ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
हम अपना कर्तव्य निभाएंगे,सबसे मतदान कराएंगे:जेपी सिंह • स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर, सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ! • #HarGharTiranga अभियान में जुड़ें और तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय एकता की शपथ लें-मुख्यमंत्री योगी • जस्ट डायल का व्यापारियों को फंसाने का नया तरीका • "World Yoga Day 2023: Grand Yoga Camp Organized by Sanskrit Bharati Nyas Avadhprant" • मुख्यमंत्री ने सरस्वती शिशु मन्दिर, माधव सभागार, निराला नगर में संचालित कोविड वैक्सीनेशन सेन्टर का निरीक्षण किया • संस्कृतभारती के बारह दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संस्कृत को बताया भारतीय ज्ञान परंपरा की जीवनरेखा • मुख्यमंत्री ने लिया फीडबैक:विधायक बोले जनप्रतिनिधि के राय के बगैर रातोरात बदल जाते थानाध्यक्ष • हम अपना कर्तव्य निभाएंगे,सबसे मतदान कराएंगे:जेपी सिंह • स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर, सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ! • #HarGharTiranga अभियान में जुड़ें और तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय एकता की शपथ लें-मुख्यमंत्री योगी • जस्ट डायल का व्यापारियों को फंसाने का नया तरीका • "World Yoga Day 2023: Grand Yoga Camp Organized by Sanskrit Bharati Nyas Avadhprant" • मुख्यमंत्री ने सरस्वती शिशु मन्दिर, माधव सभागार, निराला नगर में संचालित कोविड वैक्सीनेशन सेन्टर का निरीक्षण किया • संस्कृतभारती के बारह दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संस्कृत को बताया भारतीय ज्ञान परंपरा की जीवनरेखा • मुख्यमंत्री ने लिया फीडबैक:विधायक बोले जनप्रतिनिधि के राय के बगैर रातोरात बदल जाते थानाध्यक्ष •
उत्तर प्रदेश सरकार English

दुर्गा पूजा एवं दशहरे की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी नें पुलिस अधीक्षक और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक

B

Bhargav Bhargav

• 6823 views
दुर्गा पूजा एवं दशहरे की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी नें पुलिस अधीक्षक और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक

प्रमुख मूर्ति विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के दिए निर्देश

वाचस्पति त्रिपाठी / दैनिक इन्डिया न्यूज

मऊ । जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने पुलिस अधीक्षक के साथ दुर्गा पूजा एवं दशहरे की तैयारियों के संबंध में जनपद के प्रमुख प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस चौकी संस्कृत पाठशाला में बैठक की।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त नगर क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन वाले रास्तों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैयार रखने को कहा। उन्होंने सभी पंडाल समितियों को क्रम से मूर्तियों को घाटों पर ले जाने हेतु पूर्व में ही सूचित करने के निर्देश दिए। मूर्ति विसर्जन में पड़ने वाले रास्तों पर किसी भी तरह के गड्ढे इत्यादि ना हो, इसके लिए उन्होंने अधिशासी अभियंता पी.डब्ल्यू.डी. को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को मूर्ति विसर्जन वाले रास्ते पर बिजली के तारों पर विशेष रूप से ध्यान देने को कहा,साथ ही दशहरे एवं मूर्ति विसर्जन के दौरान विशेष सतर्क रहने के भी निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान किसी भी तरह की कोई अफवाह फैलाने एवं शहर के माहौल को खराब करने वालों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ शहर स्थित भीटी घाट एवं दोहरीघाट स्थित घाट का निरीक्षण किया, जहां पर जनपद की अधिकतम मूर्तियों का विसर्जन किया जाता है।
घाटों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित क्षेत्र के उप जिलाधिकारी,अधिशासी अधिकारी, क्षेत्राधिकारी आदि को मूर्ति विसर्जन के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। घाटों के मरम्मत कार्य को समय के पूर्व ही पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि किसी भी दशा में घाटों पर स्थित नावो में नाविको एवं गोताखोरों के अलावा कोई भी ना चढ़े। मूर्तियों का विसर्जन क्रम से हो, एक बार में अधिक से अधिक 5 मूर्तियों के विसर्जन की अनुमति दें, जिससे घाटों पर ज्यादा भीड़ भाड़ ना हो। जिलाधिकारी ने नदी की जलधारा में निर्धारित सीमा पर बैरिकेटिंग करने, घाटों पर स्टीमर आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने स्थानीय स्तर पर मूर्तियों के विसर्जन हेतु चिन्हित तालाबों का भी निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने को कहा।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश पांडे के अलावा अपर पुलिस अधीक्षक, सिटी मजिस्ट्रेट, सी.ओ. सिटी, शहर के समस्त एस.एच.ओ., तहसीलदार सदर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं क्षेत्राधिकारी घोसी तथा अन्य सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!