ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्यमंत्री ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की और दिया निर्देश • प्रदेश में लंपी वायरस ने तोड़ा दम, अब तक लगे 1 करोड़ 25 लाख टीके • वोट बैंक के लिए नहीं होती सरकार की योजनाएं : सीएम योगी • स्मार्ट मीटरों की जांच पर उठे गंभीर सवाल, साधारण मीटरों की लैब में कराई गई परीक्षण प्रक्रिया पर विवाद • समाजसेवी कमालुद्दीन उस्मानी ने नौजवान धावकों को पहनाया टी-शर्ट • सम्राट पृथ्वीराज’ में दर्शकों द्वारा प्रवेश हेतु देय राज्य माल और सेवा कर के समतुल्य धनराशि की प्रतिपूर्ति किये जाने का निर्णय • मुख्यमंत्री आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम अपरिहार्य कारणवश मंगलवार 05 अक्टूबर को स्थगित रहेगा • रूस ने विकसित की कैंसर वैक्सीन, व्लादिमीर पुतिन ने की वैश्विक वितरण की घोषणा • मुख्यमंत्री ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की और दिया निर्देश • प्रदेश में लंपी वायरस ने तोड़ा दम, अब तक लगे 1 करोड़ 25 लाख टीके • वोट बैंक के लिए नहीं होती सरकार की योजनाएं : सीएम योगी • स्मार्ट मीटरों की जांच पर उठे गंभीर सवाल, साधारण मीटरों की लैब में कराई गई परीक्षण प्रक्रिया पर विवाद • समाजसेवी कमालुद्दीन उस्मानी ने नौजवान धावकों को पहनाया टी-शर्ट • सम्राट पृथ्वीराज’ में दर्शकों द्वारा प्रवेश हेतु देय राज्य माल और सेवा कर के समतुल्य धनराशि की प्रतिपूर्ति किये जाने का निर्णय • मुख्यमंत्री आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम अपरिहार्य कारणवश मंगलवार 05 अक्टूबर को स्थगित रहेगा • रूस ने विकसित की कैंसर वैक्सीन, व्लादिमीर पुतिन ने की वैश्विक वितरण की घोषणा •
प्रीमियम समाचार ब्रेकिंग हिन्दी

ज्ञान, शौर्य और संस्कार का अद्वितीय संगम : वारियर्स डिफेंस कॉलेज व एकेडमी में माँ सरस्वती का दिव्य-अलौकिक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

D

Dainik India News

• 23539 views
ज्ञान, शौर्य और संस्कार का अद्वितीय संगम : वारियर्स डिफेंस कॉलेज व एकेडमी में माँ सरस्वती का दिव्य-अलौकिक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ। शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्रभावना के त्रिवेणी संगम के रूप में प्रतिष्ठित वारियर्स डिफेंस कॉलेज व एकेडमी में विगत दिवस ज्ञान, विद्या एवं संस्कृति की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती का भव्य, दिव्य एवं आध्यात्मिक वातावरण में विधिवत पूजन-अर्चन एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि तथा हवन की पवित्र सुगंध से संपूर्ण परिसर आध्यात्मिक चेतना से आलोकित हो उठा।

Article image
Article image
Article image

इस गौरवपूर्ण अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं गणमान्य अतिथियों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सहभागिता कर भारतीय सनातन परंपरा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला में वैदिक विधि-विधान के साथ पूजन, हवन, देवी अर्चना एवं मंगलाचरण का आयोजन किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह को आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिभूत कर दिया।

Article image

राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने संस्थान के अध्यक्ष गुलाब सिंह तथा समस्त फैकल्टी की उपस्थिति में लगभग पाँच घंटे तक विविध धार्मिक अनुष्ठानों में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए माँ सरस्वती की विशेष आराधना, वैदिक हवन एवं पूजन-अर्चन संपन्न कराया। उनके नेतृत्व में संपन्न हुए अनुष्ठानों ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक गरिमा एवं सांस्कृतिक वैभव प्रदान किया।

Article image

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के नवनिर्मित कार्यालय भवन का भी लोकार्पण किया गया। आधुनिक संसाधनों, उत्कृष्ट संरचना एवं अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस भवन का उद्घाटन जितेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं शुभ मंगल ध्वनियों के मध्य संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह ने संस्थान की प्रगतिशील शैक्षणिक दृष्टि एवं संस्कारित राष्ट्रनिर्माण की प्रतिबद्धता को सशक्त अभिव्यक्ति प्रदान की।

Article image

समारोह के अंत में उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने माँ सरस्वती से राष्ट्रहित, ज्ञान-विकास एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए संस्थान को शिक्षा, संस्कार एवं राष्ट्रसेवा का आदर्श केंद्र बनाने का संकल्प दोहराया।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!