ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर सहायक विकास अधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं तहसीलदार मधुबन का वेतन रुका • वसुधैव कुटुंबकम की थीम पर मनाया गया योग दिवस, स्वस्थ रहने का दिया संदेश • आज खुलेगा माँ दुर्गा का भव्य पट-हाथी पर सवार होकर आएंगी माँ दुर्गा • अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ • स्कूलों से तलाशी जा रहीं खेल प्रतिभाएं-यूपी सरकार • केजीएमयू और एसजीपीजीआई के साथ कनेक्ट होंगे यूपी के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र : योगी  • अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? • मुख्यमंत्री ने नवरात्रि तथा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम केपावन जन्मदिन रामनवमी की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं • ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर सहायक विकास अधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं तहसीलदार मधुबन का वेतन रुका • वसुधैव कुटुंबकम की थीम पर मनाया गया योग दिवस, स्वस्थ रहने का दिया संदेश • आज खुलेगा माँ दुर्गा का भव्य पट-हाथी पर सवार होकर आएंगी माँ दुर्गा • अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ • स्कूलों से तलाशी जा रहीं खेल प्रतिभाएं-यूपी सरकार • केजीएमयू और एसजीपीजीआई के साथ कनेक्ट होंगे यूपी के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र : योगी  • अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? • मुख्यमंत्री ने नवरात्रि तथा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम केपावन जन्मदिन रामनवमी की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं •
उत्तर प्रदेश सरकार English

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह संपन्न , मुख्य विकास अधिकारी प्रशान्त नागर ने दीप प्रज्वलित कर वैवाहिक कार्यक्रम का किया शुभारंभ

D

Dainik India News

• 6158 views
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह संपन्न , मुख्य विकास अधिकारी प्रशान्त नागर ने दीप प्रज्वलित कर वैवाहिक कार्यक्रम का किया शुभारंभ

वाचस्पति त्रिपाठी / दैनिक इण्डिया न्यूज
मऊ । मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर के देखरेख में कलेक्ट्रेट परिसर में संपन्न हुआ।
वैवाहिक कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी प्रशान्त नागर नें दीप प्रज्वलित कर किया । उन्होंने वर-वधू को आवश्यक वस्तुएं देकर उनके वैवाहिक जीवन के उज्जवल भविष्य के साथ-साथ वर वधु को सुखद जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत समाज के असहाय परिवारों के बच्चियों का इस योजना के माध्यम से सामूहिक विवाह कराया जाता है। इस योजना में प्रत्येक जोड़े को 10 हजार का सामग्री उपहार स्वरूप तथा 35 हजार नगद लड़की के खाते में एवं 06 हजार रुपये प्रत्येक जोड़ों के व्यवस्था आदि में खर्च किए जाते हैं। इस तरह से कुल 51 हजार रुपये प्रत्येक जोड़े पर सरकार द्वारा दिया जाता है। आज जनपद में कुल 245 जोड़ों की शादी कराई गई। जिसमें विकास खंड परदहा से 23, कोपागंज से 23, घोसी से 20, बडरॉव से 43, दोहरीघाट से 16, फतेहपुर मंडाव से 16, रतनपुरा से 24, रानीपुर से 36, मोहम्मदाबाद गोहना से 40 एवं नगर पालिका परिषद से 04 जोड़ें वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। सभी जोड़ों ने वैवाहिक कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपने जीवन साथी के साथ रहने की कसमें खाई। उपस्थित वर-वधू को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का प्रमाण पत्र जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार द्वारा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सुधीर सागर, देवानंद देव महुआ टी0वी0 चैनल, धर्मेंद्र तिवारी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, एवं मंच का संचालन अरविंद कुशवाहा ने किया।
उक्त अवसर पर खंड विकास अधिकारी दिवाकर सिंह, लेखाकार समाज कल्याण अरुण कुमार, ए0डी0ओ0 कोआपरेटिव मुन्नी लाल चौहान, वरिष्ठ लिपिक राजेश कुमार, ए0डी0ओ0 समाज कल्याण जगदीश यादव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं वर वधु के अभिभावक उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!