ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
तू बेटी और बहन का है रूप और जननी भी तू है... मुख्यमंत्री ने विजयादशमी पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं ज्ञान, शौर्य और संस्कार का अद्वितीय संगम : वारियर्स डिफेंस कॉलेज व एकेडमी में माँ सरस्वती का दिव्य-अलौकिक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एसडीएम ने गरीब लोगों को वितरित किए कंबल स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर, सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ! राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने राजनाथ सिंह से की भेंट, सनातन धर्म के प्रचार को लेकर जताया विश्वास "Kings George's Medical University, Lucknow, to Launch 'Sanskrit Vithika' Initiative" राष्ट्रमंगल, रामभक्ति और सेवा-साधना का दिव्य संगम : आठवें बड़े मंगल पर विनोद कुमार अवस्थी ने कराया विराट भंडारा तू बेटी और बहन का है रूप और जननी भी तू है... मुख्यमंत्री ने विजयादशमी पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं ज्ञान, शौर्य और संस्कार का अद्वितीय संगम : वारियर्स डिफेंस कॉलेज व एकेडमी में माँ सरस्वती का दिव्य-अलौकिक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एसडीएम ने गरीब लोगों को वितरित किए कंबल स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर, सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ! राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने राजनाथ सिंह से की भेंट, सनातन धर्म के प्रचार को लेकर जताया विश्वास "Kings George's Medical University, Lucknow, to Launch 'Sanskrit Vithika' Initiative" राष्ट्रमंगल, रामभक्ति और सेवा-साधना का दिव्य संगम : आठवें बड़े मंगल पर विनोद कुमार अवस्थी ने कराया विराट भंडारा
Uncategorized English

श्री काशी विश्वनाथ धाम के पुनर्निर्माण से देश की धार्मिक एवं आध्यात्मिक पहचान सुदृढ़ हुई:सीएम

D

Dainik India News

3847 views

दैनिक इंडिया न्यूज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में पूरा विश्व भारत की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहा है। आगामी 25 वर्ष भारत के लिए अमृत काल के रूप में होगा, जिसमें एक नए भारत के उत्थान को पूरी दुनिया देखेगी। देश अब आत्मनिर्भर भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि काशी आज पूरे देश का नेतृत्व कर रही है। काशी की जनता ने सांसद नहीं, प्रधानमंत्री चुनकर भेजा है।
मुख्यमंत्री जी आज जनपद वाराणसी भ्रमण के दौरान डी0ए0वी0 पी0जी0 कॉलेज में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित ‘चौरी-चौरा: अपराजेय समर’ के नाट्य दृश्यांकन कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि काशी जो भी आया कुछ लेकर ही लौटा है, यहाँ से कोई खाली हाथ नहीं जाता है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारतवर्ष में जनभावना का सम्मान सदैव सर्वाेपरि रहा है। चौरी-चौरा की घटना उसी जनभावना की परिचायक है। चौरी-चौरा की लड़ाई सामान्य मानव एवं ग्रामीण समाज ने स्वयं लड़ी। यह अत्यन्त गौरव का विषय है कि चौरी-चौरा पर पहला नाट्य मंचन उस जगह हो रहा है, जिसका सम्बन्ध पं0 मदन मोहन मालवीय जी से है। मालवीय जी ने ही इस घटना से सम्बन्धित स्वतंत्रता सेनानियों के मुकदमे लड़कर अनेक सेनानियों को फाँसी के फंदे से बचाया। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के एक महाविद्यालय डी0ए0वी0 पी0जी0 कॉलेज द्वारा आज इस घटना का मंचन किया जाना अभिनन्दनीय है।
मुख्यमंत्री जी कहा कि श्री काशी विश्वनाथ धाम के पुनर्निर्माण से देश की धार्मिक एवं आध्यात्मिक पहचान सुदृढ़ हुई है। साथ ही, यह अर्थव्यवस्था के विकास में सहयोग कर रहा है। उन्होंने कहा कि डी0ए0वी0 पी0जी0 कॉलेज, श्री काशी विश्वनाथ धाम से समाज में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन विशेषकर, समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति के जीवन स्तर में हुए बदलाव पर शोध कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम को डी0ए0वी0 पी0जी0 कॉलेज के प्राचार्य डॉ0 सत्यदेव सिंह ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रवीन्द्र जायसवाल, आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!