्विक उत्कृष्टता का सम्मान: सैयद सफदर रिज़वी को मानद डॉक्टरेट की उपाधि

D

Dainik India News

• 31927 views
ताइक्वांडो में वैश्विक उत्कृष्टता का सम्मान: सैयद सफदर रिज़वी को मानद डॉक्टरेट की उपाधि

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ। राजधानी लखनऊ के लिए यह अत्यंत गौरव और सम्मान का विषय है कि ताइक्वांडो एवं मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र में वर्षों से उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे प्रख्यात प्रशिक्षक सैयद सफदर रिज़वी को उनके अंतरराष्ट्रीय स्तर के उल्लेखनीय योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट (Honorary Doctorate) की प्रतिष्ठित उपाधि से अलंकृत किया गया है।

Article image

यह सम्मान उन्हें 24 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में आइकॉनिक ह्यूमन राइट्स एंड एजुकेशनल ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह में प्रदान किया गया। समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से शिक्षा, खेल, समाज सेवा, चिकित्सा, संस्कृति तथा अन्य विविध क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।

Article image

इसी अवसर पर ताइक्वांडो एवं मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके उत्कृष्ट प्रशिक्षण, खेल प्रतिभाओं के निर्माण तथा अनुकरणीय योगदान को देखते हुए सैयद सफदर रिज़वी को मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई। यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि लखनऊ और सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश के खेल जगत के लिए भी गौरव का विषय है।

सैयद सफदर रिज़वी वर्तमान में लोरेटो कॉन्वेंट इंटरमीडिएट कॉलेज, लखनऊ में क्रीड़ा शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने अपने कुशल प्रशिक्षण, अनुशासित मार्गदर्शन और समर्पित प्रयासों से अनेक खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं तक पहुंचाया है। उनके मार्गदर्शन में प्रशिक्षित खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय सफलता अर्जित कर प्रदेश और देश का मान बढ़ाया है।

उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खेल जगत, शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव, समर्पण एवं नेतृत्व से आने वाली पीढ़ियों के खिलाड़ी भी निरंतर नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेंगे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!