ब्रेकिंग न्यूज़
लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर पात्र नागरिक का मतदाता बनना जरूरी : मुकेश शर्मा | विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपैट से परिचित कराने में जुटा प्रशासन | कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देश | एशियाई चैंपियनशिप में भारत की कमान संभालेंगे प्रवीण गर्ग, अंतरराष्ट्रीय मंच पर दम दिखाने उतरेंगे 12 खिलाड़ी | मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए भाजपा का तीन दिवसीय अभियान, बूथ स्तर तक सक्रिय हुए कार्यकर्ता | मतदाता सूची की शुद्धता के लिए मैदान में उतरे जितेन्द्र प्रताप सिंह, SIR शिविर का किया स्थलीय निरीक्षण | गांधी-बुद्ध के विचारों से चलेगा देश, भाजपा सरकार ने पाठशालाएं बंद कर खोलीं मधुशालाएं: संजय सिंह | मुर्गियों के लिए H5N1 वैक्सीन लॉन्च, इंसानी स्वास्थ्य पर संभावित प्रभावों को लेकर उठे सवाल; वैज्ञानिक निगरानी और पारदर्शिता जरूरी | लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर पात्र नागरिक का मतदाता बनना जरूरी : मुकेश शर्मा | विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपैट से परिचित कराने में जुटा प्रशासन | कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देश | एशियाई चैंपियनशिप में भारत की कमान संभालेंगे प्रवीण गर्ग, अंतरराष्ट्रीय मंच पर दम दिखाने उतरेंगे 12 खिलाड़ी | मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए भाजपा का तीन दिवसीय अभियान, बूथ स्तर तक सक्रिय हुए कार्यकर्ता | मतदाता सूची की शुद्धता के लिए मैदान में उतरे जितेन्द्र प्रताप सिंह, SIR शिविर का किया स्थलीय निरीक्षण | गांधी-बुद्ध के विचारों से चलेगा देश, भाजपा सरकार ने पाठशालाएं बंद कर खोलीं मधुशालाएं: संजय सिंह | मुर्गियों के लिए H5N1 वैक्सीन लॉन्च, इंसानी स्वास्थ्य पर संभावित प्रभावों को लेकर उठे सवाल; वैज्ञानिक निगरानी और पारदर्शिता जरूरी |
हाइलाइट न्यूज़
लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार • उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की डिप्लोमा पाठ्यक्रम व विद्यालय मान्यता हेतू सकारात्मक बैठक सम्पन्न - जे पी सिंह • संदिग्ध परिस्थितियों से फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह संपन्न , मुख्य विकास अधिकारी प्रशान्त नागर ने दीप प्रज्वलित कर वैवाहिक कार्यक्रम का किया शुभारंभ • भारत की एकता में छिपा है विश्वास का राज़:योगी आदित्यनाथ • श्रीराम-जानकी मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ, • कारगिल के अमर शहीदों को कृतज्ञ राष्ट्र का शत-शत नमन, युवाओं ने लिया मातृभूमि की रक्षा का महाव्रत • "RBI Announces Phase-Out of Rs 2000 Notes from Circulation: Key Highlights and Implications" • लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार • उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की डिप्लोमा पाठ्यक्रम व विद्यालय मान्यता हेतू सकारात्मक बैठक सम्पन्न - जे पी सिंह • संदिग्ध परिस्थितियों से फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह संपन्न , मुख्य विकास अधिकारी प्रशान्त नागर ने दीप प्रज्वलित कर वैवाहिक कार्यक्रम का किया शुभारंभ • भारत की एकता में छिपा है विश्वास का राज़:योगी आदित्यनाथ • श्रीराम-जानकी मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ, • कारगिल के अमर शहीदों को कृतज्ञ राष्ट्र का शत-शत नमन, युवाओं ने लिया मातृभूमि की रक्षा का महाव्रत • "RBI Announces Phase-Out of Rs 2000 Notes from Circulation: Key Highlights and Implications" •
अपराध ब्रेकिंग हिन्दी

विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपैट से परिचित कराने में जुटा प्रशासन

D

Dainik India News

• 4770 views
विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपैट से परिचित कराने में जुटा प्रशासन

जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने पुलिस अधीक्षक के साथ प्रदर्शन केंद्रों का किया निरीक्षण; तहसीलों से लेकर कलेक्ट्रेट तक स्थापित केंद्रों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया समझाने और जागरूकता अभियान व्यापक बनाने के निर्देश।

दैनिक इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली।विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने मतदाताओं को जागरूक करने की कवायद तेज कर दी है। निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदान के प्रति जनसामान्य की समझ विकसित करने के उद्देश्य से जनपद में स्थापित ईवीएम एवं वीवीपैट प्रदर्शन केंद्रों का सोमवार को जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रों के संचालन की स्थिति परखी और अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी अधिकाधिक मतदाताओं तक पहुंचाई जाए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से प्रदर्शन केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं तथा मतदाताओं को दी जा रही जानकारी के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली को लेकर मतदाताओं के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए नियमित कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इन कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक लोगों को प्रदर्शन केंद्रों तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि वे मतदान की प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से समझ सकें।

जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए जनपद की सभी तहसीलों के साथ-साथ कलेक्ट्रेट परिसर में भी ईवीएम एवं वीवीपैट प्रदर्शन केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर पहुंचकर कोई भी मतदाता मशीनों की कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अवलोकन कर सकता है और मतदान से जुड़ी अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त कर सकता है। प्रशासन का प्रयास है कि निर्वाचन से पहले मतदाताओं को मतदान की पूरी प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध हो।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपद के मतदाताओं से अपील की कि ईवीएम एवं वीवीपैट के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के इच्छुक लोग अपने निकटतम तहसील या कलेक्ट्रेट परिसर स्थित प्रदर्शन केंद्र पर पहुंचें। वहां तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जानकारी लेकर मतदान प्रक्रिया को स्वयं समझें और निर्वाचन संबंधी जागरूकता बढ़ाने में सहभागी बनें।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जागरूक मतदाता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जनसामान्य की समझ और विश्वास को सुदृढ़ करने के लिए जागरूकता संबंधी प्रयासों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाना आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!