ब्रेकिंग न्यूज़
मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर ब्रिज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर ब्रिज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय |
हाइलाइट न्यूज़
नीट 2024 परीक्षा घोटाला: सरकार की रिपोर्ट, छात्रों का आरोप प्रयागराज कुंभ 2025 से पहले सफल होगा अविरल-निर्मल गंगा का संकल्प: सीएम योगी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति के शासी निकाय की बैठक डॉक्टरों के साथ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई एकल आंचलिक अभियान के द्वितीय दिवस पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन, महापौर सुषमा खर्कवाल ने किया दीप प्रज्वलन <em>सहारा हॉस्पिटल में "विश्व रक्तदाता दिवस" पर रक्तदान जागरूकता अभियान शुरू</em> सुधांशु त्रिवेदी और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने व्यापारियों-उपभोक्ताओं से किया संवाद 5 जनवरी को मुंबई में रोड शो, सीएम योगी करेंगे अगुवाई&nbsp; हर चेहरे पर खुशहाली सरकार की प्राथमिकताः मुख्यमंत्री नीट 2024 परीक्षा घोटाला: सरकार की रिपोर्ट, छात्रों का आरोप प्रयागराज कुंभ 2025 से पहले सफल होगा अविरल-निर्मल गंगा का संकल्प: सीएम योगी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति के शासी निकाय की बैठक डॉक्टरों के साथ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई एकल आंचलिक अभियान के द्वितीय दिवस पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन, महापौर सुषमा खर्कवाल ने किया दीप प्रज्वलन <em>सहारा हॉस्पिटल में "विश्व रक्तदाता दिवस" पर रक्तदान जागरूकता अभियान शुरू</em> सुधांशु त्रिवेदी और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने व्यापारियों-उपभोक्ताओं से किया संवाद 5 जनवरी को मुंबई में रोड शो, सीएम योगी करेंगे अगुवाई&nbsp; हर चेहरे पर खुशहाली सरकार की प्राथमिकताः मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश सरकार English

मंत्री ए.के. शर्मा ने अंबेडकर प्रतिमा व शहीद स्मारक पर दी श्रद्धांजलि

D

Dainik India News

6395 views
मंत्री ए.के. शर्मा ने अंबेडकर प्रतिमा व शहीद स्मारक पर दी श्रद्धांजलि

पूर्वज स्मृति दिवस कार्यक्रम में की सहभागिता, मधुबन के विकास के प्रति जताई प्रतिबद्धता

“मधुबन हमारे दिल में बसता है, विकास कार्यों से कभी नहीं करूंगा इनकार” – ए.के. शर्मा

दैनिक इंडिया न्यूज,मऊ, उत्तर प्रदेश।नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने अपने मऊ जनपद भ्रमण के दौरान मधुबन चौक स्थित भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे शहीद स्मारक पहुंचे और राष्ट्र की स्वतंत्रता एवं सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों को नमन किया।

इसके उपरांत मंत्री ए.के. शर्मा ने सरस्वती शिशु मंदिर, मधुबन में राष्ट्रीय सैंथवार मल्ल स्वाभिमान मोर्चा द्वारा आयोजित पूर्वज स्मृति दिवस एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सहभागिता की। उन्होंने पूर्वजों के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा –“पूर्वजों के आदर्श, त्याग और संस्कार हमारी ऊर्जा का स्रोत हैं। मधुबन की धरती वीरों और महापुरुषों की भूमि रही है, जिसने सदैव समाज, राष्ट्र और संस्कृति के उत्थान में अमूल्य योगदान दिया है। हमें इस धरोहर को सहेजकर आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना होगा।”

मंत्री ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि मधुबन से उनका विशेष जुड़ाव है। उन्होंने कहा –
“मधुबन शहीदों की धरती है और मधुबन हमारे दिल में बसता है। यही कारण है कि जब भी यहां के विकास का कोई प्रस्ताव मेरे पास आता है, मैं उसे ना नहीं कर पाता।”

कार्यक्रम के दौरान मल्ल समाज के प्रतिनिधियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ऊर्जा मंत्री को ज्ञापन सौंपा। शर्मा ने इन मांगों पर गंभीरता से विचार का आश्वासन देते हुए कहा कि यथासंभव इन्हें पूरा किया जाएगा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय मल्ल सैथवार स्वाभिमान मोर्चा मधुबन द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान किया।

मंत्री ने भाजपा के वरिष्ठ नेता मंगरू प्रसाद गुप्ता के घर अहिलासपुर पहुंचकर उनसे भेंट की और मधुबन के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि फतहपुर मंडाव प्रवीण कुंवर सिंह शुभम, मधुबन नगर पंचायत अध्यक्ष आरती मल्ल, प्रशांत मल्ल, मनोज सिंह, गुड्डू मल्ल, विकाश मल्ल, शंकर मद्धेशिया, सभासद प्रवीण मल्ल, सर्वजीत मल्ल, बीर सिंह, आलोक मल्ल, घनश्याम मल्ल, सतीश मल्ल, कमलेश मल्ल, रितेश मल्ल समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!