ब्रेकिंग न्यूज़
IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह |
हाइलाइट न्यूज़
जनपद मऊ के चचाईपार में नील गाय से भीषण एक्सीडेन्ट , दो लोग गम्भीर रुप से जख्मी • 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 02 मोटरसाइकिल व एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद • संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड के लिए संस्तुतियाँ को जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी • हृदय का उदारीकरण ही उन्नति का मूलमंत्र • “स्मृतियों की साधना और संकल्प का संगम”: इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में गूंजा ‘स्मृति नाद’ • तीन शातिर लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार: हथियार और लूट का सामान बरामद • दो टूक:जनता की सुनें अधिकारी, सुनिश्चित हो कार्यवाहीः सीएम योगी • फटाफट उत्तर प्रदेश की टॉप 20 खबरें पढ़ने के लिए दैनिक इंडिया न्यूज़ को फॉलो करें • जनपद मऊ के चचाईपार में नील गाय से भीषण एक्सीडेन्ट , दो लोग गम्भीर रुप से जख्मी • 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 02 मोटरसाइकिल व एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद • संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड के लिए संस्तुतियाँ को जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी • हृदय का उदारीकरण ही उन्नति का मूलमंत्र • “स्मृतियों की साधना और संकल्प का संगम”: इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में गूंजा ‘स्मृति नाद’ • तीन शातिर लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार: हथियार और लूट का सामान बरामद • दो टूक:जनता की सुनें अधिकारी, सुनिश्चित हो कार्यवाहीः सीएम योगी • फटाफट उत्तर प्रदेश की टॉप 20 खबरें पढ़ने के लिए दैनिक इंडिया न्यूज़ को फॉलो करें •
उत्तर प्रदेश सरकार English

भारत को विश्वगुरु बनाने हेतु राष्ट्रीय सनातन महासंघ का आध्यात्मिक प्रयास,

D

Dainik India News

• 6329 views
भारत को विश्वगुरु बनाने हेतु राष्ट्रीय सनातन महासंघ का आध्यात्मिक प्रयास,

सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और यज्ञ से शांति का संदेशआचार्य कृष्णाचार्य

दैनिक इंडिया न्यूज,लखनऊ। पंचमुखी हनुमान मंदिर में आज एक विशेष आध्यात्मिक आयोजन के अंतर्गत राष्ट्रीय सनातन महासंघ के प्रवक्ता भारत पीठाधीश्वर आचार्य कृष्णाचार्य महाराज के सान्निध्य में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन संपन्न हुआ। यह आयोजन मंदिर के महंत श्री श्री 1008महराज जी के सान्निध्य और सहयोग से सम्पन्न हुआ, जिसका उद्देश्य समाज व ग्रहों में व्याप्त अशांति को समाप्त कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना था।

आचार्य कृष्णाचार्य महाराज ने हनुमान चालीसा के रहस्यमय प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जीवन में जब भी कोई बड़ी समस्या आती है, तो श्रद्धा भाव से 40 दिनों तक प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से बड़ी से बड़ी विपत्ति भी टल जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि स्वयं हनुमान चालीसा में लिखा है—
"जो सत बार पाठ कर कोई, छूटहि बंदि महा सुख होई"
अर्थात यदि कोई श्रद्धालु सात बार चालीसा का पाठ करता है, तो वह कठिन से कठिन बंधनों से मुक्त हो जाता है। उन्होंने आगे बताया कि यदि संकल्प ले कर 108 बार पाठ किया जाए, तो यह जीवन के गूढ़तम नकारात्मक प्रभावों और बाधाओं को भी समाप्त कर सकता है।

महाराज ने इस अवसर पर मंदिर के महंत जी के तपोमय जीवन की भी प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि महंत जी बचपन से ही प्रभु श्रीराम और हनुमान जी की भक्ति में लीन हैं और भक्ति रूपी यज्ञशाला में अपने जीवन की आहुतियां अर्पित करते आए हैं। उनका उद्देश्य मंदिर को केवल पूजास्थल न मानकर, समाज के आध्यात्मिक और नैतिक उत्थान का केंद्र बनाना है।

आचार्य जी ने कहा कि "यदि मंदिरों को समाज के केंद्र में लाकर आसपास की जनता को जोड़ा जाए, तो सनातन धर्म में आ रही टूट-फूट और परेशानियों से काफी हद तक बचा जा सकता है।" उन्होंने इतिहास की ओर संकेत करते हुए कहा कि प्राचीन काल में जब भी कोई विपत्ति आती थी, गुरुजनों के मार्गदर्शन में यज्ञ और अनुष्ठान किए जाते थे। आज के वैश्विक परिप्रेक्ष्य में जब चारों ओर संघर्ष और युद्ध का वातावरण है, तो ऐसे समय में यज्ञ और हनुमान चालीसा पाठ ही विश्व शांति की ओर ले जाने वाले मार्ग हैं।

उन्होंने राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह की भी सराहना करते हुए उन्हें "सनातन धर्म का सच्चा प्रहरी" बताया। उन्होंने कहा, "जितेंद्र प्रताप सिंह जी के नेतृत्व में हम पूरे भारतवर्ष में सामूहिक पाठ, यज्ञ और हवन जैसे आध्यात्मिक आयोजनों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं, और यही प्रयास भारत को पुनः विश्वगुरु बनने की दिशा में अग्रसर करेगा।"

इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूर्ण श्रद्धा व भक्ति के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। आयोजन के अंत में सभी को प्रसाद वितरण किया गया और विश्व शांति के लिए प्रार्थना की गई।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!