ब्रेकिंग न्यूज़
मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | हिंदी सिर्फ भाषा नहीं, भारत की आत्मा की आवाज है—अब राजभाषा को राजकाज की धड़कन बनाने का समय -अजय दीप सिंह | महज भूमि विवाद से नहीं बनता जातिगत अपराध, SC/ST Act की धारा 3(1)(r) के लिए जातिगत अपमान का प्रथमदृष्टया आधार अनिवार्य | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | हिंदी सिर्फ भाषा नहीं, भारत की आत्मा की आवाज है—अब राजभाषा को राजकाज की धड़कन बनाने का समय -अजय दीप सिंह | महज भूमि विवाद से नहीं बनता जातिगत अपराध, SC/ST Act की धारा 3(1)(r) के लिए जातिगत अपमान का प्रथमदृष्टया आधार अनिवार्य |
हाइलाइट न्यूज़
मकर संक्रांति पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, डिफेंस व इंडस्ट्रियल कॉरीडोर की एनवॉयरमेंट मॉनिटरिंग कराएगी योगी सरकार उ0प्र0 के गांव को स्मार्ट गांव बनायेंगे:मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं:हरिंद्र सिंह लखनऊ में 54 कंपनियां 6 हजार से ज्यादा युवाओं को देंगी रोजगार लखनऊ स्वच्छता समिति ने संज्ञान लिया: नगर विकास मंत्री ने की सकारात्मक कारवाई - जे पी सिंह शिव की नगरी में बोले मुख्‍यमंत्री योगी - काशी प्राचीन काल से शिक्षा की नगरी रही यूपी के आम का इंतजार कर रहे यूरोप के बाजार : सीएम योगी मकर संक्रांति पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, डिफेंस व इंडस्ट्रियल कॉरीडोर की एनवॉयरमेंट मॉनिटरिंग कराएगी योगी सरकार उ0प्र0 के गांव को स्मार्ट गांव बनायेंगे:मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं:हरिंद्र सिंह लखनऊ में 54 कंपनियां 6 हजार से ज्यादा युवाओं को देंगी रोजगार लखनऊ स्वच्छता समिति ने संज्ञान लिया: नगर विकास मंत्री ने की सकारात्मक कारवाई - जे पी सिंह शिव की नगरी में बोले मुख्‍यमंत्री योगी - काशी प्राचीन काल से शिक्षा की नगरी रही यूपी के आम का इंतजार कर रहे यूरोप के बाजार : सीएम योगी
उत्तर प्रदेश सरकार English

पार्टी कार्यालय में गरजे अखिलेश यादव, संविधान की रक्षा हेतु भाजपा को हटाना हमारा कर्तब्य

D

Dainik India News

5029 views
पार्टी कार्यालय में गरजे अखिलेश यादव, संविधान की रक्षा हेतु भाजपा को हटाना हमारा कर्तब्य

दैनिक इंडिया न्यूज, लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। इस चुनाव से भारत का भविष्य तय होना है। लोकतंत्र की अग्नि परीक्षा का भी यह चुनाव है। इसलिए आज से ही सभी को चुनाव प्रचार में जुट जाना है। सन् 2024 के चुनावों के बाद जनता को भाजपा वोट का अधिकार भी नहीं मिलने देगी लिए आज से ही सभी को प्रचार में जुट जाना है। जनता भाजपा को हराकर लोकतंत्र को बचाने के लिए तैयार है। हमें, पीडीए के माध्यम से भाजपा को परास्त करना है।
यादव ने कहा कि कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा घोटाले और घपले हुए हैं। लोगों को फर्जी केसों में फंसाने और विपक्षी नेताओं को बदनाम करने के लिए ईडी, सीबीआई, इन्कमटैक्स का दुरूपयोग किया जा रहा है। भाजपा सरकार में कालाधन और बढ़ा है।
अखिलेश यादव ने कहा कि महिला अपराध में उत्तर प्रदेश देश में नम्बर एक है। हिरासत में मौतों के मामले में भी उत्तर प्रदेश अव्वल है। महिलाएं एवं बच्चियां उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक असुरक्षित हैं। भाजपा सरकार में बहन-बेटियां रोज ही हैवानियत की शिकार हो रही है। घटनाओं से मुख्यमंत्री जी का जीरों टॉलरंेस का दावा जीरो हो गया है जबकि अपराधी को अगले चौराहे पर पकड़ कर सबक सिखाएंगे का दावा था जो हवा हवाई रह गया है।

 यादव ने कहा कि कानून व्यवस्था चौपट है। भाजपा सरकार में किसी की भी जान जा सकती है। कोई भी सुरक्षित नहीं है। नौजवानों को नौकरी और रोजगार देने का वादा जुमला निकला। न प्रदेश में निवेश हुआ और नहीं कोई फैक्ट्री उद्योग लगा। नौकरी देने वाली भर्ती परीक्षा का भाजपा सरकार ने जानबूझकर पेपर लीक कराके नौजवानों को बर्बाद कर दिया है। भाजपा सरकार किसी को नौकरी नहीं देना चाहती है। विकासकार्य ठप्प है। समाजवादी सरकार में जो विकासकार्य हुआ था उसी को अपना बताकर या नाम बदल कर सरकार अपनी वाहवाही कर रही है। फूट डालो और राज करो अंग्रेजों वाली नीति के तहत भाजपा समाज में नफरत फैलाने और बांटने का काम कर रही है। भाजपा का एजेण्डा साम्प्रदायिकता फैलाना है। अब जनता सब जानने लगी है। भाजपा अपने एजेण्डा में कभी सफल नहीं होगी।


 अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में लोगों को न्याय मिलने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। फर्जी केसों में बेकसूरों को जेल में डाला जा रहा है। पुलिस थानों में भी कोई सुरक्षित नहीं है। जनता की अभिव्यक्ति की आजादी पर भी किसी न किसी बहाने नए-नए प्रतिबंध लगाए जा रहे है। किसानों का दमन किया जा रहा है। हजारों शिक्षक न्याय की गुहार सालों से कर रहे है, उनकी नियुक्तियां नहीं की जा रही है। धरना-प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों पर लाठियां बरसाई जा रही है।

यादव ने कहा कि जनता का हर वर्ग भाजपा सरकार में परेशान है। जनता महंगाई, बेरोजगारी से निराश और हताश है। किसान, नौजवान सभी आक्रोशित है। भाजपा सरकार में संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। संविधान में दिये गये अधिकारों को छीना जा रहा है। संविधान में समाज के कमजोर वर्ग शोषित वंचितों के लिए आरक्षण की जो व्यवस्था की गयी थी उसे भी भाजपा सरकार निजीकरण करके आउटसोर्सिंग के जरिये समाप्त कर रही है। बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर ने नागरिकों को सम्मान से जीने के लिए जो संवैधानिक व्यवस्था की थी उन्हें भी समाप्त करने की साजिशें हो रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सबसे कायर पार्टी है। वह जनाक्रोश से डरी है। इसलिए भाजपा सत्ता के लिए सभी मर्यादाएं तोड़ रही है। सत्ता के लिए भाजपा कुछ भी कर सकती है। भाजपा संवैधानिक संस्थानों को कमजोर कर रही है। ऐसे में राष्ट्रीय अस्मिता को बचाने, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए भाजपा सरकार को हटाना समाजवादी पीडीए और इंडिया गठबंधन का एक मात्र लक्ष्य है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!