ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
चेन स्नैचिंग का पुलिस ने किया खुलासा, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो आरोपी गिरफ्तार • 821 करोड़ की इमारत, नौ साल का सन्नाटा और अब निजी चाबी—JPNIC पर सवालों की वह श्रृंखला जिसका जवाब जनता तलाश रही है • प्रभु श्री सीताराम की चेतना में रत वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अजय दीप सिंह को जन्मदिवस पर सनातन प्रणति • उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री ने लम्बित मामलों का सकारात्मक समाधान करने के लिए उ0प्र0 के मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया • पूर्व अध्यक्ष के रिहा होने पर कांग्रेसियों ने आपस मे मनाई खुशियां • “Amid the Cataclysm of Global Warfare, India’s Developmental Momentum Remains Unabated… Prime Minister’s Cautionary Oration at Jewar Airport Inauguration” • अनिल कपूर की नायक फ़िल्म को जानत ने देखा लेकिन असली नायक तो पाठक है:जेपी सिंह • विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने नए प्रशासनिक अधिकारियों से कहा, जनता के विश्वास को बनाए रखें • चेन स्नैचिंग का पुलिस ने किया खुलासा, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो आरोपी गिरफ्तार • 821 करोड़ की इमारत, नौ साल का सन्नाटा और अब निजी चाबी—JPNIC पर सवालों की वह श्रृंखला जिसका जवाब जनता तलाश रही है • प्रभु श्री सीताराम की चेतना में रत वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अजय दीप सिंह को जन्मदिवस पर सनातन प्रणति • उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री ने लम्बित मामलों का सकारात्मक समाधान करने के लिए उ0प्र0 के मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया • पूर्व अध्यक्ष के रिहा होने पर कांग्रेसियों ने आपस मे मनाई खुशियां • “Amid the Cataclysm of Global Warfare, India’s Developmental Momentum Remains Unabated… Prime Minister’s Cautionary Oration at Jewar Airport Inauguration” • अनिल कपूर की नायक फ़िल्म को जानत ने देखा लेकिन असली नायक तो पाठक है:जेपी सिंह • विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने नए प्रशासनिक अधिकारियों से कहा, जनता के विश्वास को बनाए रखें •
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

बूथ ही विजय का मूलाधार, संगठन की सबसे बड़ी शक्ति कार्यकर्ता: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

D

Dainik India News

• 6827 views
बूथ ही विजय का मूलाधार, संगठन की सबसे बड़ी शक्ति कार्यकर्ता: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

लखनऊ महानगर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के बूथ सम्मेलन सम्पन्न, वरिष्ठ नेतृत्व ने संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति का दिया मंत्र

Article image
Article image
Article image

दैनिक इंडिया न्यूज़ , लखनऊ।भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा बुधवार को राजधानी की सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ आयोजित बूथ सम्मेलनों ने संगठनात्मक सक्रियता का सशक्त संदेश दिया। सम्मेलनों में प्रदेश सरकार के मंत्री, वरिष्ठ पदाधिकारी, विधायक एवं जनप्रतिनिधियों ने बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने, कार्यकर्ताओं में नवोत्साह का संचार करने तथा आगामी संगठनात्मक एवं चुनावी अभियानों की रणनीति पर विस्तृत मंथन किया।

कैंट विधानसभा क्षेत्र स्थित होटल द विल्ली विलास में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि "भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक बूथ कार्यकर्ता संगठन की अमूल्य धरोहर और विजय का वास्तविक शिल्पकार है। बूथ जीता तो चुनाव जीता—यही भाजपा की संगठनात्मक कार्यप्रणाली का मूल मंत्र है।" उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक मतदाता तक नियमित संवाद स्थापित करने, घर-घर संपर्क अभियान चलाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को निरंतर गतिशील बनाए रखने का आह्वान किया।

प्रदेश महामंत्री संजय राय ने कहा कि चुनावी सफलता का वास्तविक आधार बूथ की सुदृढ़ता है। उन्होंने पन्ना प्रमुख, बूथ समितियों एवं शक्ति केंद्रों को और अधिक सक्रिय एवं परिणामोन्मुख बनाने पर बल देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने दायित्व का समर्पित भाव से निर्वहन करे।

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि संगठन का प्रत्येक अभियान बूथ से प्रारंभ होकर बूथ पर ही अपनी पूर्णता प्राप्त करता है। उन्होंने सदस्यता अभियान, जनसंपर्क, सेवा कार्यों तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उत्तर विधानसभा क्षेत्र स्थित बृज की रसोई, सेवा परिसर में आयोजित सम्मेलन में अवध क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम की विचारधारा पर आधारित संगठन है। प्रत्येक बूथ को सक्रिय, आत्मनिर्भर और परिणामकारी बनाना संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि बूथ कार्यकर्ता ही जनता और संगठन के मध्य सबसे सशक्त सेतु हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

मध्य विधानसभा क्षेत्र स्थित इंजीनियरिंग भवन में आयोजित सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री ए. के. शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण की वैचारिक प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक सुदृढ़ करने का आह्वान किया।

पूरब विधानसभा क्षेत्र के पारस होटल में आयोजित सम्मेलन में विधायक पंकज सिंह ने कहा कि बूथ की विजय ही चुनावी सफलता का प्रथम और सर्वाधिक महत्वपूर्ण सोपान है। विधायक ओ. पी. श्रीवास्तव ने बूथ समितियों की सक्रियता को संगठन की वास्तविक शक्ति बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं से पूर्ण निष्ठा एवं अनुशासन के साथ दायित्व निर्वहन का आग्रह किया।

पश्चिम विधानसभा क्षेत्र स्थित राज गार्डन में आयोजित सम्मेलन में विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने निरंतर जनसेवा, सुशासन और राष्ट्रहित के कार्यों से जनता का अटूट विश्वास अर्जित किया है। उन्होंने प्रत्येक बूथ को संगठनात्मक दृष्टि से और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।

सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सम्मेलन में विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ल, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विधायक राजेश्वर सिंह, जिला अध्यक्ष विजय मौर्य सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गोविंद नारायण शुक्ल ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर की सक्रियता में निहित है। बूथों को सुदृढ़ बनाकर ही संगठन नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि सम्मेलनों में उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, अंजनी श्रीवास्तव, महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, सत्येंद्र सिंह, टिंकू सोनकर, विनायक पांडेय, सौरभ वाल्मीकि, योगेंद्र पटेल, मंत्री सचिन वैश्य, सतीश मिश्रा, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, मान सिंह, राकेश श्रीवास्तव, हरशरण लाल गुप्ता, सतीश आडवाणी, राजन वर्मा, महेंद्र राजपूत, मानस बाहरी, रूपा देवी, सुशील तिवारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राजधानी के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित इन बूथ सम्मेलनों के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी ने स्पष्ट संकेत दिया कि आगामी संगठनात्मक अभियानों एवं चुनावी तैयारियों की आधारशिला बूथ स्तर से ही सुदृढ़ की जाएगी और प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन की निर्णायक शक्ति के रूप में तैयार किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!