ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
सीएम.योगी ने कल्याण सिंह की प्रथम पुण्य तिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण कर जनता को दिया संदेश • त्योहारों को देखते हुए प्रशासन सख्त , क्षेत्राधिकारी मधुबन नें किया कस्बे में पैदल गश्त , जनता को दिलाया भरोसा • बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा • बिना नंबर प्लेट, ‘विधायक’ लिखी गाड़ी विधानसभा पास के साथ! क्या नियमों का अब कोई मूल्य नहीं? • थाना महराजगंज पुलिस टीम ने 09 राशि पड़वा के साथ चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार- • पुलिसकर्मियों के लिए बहुमंजिला भवनों का निर्माण होगा: मुख्यमंत्री • संस्कृत सिर्फ भाषा नहीं… संस्कृति, विज्ञान, तार्किक क्षमता और अन्य भाषाओं की जननी • जनपद कानपुर नगर स्थित सर्किट हाउस में ‘भारत रत्न’ श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की मूर्ति की स्थापना • सीएम.योगी ने कल्याण सिंह की प्रथम पुण्य तिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण कर जनता को दिया संदेश • त्योहारों को देखते हुए प्रशासन सख्त , क्षेत्राधिकारी मधुबन नें किया कस्बे में पैदल गश्त , जनता को दिलाया भरोसा • बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा • बिना नंबर प्लेट, ‘विधायक’ लिखी गाड़ी विधानसभा पास के साथ! क्या नियमों का अब कोई मूल्य नहीं? • थाना महराजगंज पुलिस टीम ने 09 राशि पड़वा के साथ चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार- • पुलिसकर्मियों के लिए बहुमंजिला भवनों का निर्माण होगा: मुख्यमंत्री • संस्कृत सिर्फ भाषा नहीं… संस्कृति, विज्ञान, तार्किक क्षमता और अन्य भाषाओं की जननी • जनपद कानपुर नगर स्थित सर्किट हाउस में ‘भारत रत्न’ श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की मूर्ति की स्थापना •
Uncategorized English

महाकुंभ-2025: संतों के मार्गदर्शन में होगा सनातन समाज का उत्कर्ष

D

Dainik India News

• 7136 views
महाकुंभ-2025: संतों के मार्गदर्शन में होगा सनातन समाज का उत्कर्ष

संतों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताया सनातन धर्मध्वज के रक्षक

दैनिक इंडिया न्यूज़,प्रयागराज। महाकुंभ-2025 की तैयारियों को लेकर संगम तट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संत समाज के बीच एक विशेष संवाद का आयोजन हुआ। इस संवाद में सभी 13 अखाड़ों और विभिन्न संत परंपराओं के साधु-संतों और आचार्यों ने हिस्सा लिया। संतों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सनातन धर्मध्वज का रक्षक बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सनातन समाज गौरवान्वित हो रहा है।

संतों ने कहा कि योगी आदित्यनाथ पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने महाकुंभ की तैयारियों के संबंध में साधु-संतों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना और उन्हें लिपिबद्ध किया। संत समाज ने महाकुंभ-2025 की तैयारियों पर संतोष जताते हुए कहा कि मेला क्षेत्र की व्यवस्थाएं देख कर यह स्पष्ट है कि महाकुंभ-2025, कुंभ-2019 से भी अधिक भव्य और दिव्य होगा।

संतों ने भूमि आवंटन, शिविरों की लोकेशन, धूल, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता और घाटों के नामकरण जैसे मुद्दों पर अपनी जिज्ञासाएं रखीं। मुख्यमंत्री ने इन सभी बिंदुओं पर अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। संतों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज अयोध्या, वाराणसी और ब्रजधाम का नया स्वरूप विश्वभर में सनातन संस्कृति की प्रतिष्ठा बढ़ा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाकुंभ-2025 की भव्यता और सफलता के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि संतों के मार्गदर्शन में ही सनातन समाज का उत्थान संभव है। मुख्यमंत्री ने सभी से महाकुंभ के आयोजन में योगदान देने की अपील की ताकि यह महाकुंभ वैश्विक शांति और सनातन संस्कृति का संदेश दे सके।

अखाड़ों और संत परंपराओं के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महाकुंभ-2025 का आयोजन पूरे विश्व में सनातन संस्कृति का गौरव बढ़ाएगा। संत समाज ने महाकुंभ के सफल आयोजन में अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!