ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
योगी सरकार के प्रयास से राजस्व संग्रह में मंडियों का सराहनीय योगदान  मोदी को चुनावी बिगुल फूंकने की जरूरत नहीं, मोदी विकास का बिगुल फूंकता है : प्रधानमंत्री  शांति समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न जन के साथ जमीन के लिए भी संजीवनी हैं दलहनी फसलें, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न 🚨 दिल्ली में दहशत — लाल किले के पास कार ब्लास्ट से हिली राजधानी, 12 की मौत, कई घायल कलायात्रा:कथक नृत्य की अविस्मरणीय शाम" योगी सरकार के प्रयास से राजस्व संग्रह में मंडियों का सराहनीय योगदान  मोदी को चुनावी बिगुल फूंकने की जरूरत नहीं, मोदी विकास का बिगुल फूंकता है : प्रधानमंत्री  शांति समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न जन के साथ जमीन के लिए भी संजीवनी हैं दलहनी फसलें, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न 🚨 दिल्ली में दहशत — लाल किले के पास कार ब्लास्ट से हिली राजधानी, 12 की मौत, कई घायल कलायात्रा:कथक नृत्य की अविस्मरणीय शाम"
उत्तर प्रदेश English

ग्रीष्मकालीन लोकनृत्य कार्यशाला का भव्य समापन,

D

Dainik India News

4194 views
ग्रीष्मकालीन लोकनृत्य कार्यशाला का भव्य समापन,

विद्यार्थियों ने प्रस्तुत कीं लोक संस्कृति की मनोहारी झलकियाँ

एमएलएम इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा आयोजित कार्यक्रम संपन्न

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ, 14 जून 2025। एमएलएम इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार) द्वारा 21 मई से 14 जून तक आयोजित ग्रीष्मकालीन प्रस्तुतिपरक लोकनृत्य कार्यशाला का समापन आज रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक डॉ. नीरज बोरा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया।

कार्यक्रम की शुरुआत श्री गणेश वंदना “वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ” से हुई, जिसे अरनव और प्रदीप्त ने भावपूर्ण शैली में प्रस्तुत किया। इसके बाद छवि, जानवी, आरुषि, अनुकृति, वीर, राजा और अनम सहित अन्य विद्यार्थियों ने राम जन्मोत्सव पर आधारित सजीव नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की।

विद्यार्थियों ने गंगा माता की स्तुति में भक्ति भाव से ओतप्रोत नृत्य प्रस्तुत किया, जिसमें अनम, छवि, जानवी और आरुषि ने प्रमुख भूमिका निभाई। इसके बाद वर्णिका द्वारा श्रीकृष्ण वंदना की मोहक प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

हरियाली तीज की सांस्कृतिक मान्यता पर आधारित कजरी नृत्य, पहाड़ी क्षेत्रों की नैसर्गिक सुंदरता को दर्शाते पहाड़ी नृत्य, तथा पंजाबी संस्कृति की झलक लिए हुए भांगड़ा नृत्य की जोशीली प्रस्तुतियाँ दर्शकों को झूमने पर विवश कर गईं।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा – राधा-कृष्ण एवं गोपियों द्वारा प्रस्तुत महारास, जिसमें विद्यार्थियों ने जीवंत अभिनय और लयबद्ध नृत्य के माध्यम से श्रीकृष्ण लीला का सुंदर चित्रण किया। यह प्रस्तुति दर्शकों और अतिथियों द्वारा विशेष रूप से सराही गई।

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक डॉ. नीरज बोरा ने सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और विद्यालय प्रबंधन को ऐसे आयोजनों के लिए बधाई दी।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सभी विशिष्ट अतिथियों में वी. के. गुप्ता, एस. पी. श्रीवास्तव, शिव चरण प्रसाद, उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष डॉ विभा सिंह और निदेशक डॉ. शोभित कुमार नाहर का आभार प्रकट किया। उन्होंने अकादमी व विद्यालय के संयुक्त प्रयासों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यशालाओं के आयोजन की अपेक्षा जताई।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!