ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए भाजपा का तीन दिवसीय अभियान, बूथ स्तर तक सक्रिय हुए कार्यकर्ता | मतदाता सूची की शुद्धता के लिए मैदान में उतरे जितेन्द्र प्रताप सिंह, SIR शिविर का किया स्थलीय निरीक्षण | गांधी-बुद्ध के विचारों से चलेगा देश, भाजपा सरकार ने पाठशालाएं बंद कर खोलीं मधुशालाएं: संजय सिंह | मुर्गियों के लिए H5N1 वैक्सीन लॉन्च, इंसानी स्वास्थ्य पर संभावित प्रभावों को लेकर उठे सवाल; वैज्ञानिक निगरानी और पारदर्शिता जरूरी | कोरोना के नाम पर देश ने क्या-क्या खोया? लॉकडाउन की तबाही से वैक्सीन के सवाल तक... छह साल बाद सुप्रीम कोर्ट ने खोला जवाबदेही का दरवाजा! | हरिद्वार के चंडी घाट पर योगी आदित्यनाथ की मां को दी गई भावभीनी विदाई, यूपी-उत्तराखंड के दिग्गज नेताओं और संतों का लगा जमावड़ा | हिंदू हृदय सम्राट योगी आदित्यनाथ मां की विदाई पर टूट गए, संन्यासी के भीतर का बेटा आंसुओं में बह निकला! | हवाई हमले और ब्लैकआउट से निपटने की तैयारी में जुटा मऊ प्रशासन, 22 नवंबर को होगा व्यापक मॉक ड्रिल | मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए भाजपा का तीन दिवसीय अभियान, बूथ स्तर तक सक्रिय हुए कार्यकर्ता | मतदाता सूची की शुद्धता के लिए मैदान में उतरे जितेन्द्र प्रताप सिंह, SIR शिविर का किया स्थलीय निरीक्षण | गांधी-बुद्ध के विचारों से चलेगा देश, भाजपा सरकार ने पाठशालाएं बंद कर खोलीं मधुशालाएं: संजय सिंह | मुर्गियों के लिए H5N1 वैक्सीन लॉन्च, इंसानी स्वास्थ्य पर संभावित प्रभावों को लेकर उठे सवाल; वैज्ञानिक निगरानी और पारदर्शिता जरूरी | कोरोना के नाम पर देश ने क्या-क्या खोया? लॉकडाउन की तबाही से वैक्सीन के सवाल तक... छह साल बाद सुप्रीम कोर्ट ने खोला जवाबदेही का दरवाजा! | हरिद्वार के चंडी घाट पर योगी आदित्यनाथ की मां को दी गई भावभीनी विदाई, यूपी-उत्तराखंड के दिग्गज नेताओं और संतों का लगा जमावड़ा | हिंदू हृदय सम्राट योगी आदित्यनाथ मां की विदाई पर टूट गए, संन्यासी के भीतर का बेटा आंसुओं में बह निकला! | हवाई हमले और ब्लैकआउट से निपटने की तैयारी में जुटा मऊ प्रशासन, 22 नवंबर को होगा व्यापक मॉक ड्रिल |
हाइलाइट न्यूज़
चुरवा बछरावां में हनुमान दर्शन के बाद राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष का कुंभ स्नान, प्रयागराज में ओडीओपी प्रदर्शनी का अवलोकन • पुलिस की मिली भगत से खूब हो रहा है अवैध खनन • From Intimacy to Inner Peace: A Journey from Physical Desire to Self-Discovery • क्या आप जोडों के दर्द से परेशान हैं?9721000060 • जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम ने अवैध अस्पतालों को किया सील • उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, सुनील कुमार वर्मा ने वाराणसी जं. स्टेशन का किया निरीक्षण • मुख्यमंत्री ने मंत्रिमण्डल के सदस्यों और शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ‘यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ की तैयारियों की समीक्षा की, दिया दिशा-निर्देश • ऋषि-परंपरा का अखंड प्रवाह : महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि के प्रवचनों में राष्ट्रधर्म का दिव्य आलोक* • चुरवा बछरावां में हनुमान दर्शन के बाद राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष का कुंभ स्नान, प्रयागराज में ओडीओपी प्रदर्शनी का अवलोकन • पुलिस की मिली भगत से खूब हो रहा है अवैध खनन • From Intimacy to Inner Peace: A Journey from Physical Desire to Self-Discovery • क्या आप जोडों के दर्द से परेशान हैं?9721000060 • जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम ने अवैध अस्पतालों को किया सील • उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, सुनील कुमार वर्मा ने वाराणसी जं. स्टेशन का किया निरीक्षण • मुख्यमंत्री ने मंत्रिमण्डल के सदस्यों और शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ‘यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ की तैयारियों की समीक्षा की, दिया दिशा-निर्देश • ऋषि-परंपरा का अखंड प्रवाह : महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि के प्रवचनों में राष्ट्रधर्म का दिव्य आलोक* •
उत्तर प्रदेश सरकार English

18 यूनिट रक्तदान एवं 200 मरीजों को फल वितरण कर मनाया जन्मदिन

D

Dainik India News

• 9196 views
18 यूनिट रक्तदान एवं 200 मरीजों को फल वितरण कर मनाया जन्मदिन

समाजसेवा के साथ जन्मदिन का अनूठा जश्न

पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश

दैनिक इडिया न्यूज़ ,लखनऊ।लायन्स क्लब आकांक्षा गोल्ड ने क्लब के चार्टर अध्यक्ष लायन पवन शर्मा का जन्मदिवस समाजसेवा के रूप में मनाते हुए एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन विवेकानंद पॉली क्लिनिक, निराला नगर में किया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर एवं मरीजों के बीच फल वितरण जैसी मानवसेवा की गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लायन्स क्लब के पदाधिकारी, सदस्यगण और समाजसेवी शामिल हुए। विशेष रूप से लायन्स क्लब 321 B1 के मंडलाधीश लायन डॉ. आर. सी. मिश्रा, विवेकानंद पॉलीक्लिनिक के सचिव स्वामी मुक्तिनाथानंद, क्लब के वर्तमान एवं पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन मुकेश जैन, प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन परमजीत सिंह, द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन दलजीत सिंह टोनी, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन विश्वनाथ चौधरी, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन बी. एम. श्रीवास्तव, वरिष्ठ लायन मनोहर श्याम श्रीवास्तव सहित लायन नवीन झींगरन, सुदीप कुलश्रेष्ठ, विनीत श्रीवास्तव, अशोक गौतम, विशाल मिश्रा, आनन्द अरुणेश और अध्यक्ष लायन्स क्लब आकांक्षा गोल्ड तथा अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर करीब 200 मरीजों को फल वितरित किए गए। वितरण के लिए कपड़े के थैलों का उपयोग किया गया, जिससे प्लास्टिक मुक्त समाज और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा सका। साथ ही 18 यूनिट रक्तदान भी किया गया, जो जरूरतमंद रोगियों के लिए अमूल्य सहयोग साबित होगा।

गौरतलब है कि लायन पवन शर्मा का जन्मदिवस समाजसेवा को समर्पित करने की यह पहल समाज में सकारात्मक संदेश देने वाली रही। ऐसे आयोजन न केवल जरूरतमंदों की मदद करते हैं, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को भी मजबूती प्रदान करते हैं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!