ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
कंपनी डायरेक्‍टर अमिताभ की पत्‍नी मीरा श्रीवास्‍तव धनबाद से गिरफ्तार • भाग्यवाद का नाम लेकर अपने जीवन में निराशा का स्थान कहाँ? • मुख्यमंत्री ने सप्त दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञानयज्ञ के विश्राम सत्र को सम्बोधित किया • संस्कृतभारती अवध प्रांत की दो दिवसीय प्रांत समीक्षा गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न, • बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने किया निरीक्षण, कटान रोकने और राहत कैंप लगाने के दिए निर्देश • "समर्पण वृद्धाश्रम" मे असीम अरुण मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को आमंत्रण तथा सहयोग की अपेक्षा - जितेन्द्र प्रताप सिंह • दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में वकीलों का प्रदर्शन • मिशन शक्ति फेज–5.0 के अंतर्गत जनपद मऊ में व्यापक जन-जागरूकता अभियान • कंपनी डायरेक्‍टर अमिताभ की पत्‍नी मीरा श्रीवास्‍तव धनबाद से गिरफ्तार • भाग्यवाद का नाम लेकर अपने जीवन में निराशा का स्थान कहाँ? • मुख्यमंत्री ने सप्त दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञानयज्ञ के विश्राम सत्र को सम्बोधित किया • संस्कृतभारती अवध प्रांत की दो दिवसीय प्रांत समीक्षा गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न, • बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने किया निरीक्षण, कटान रोकने और राहत कैंप लगाने के दिए निर्देश • "समर्पण वृद्धाश्रम" मे असीम अरुण मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को आमंत्रण तथा सहयोग की अपेक्षा - जितेन्द्र प्रताप सिंह • दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में वकीलों का प्रदर्शन • मिशन शक्ति फेज–5.0 के अंतर्गत जनपद मऊ में व्यापक जन-जागरूकता अभियान •
ताज़ा खबर English

फर्जी पहचान पत्र के साथ पकड़ा गया नेपाली मूल का मौलाना

D

Dainik India News

• 6871 views

उदय राज/डीडी इंडिया

फतेहपुर, फर्जी भारतीय पहचान पत्र बनवाकर बीते करीब 15 साल से यहां रह रहे मूलत: नेपाल निवासी बड़ी मस्जिद के निष्कासित इमाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने फर्जी दस्तावेजों की मदद से मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैनकार्ड और पासपोर्ट बनवा लिए थे। उस पर मतांतरण कराने के भी आरोप हैैं। मस्जिद कमेटी के सदस्य की शिकायत पर पुलिस ने जांच की तो असलियत सामने आई। वहीं, जिला अभिसूचना इकाई (एलआइयू) और इंटेलीजेंस ब्यूरो (आइबी) टीम ने भी जांच कर गोपनीय सूचनाएं जुटाईं। इतने साल तक पता न चलने को लेकर खुफिया तंत्र पर भी सवाल खड़े हो रहे हैैं। फिलहाल पुलिस उसके दो साथियों की तलाश में जुटी है। नेपाल के सुनूनाना थाना गौशाला जिला महोत्री निवासी मौलाना (अब इमाम) फिरोज आलम साल 2001 में जिले में आ गया था। धार्मिक गुरुओं की मध्यस्थता से वह वर्ष 2006 में गाजीपुर आया था। यहां बड़ी मस्जिद में इमाम बन गया। वह मुस्लिमों को नमाज पढ़ाने के साथ बच्चों को दीनी शिक्षा देता था। बताते हैं कि दो वर्ष से झाडफ़ूंक के साथ व टोना-टोटका भी करने लगा था। इन क्रियाकलापों को लेकर मस्जिद कमेटी के सदस्य अब्दुल मजीद खां ने एक साल पहले उसे इमाम पद से हटवाकर गत 24 सितंबर को पुलिस व अन्य अधिकारियों से शिकायत की थी। पुलिस की जांच में पोल खुल गई। पता चला है कि फिरोज ने कुछ ग्रामीणों की मदद से वर्ष 2012 में फर्जी दस्तावेज के सहारे भारतीय पहचान पत्र बनवाए। इनके जरिए वर्ष 2016 में पासपोर्ट बनवा लिया। शिकायतकर्ता अब्दुल मजीद खां ने आरोप लगाया कि अभी कुछ माह पूर्व कस्बे का मुस्लिम युवक कानपुर की एक हिंदू युवती को ले आया था। युवती का मतांतरण करवाकर फिरोज ने उनका निकाह पढ़वाया था। हालांकि, जांच में पुलिस को अभी इसके साक्ष्य नहीं मिले हैं फिर भी जांच कराई जा रही है। थाना प्रभारी नीरज यादव ने बताया कि आरोपित पर फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवाने पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। मस्जिद कमेटी के सदस्य की शिकायत पर मतांतरण का भी धारा बढ़ाएंगे। उसके दो और साथियों की तलाश की जा रही है। फिरोज ने बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है और दो बेटियां नेपाल में ही रहती हैं। उसने हज पर जाने के लिए वर्ष 2016 में पासपोर्ट इसलिए बनवाया था लेकिन जा नहीं सके। मतांतरण का आरोप गलत है। गाजीपुर में रहकर फर्जी दस्तावेजों से भारतीय पहचान पत्र और पासपोर्ट बनवाने के आरोप में नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। जांच की जा रही है। वहीं, फरार दो अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। - राजेश कुमार, एएसपी।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!