ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित कर आशुतोष दीक्षित बने देश के 29वें वायुसेना प्रमुख | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित कर आशुतोष दीक्षित बने देश के 29वें वायुसेना प्रमुख | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ |
हाइलाइट न्यूज़
खाद्यान्न के वितरण की अन्तिम तिथि 17 जून तक • UP संगीत नाटक अकादमी के तत्वाधान में मशहूर मल्लिका-ए-ग़ज़ल बेगम अख़्तर की याद में पुष्पांजलि समारोह • गाडी सं. 13435/13436 मालदा टाउन-गोमतीनगर-मालदा टाउन अमृत भारत एक्सप्रेस • सहारा हॉस्पिटल में प्रेरणा दिवस से जारी रक्तदान शिविर का विश्व रक्तदाता दिवस पर हुआ समापन • सूडान संकट से लौटे गोरखपुर-बस्ती मंडल के 31 नागरिक • प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर श्रद्धालुओं को फीलगुड कराएगा परिवहन विभाग  • लेदर, टेक्सटाइल, टॉयस एंड गेम्स इंडस्ट्री यूपी को बनाएंगी वन ट्रिलियन इकोनॉमी&nbsp;&nbsp; • <em>U.P. के एग्रीकल्चर और ट्रेड के क्षेत्र में निवेश को अपेक्षी अर्जेंटीना</em> • खाद्यान्न के वितरण की अन्तिम तिथि 17 जून तक • UP संगीत नाटक अकादमी के तत्वाधान में मशहूर मल्लिका-ए-ग़ज़ल बेगम अख़्तर की याद में पुष्पांजलि समारोह • गाडी सं. 13435/13436 मालदा टाउन-गोमतीनगर-मालदा टाउन अमृत भारत एक्सप्रेस • सहारा हॉस्पिटल में प्रेरणा दिवस से जारी रक्तदान शिविर का विश्व रक्तदाता दिवस पर हुआ समापन • सूडान संकट से लौटे गोरखपुर-बस्ती मंडल के 31 नागरिक • प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर श्रद्धालुओं को फीलगुड कराएगा परिवहन विभाग  • लेदर, टेक्सटाइल, टॉयस एंड गेम्स इंडस्ट्री यूपी को बनाएंगी वन ट्रिलियन इकोनॉमी&nbsp;&nbsp; • <em>U.P. के एग्रीकल्चर और ट्रेड के क्षेत्र में निवेश को अपेक्षी अर्जेंटीना</em> •
Uncategorized English

सड़क धंसने से बढ़ा हादसों का खतरा: नगरवासियों ने की कार्रवाई की मांग

D

Dainik India News

• 7148 views
सड़क धंसने से बढ़ा हादसों का खतरा: नगरवासियों ने की कार्रवाई की मांग

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ।लोहिया नगर वार्ड स्थित विकास नगर, रिदा नर्सिंग होम के सामने और विकास अपार्टमेंट के पास हाल ही में केबल कंपनियों द्वारा सड़क पर गड्ढा खोदकर केबल बिछाने का काम किया गया था। इस कार्य के बाद सड़क ठीक से भरी नहीं गई, जिससे वहां सड़क धंस गई है और एक बड़ा गड्ढा बन गया है। गड्ढे में केबल कंपनी का तार भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस गड्ढे के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। आसपास के लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगरवासियों ने संबंधित केबल कंपनी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है और अनुरोध किया है कि सड़क को शीघ्र ही सही करवाया जाए।

शहर के विभिन्न इलाकों में केबल ऑपरेटरों और अन्य सेवा प्रदाताओं द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के सड़क पर गड्ढे खोदने की घटनाएं आम हो गई हैं। काम खत्म करने के बाद इन गड्ढों को ठीक से भरने की जिम्मेदारी नहीं निभाई जाती, जिससे सड़क पर हादसों का खतरा बढ़ जाता है।

स्थानीय निवासियों ने नगर निगम से अपील की है कि ऐसे मामलों में सख्ती बरती जाए। यदि किसी सेवा प्रदाता द्वारा सड़क पर इस तरह के गड्ढे खोदे जाते हैं, तो उनके खिलाफ तुरंत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि सड़क को उसके मूल स्वरूप में वापस लाने की जिम्मेदारी संबंधित ऑपरेटर पर ही हो।

शहर की सड़कों की सुरक्षा और मरम्मत की जिम्मेदारी नगर निगम की है। इस तरह की लापरवाही न केवल नागरिकों के लिए असुविधा का कारण बनती है, बल्कि जान-माल का भी खतरा उत्पन्न करती है। नगरवासियों ने प्रशासन से अपेक्षा की है कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!