ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच • मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? • चोरी की एक मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार • <em>विश्व सी.ओ.पी.डी दिवस पर निकाली गई जन जागरूकता रैली</em> • जॉइंट डिफेंस डायलॉग: सेना और उद्योग के बीच स्वावलंबन बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम • दीपावली महापर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं:आनंद मणि त्रिपाठी • आर्य वीर दल प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रनिर्माण की चेतना, हनुमान अष्टक और ऋग्वेद की ऋचाओं से प्रेरणा पाकर आर्यवीरों में जागा संगठन का संकल्प • गोमती तट के गऊ घाट पर स्वच्छता एवं हरिशंकरी रोपण कार्यक्रम सम्पन्न • ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच • मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? • चोरी की एक मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार • <em>विश्व सी.ओ.पी.डी दिवस पर निकाली गई जन जागरूकता रैली</em> • जॉइंट डिफेंस डायलॉग: सेना और उद्योग के बीच स्वावलंबन बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम • दीपावली महापर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं:आनंद मणि त्रिपाठी • आर्य वीर दल प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रनिर्माण की चेतना, हनुमान अष्टक और ऋग्वेद की ऋचाओं से प्रेरणा पाकर आर्यवीरों में जागा संगठन का संकल्प • गोमती तट के गऊ घाट पर स्वच्छता एवं हरिशंकरी रोपण कार्यक्रम सम्पन्न •
टैकनोलजी ब्रेकिंग हिन्दी

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए कड़े निर्देश

D

Dainik India News

• 7378 views
संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए कड़े निर्देश


दैनिक इंडिया न्यूज़, मऊ.जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने शनिवार को तहसील सदर में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण करते समय संबंधित शिकायतकर्ता से संवाद अवश्य स्थापित करें, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि शिकायत का समाधान वास्तविक रूप से हुआ है और शिकायतकर्ता उससे संतुष्ट है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में उदासीनता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील सदर में कुल 116 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 8 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं 4 मामलों के समाधान हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक 70 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं, जबकि 16 शिकायतें विकास विभाग, 11 शिकायतें पुलिस विभाग तथा शेष अन्य विभागों से संबंधित थीं।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप संवेदनशीलता, जवाबदेही एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक शिकायत के समाधान में गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आमजन का प्रशासन पर विश्वास बनाए रखने के लिए शिकायतों का प्रभावी एवं स्थायी निस्तारण आवश्यक है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर, उपजिलाधिकारी सदर अवधेश चौहान, तहसीलदार शैलेंद्र प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

टैग्स:

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!