ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
संस्कृत भाषा के उन्नयन के लिए संस्कृतभारती का प्रयास सराहनीय- डॉ दिनेश शर्मा • सीएसआईआर के उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया आईआईटीआर का दौरा • नोडल अधिकारी ने गौ माता का किया विधिवत पूजन- अर्चन • पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया • शाहजहांपुर में रोड तोड़ने वाले दोषियों से होगी क्षतिपूर्ति की वसूली  • ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच • महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के प्रथम स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री का संदेश • बाढ़ प्रभावित जिलों में नहीं सोया कोई भूखा, बांटे गये साढ़े चार लाख लंच पैकेट • संस्कृत भाषा के उन्नयन के लिए संस्कृतभारती का प्रयास सराहनीय- डॉ दिनेश शर्मा • सीएसआईआर के उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया आईआईटीआर का दौरा • नोडल अधिकारी ने गौ माता का किया विधिवत पूजन- अर्चन • पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया • शाहजहांपुर में रोड तोड़ने वाले दोषियों से होगी क्षतिपूर्ति की वसूली  • ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच • महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के प्रथम स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री का संदेश • बाढ़ प्रभावित जिलों में नहीं सोया कोई भूखा, बांटे गये साढ़े चार लाख लंच पैकेट •
Uncategorized English

<em>मण्डलीय प्रतिभागियों ने तमाम खेलों में दमखम दिखाया</em>

D

Dainik India News

• 6726 views
<em>मण्डलीय प्रतिभागियों ने तमाम खेलों में दमखम दिखाया</em>

सभी विजयी बच्चों को समापन दिवस पर आज महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद पुरस्कृत करेंगे -

उदय राज दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ। गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में चल रही राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को प्रतिभागियों ने जहां कुश्ती में दमखम दिखाया वहीं वॉलीबाल, क्रिकेट मैदान में भी जमकर पसीना बहाया ।

प्राथमिक स्तर खो खो बालिका वर्ग में प्रयागराज, कबड्डी बालिका वर्ग में वाराणसी की टीम विजयी रही ।

जूनियर स्तर की 100 मी. दौड़ बालक वर्ग में बस्ती मण्डल के अब्दुल रहीम, बालिका वर्ग में वाराणसी मण्डल की खुशी पटेल ने बाजी मारी, जबकि 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में विंध्याचल मण्डल के संदीप यादव बालिका वर्ग में मुरादाबाद मण्डल की वंशिका ने जीत हासिल की ।
400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में विंध्याचल मण्डल के संदीप यादव जबकि बालिका वर्ग में लखनऊ मण्डल की आंचल ने बाजी मारी ।
600 मीटर दौड़ बालक वर्ग में विंध्याचल मण्डल के सुभव बिंद, बालिका वर्ग में वाराणसी मण्डल की रीमा कुमारी विजेता बनी ।गोला क्षेपण बालक वर्ग में विंध्याचल मण्डल के प्रिंस भारती जबकि बालिका वर्ग में बरेली मण्डल की अंजुम विजयी रही ।चक्र क्षेपण बालक वर्ग में वाराणसी के रोहित, बालिका वर्ग में बरेली की नेहा ने बाजी मारी ।
लम्बी कूद बालक वर्ग में प्रयागराज मण्डल के रामबली जबकि बालिका वर्ग में देवी पाटन मण्डल की अंजली मौर्या ने बाजी मारी ।

योग प्रदर्शन में लखनऊ मण्डल प्रथम जबकि प्रयागराज मण्डल द्वितीय स्थान पर रही ।
फुटबाल में बालक और बालिका दोनों वर्गों में गोरखपुर मण्डल विजेता बना जबकि लखनऊ मण्डल बालिका वर्ग में उपविजेता रहा।हैंडबाल बालक वर्ग में मेरठ मण्डल की टीम जबकि बालिका वर्ग में लखनऊ मण्डल की टीम विजेता बनी ।
टेबल टेनिस बालक बालिका दोनों वर्ग में बरेली मण्डल ने बाजी मारी ।दूसरी ओर 50मीटर की फ्री स्टाइल तैराकी में राहुल चौहान तथा 50 मीटर बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक तैराकी में गोरखपुर के सार्थक मिश्र प्रथम स्थान पर रहे ।कबड्डी बालक वर्ग में वाराणसी मण्डल विजेता बना। इस अवसर पर विभिन्न मंडलों के खंड शिक्षा अधिकारी भी उपस्थित रहे।सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक श्याम किशोर तिवारी, रामसागर पति त्रिपाठी, दिनेश कुमार यादव द्वारा सत्राधिकारी के रूप में प्रतियोगिताएं सम्पन्न करायी गयीं।सभी विजयी बच्चों को कल समापन दिवस पर मुख्य अतिथि सचिव बेसिक शिक्षा दीपक कुमार तथा विशिष्ट अतिथि महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजयकिरन आनन्द द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा ।।।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!