ब्रेकिंग न्यूज़
2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश |
हाइलाइट न्यूज़
'ब्रांड यूपी' से दुनिया का परिचय कराएगा जी-20 सम्मेलन: मुख्यमंत्री • उ.प्र. शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन व सम्मान समारोह सम्पन्न • प्रत्येक माह के द्वितीय व चतुर्थ शनिवार को जनपद के समस्त थानों पर समाधान/ थाना दिवस का हुआ आयोजन • भारतीय बैंकिंग क्रांति: RBI का 'टाइम बम' – अब चेक क्लीयरेंस 48 घंटे नहीं, सिर्फ कुछ घंटों में! • जनपद बलिया में मुख्यमंत्री ने 144 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया • प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' में 'हर घर तिरंगा अभियान' का किया आह्वान • लखनऊ में वेटर की हत्‍या मामले में साथी गिरफ्तार • महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन • 'ब्रांड यूपी' से दुनिया का परिचय कराएगा जी-20 सम्मेलन: मुख्यमंत्री • उ.प्र. शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन व सम्मान समारोह सम्पन्न • प्रत्येक माह के द्वितीय व चतुर्थ शनिवार को जनपद के समस्त थानों पर समाधान/ थाना दिवस का हुआ आयोजन • भारतीय बैंकिंग क्रांति: RBI का 'टाइम बम' – अब चेक क्लीयरेंस 48 घंटे नहीं, सिर्फ कुछ घंटों में! • जनपद बलिया में मुख्यमंत्री ने 144 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया • प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' में 'हर घर तिरंगा अभियान' का किया आह्वान • लखनऊ में वेटर की हत्‍या मामले में साथी गिरफ्तार • महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन •
उत्तर प्रदेश सरकार English

राजस्थान में गरजे सीएम योगी, कहा रोजगार न मिलने से युवा कर रहे आत्महत्या

D

Dainik India News

• 8059 views
राजस्थान में गरजे सीएम योगी, कहा रोजगार न मिलने से युवा कर रहे आत्महत्या

यूपी के मुख्यमंत्री ने चार रैलियां कर भाजपा के लिए की वोट की अपील 

कसा तंज- भ्रष्टाचार में नंबर वन है राजस्थान,  बना रहा नए कीर्तिमान

बोले- यह कैसा दोहरा कानून, हिंदू मरेगा तो बमुश्किल दो लाख और मुस्लिम मरेगा तो 25 लाख मुआवजा

आरोपः राजस्थान में पैदा हो रहे नए-नए माफिया, सरकार के लोग यहां लड़ते रहे और जनता पिसती रही 

अपीलः कांग्रेस ने वोटकटवा भी उतारे हैं पर आपको कमल ही खिलाना है

आतंकी कृत्य करने वाले दुश्मनों को उनकी मांद में घुसकर पाताल लोक से बाहर निकाल लाएंगे भारत के जवानः योगी आदित्यनाथ  

दैनिक इंडिया न्यूज,जालौर/बाड़मेर/बालोतरा, 18 नवंबरः सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को पूरी तेवर में रहे। जनविरोधी राजस्थान सरकार पर खूब बरसे। चारों रैलियों में पीड़ा व्यक्त की कि पांच वर्ष में कांग्रेस ने राजस्थान को कहां पहुंचा दिया। रोजगार न मिलने से राजस्थान में सर्वाधिक युवा आत्महत्या कर रहे हैं। सरकार की आपसी नूराकुश्ती के कारण राजस्थान भ्रष्टाचार में नए कीर्तिमान बनाते हुए नंबर एक पर पहुंच गया है। पांच वर्ष पहले जहां वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार गरीबों, नौजवानों व किसानों के लिए काम कर रही थी, वहीं पांच वर्ष में इस सरकार में नए-नए माफिया पैदा हो गए हैं। इनके खात्मे के लिए यूपी जैसी डबल इंजन की सरकार चाहिए। सीएम ने आरोप लगाया कि राजस्थान में दोहरा कानून चलता है-यहां हिंदू के मरने पर बमुश्किल दो लाख और मुस्लिम मरेगा तो 25 लाख मुआवजा दिया जाता है। 

योजनाओं को गरीबों तक पहुंचाने में सबसे पीछे है राजस्थान 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आहोर विधानसभा से विधायक व भाजपा उम्मीदवार छगन सिंह राजपुरोहित के पक्ष में समर्थन मांगा। यहां संतों ने मंच पर सीएम का जोरदार स्वागत किया। 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान को कहां पहुंचा दिया। हर योजना में भ्रष्टाचार की शिकायत है। राजस्थान भ्रष्टाचार,  महिला अपराध, साइबर क्राइम, गोतस्करी, गुंडा टैक्स में नंबर एक हो गया है, जबकि योजनाओं को गरीबों तक पहुंचाने, गोतस्करी रोकने में सबसे पीछे है। किसी अच्छी योजना में नंबर एक पर नहीं है। सरकार में आपस में नूराकुश्ती चल रही है। सरकार के लोग लड़ते रहे और जनता पिसती रही। यहां हर जगह खनन, पशु, भूमाफिया, वन, गरीबों पर अत्याचार करने वाले माफिया पैदा हो गए हैं। राजस्थान सरकार गरीबों पर संकट ढाने वाली बन गई है। बिजली की दरें, वैट के कारण पेट्रोल-डीजल का दाम, मंडी टैक्स राजस्थान में सर्वाधिक है। परीक्षाओं में यहां पेपर लीक हो रहा है। रोजगार न मिलने के कारण सर्वाधिक आत्महत्या भी राजस्थान में हो रही है। इससे मुक्ति के लिए भाजपा के डबल इंजन की सरकार चाहिए।  

पांच वर्ष में राजस्थान ने सिर्फ झेला है, अब उसका बदला लेने का चुनाव है 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांचौर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी देवजी पटेल चौधरी के समर्थन में कहा कि मैं और देव जी साथ-साथ सांसद थे। पार्टी ने मुझे यूपी में अपराधियों व माफिया को ठीक करने के लिए भेजा तो मैं वहां चला गया। राजस्थान ने पांच वर्ष में जो झेला है, अब उसका बदला लेने का चुनाव है। केंद्र से मोदी जी राजस्थान के विकास के लिए पैसा दे रहे हैं,  लेकिन कांग्रेस सरकार में यह पैसा कुछ चंद नेताओं के पास चला जाता है। यहां अतिवृष्टि से जब नुकसान होता है तो सीएम जयपुर से बाहर नहीं निकलते और कांग्रेसी नेता पिकनिक मनाने निकल जाते हैं। पिछले पांच वर्ष राजस्थान के बड़े कष्ट में रहे। यहां कन्हैया लाल और बूंदी में संत की हत्या पर सरकार मौन रहती है। यहां दोहरा कानून है, हिंदू मरेगा तो बमुश्किल दो लाख और मुस्लिम मरेगा तो 25 लाख मुआवजा। सीएम ने कहा कि जो सरकार पूजा पाठ को बैन करती है, वो राम मंदिर बनने देती क्या। कांग्रेस ने चुनाव में कुछ वोटकटवा उतारे हैं, लेकिन आपको सिर्फ कमल खिलाना है। 

दुश्मन के दांत खट्टे करने वाले राजस्थान को विकास में पीछे नहीं रहना चाहिए

तीसरी जनसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिव विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी स्वरूप सिंह खारा के लिए वोट मांगा। उन्होंने कहा कि यदि राजस्थान में भाजपा सरकार होती तो अब तक हर घर तक नल योजना पहुंच गई होती। दुश्मन के दांत खट्टे करने वाले राजस्थान को विकास में पीछे नहीं रहना चाहिए। यह सरकार उपद्रवियों व कफर्यू पर कंट्रोल नहीं कर सकती। कांग्रेस के नेता कई मामलों में संलिप्त पाए जाते हैं। कांग्रेसी कहते थे कि राम-कृष्ण हुए ही नहीं। हमारे पूर्वजों ने राम-राम बोलना सिखाया,  घर में पवित्र कार्यक्रम में अखंड रामायण पाठ बैठाएंगे और अंतिम यात्रा भी राम नाम सत्य के साथ निकलेगी। राम के साथ जिस हिंदुस्तान का यह संबंध हो, उससे कहते हैं कि राम थे ही नहीं। फिर भी हम कांग्रेस को बर्दाश्त करते हैं। सीएम ने नाथ संप्रदाय के सिद्ध योगी बाबा गरीब नाथ को नमन किया। 

मोदी जी ने जो नहीं कहा- जनता के लिए वह भी किया 

सीएम योगी ने चौथी जनसभा में सिवाना उम्मीदवार हमीर सिंह भायल को तीसरी बार जयपुर पहुंचाने की अपील की। सीएम ने इसे आध्यात्मिक,  वीर और धर्म-कर्म की धऱती बताया। देश की प्रतिष्ठा बढ़ने से 142 करोड़ लोगों का सम्मान बढ़ता है। कांग्रेस ने 60 वर्ष में सचमुच में विकास कराया होता तो मोदी जी को 9 वर्ष में इतनी मेहनत नहीं करनी पड़ती। उन्होंने कहा कि भारत माला मार्ग को देखकर आ रहा हूं। यह न सिर्फ देश, बल्कि हम सबके दिलों को भी जोड़ रहा है। पाकिस्तान में एक किलो आटा नहीं मिलता है, मोदी जी अगले पांच वर्ष तक 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन देंगे। कांग्रेस ने कर्जा माफ की बात की, लेकिन किया नहीं। मोदी जी ने नहीं कहा, फिर भी किसानों को सम्मान निधि दी। कांग्रेस कहती थी कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है, मोदी जी ने कहा-पहला अधिकार गरीबों का है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!