ब्रेकिंग न्यूज़
2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश |
हाइलाइट न्यूज़
हरदोई थाना सुरसा पुलिस ने लूट का किया खुलासा मोटरसाइकिल व नकदी जेवर और दो नाजायज असलाहे की बरामद • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष ने रक्षा मंत्री से की मुलाकात, नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं • विकास, संस्कृति और सहयोग पर हुई सार्थक चर्चा — मुख्यमंत्री से मिलीं उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की उपाध्यक्ष • CP वाराणसी द्वारा प्रधानमंत्री भारत सरकार के आगमन-भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत ड्यूटी में लगे राजपत्रित अधिकारियों की प्री-ब्रीफिंग कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश • क्रेडिट कार्ड से उड़ाए एक लाख चौरासी हजार रुपए, • महाशिवरात्रि पूर्वरात्रि में शब्दब्रह्म के दिव्य प्रकाश से आलोकित हुआ कोयलीपुर, • बोरा इन्स्टीट्यूट में आयोजित हुआ सत्रारम्भ समारोह • "काकोरी के शूरवीरों को नाटक ने किया जीवित, दर्शकों की आंखें हुईं नम" • हरदोई थाना सुरसा पुलिस ने लूट का किया खुलासा मोटरसाइकिल व नकदी जेवर और दो नाजायज असलाहे की बरामद • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष ने रक्षा मंत्री से की मुलाकात, नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं • विकास, संस्कृति और सहयोग पर हुई सार्थक चर्चा — मुख्यमंत्री से मिलीं उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की उपाध्यक्ष • CP वाराणसी द्वारा प्रधानमंत्री भारत सरकार के आगमन-भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत ड्यूटी में लगे राजपत्रित अधिकारियों की प्री-ब्रीफिंग कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश • क्रेडिट कार्ड से उड़ाए एक लाख चौरासी हजार रुपए, • महाशिवरात्रि पूर्वरात्रि में शब्दब्रह्म के दिव्य प्रकाश से आलोकित हुआ कोयलीपुर, • बोरा इन्स्टीट्यूट में आयोजित हुआ सत्रारम्भ समारोह • "काकोरी के शूरवीरों को नाटक ने किया जीवित, दर्शकों की आंखें हुईं नम" •
उत्तर प्रदेश सरकार English

मुख्यमंत्री योगी ने सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर कहा — “विकसित भारत का शताब्दी संकल्प ही सच्ची श्रद्धांजलि”

D

Dainik India News

• 10554 views
मुख्यमंत्री योगी ने सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर कहा — “विकसित भारत का शताब्दी संकल्प ही सच्ची श्रद्धांजलि”

‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान से नई ऊर्जा के साथ जुड़ रहा प्रदेश

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ, 17 अक्टूबर 2025:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान को नई दिशा और गति मिल रही है। भारत की एकता, अखंडता और सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुए देश को विकसित भारत बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भी कुछ तत्व ऐसे हैं जो अंग्रेजों की ‘फूट डालो और राज करो’ नीति को अपनाकर समाज में जाति, धर्म और सम्प्रदाय के नाम पर विभाजन फैलाने का प्रयास करते हैं। राज्य सरकार समाज को इन साजिशों से सतर्क करते हुए सामाजिक एकता को सशक्त बना रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह अभियान के अवसर पर आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल आधुनिक भारत के शिल्पी थे, जिन्होंने स्वतंत्रता के बाद 563 देशी रियासतों को भारत गणराज्य में विलय कर देश की एकता को अक्षुण्ण बनाया।

योगी जी ने कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी जी ने 31 अक्टूबर — सरदार पटेल की जयंती — को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लेकर देश को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया है।”

उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा 1 नवम्बर से 26 नवम्बर तक हर विधानसभा क्षेत्र में 8 से 10 किलोमीटर की पदयात्रा आयोजित होगी, जिसमें किसान, श्रमिक, विद्यार्थी, एनएसएस, एनसीसी और स्काउट-गाइड जैसे संगठन शामिल होंगे।

पदयात्रा के दौरान प्रत्येक दो किलोमीटर पर संवाद सभाएं आयोजित होंगी ताकि राष्ट्रीय एकता और जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 26 नवम्बर संविधान दिवस और 6 दिसम्बर डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर युवा देश की एकता और संविधान के प्रति अपनी वचनबद्धता को दोहराएं।

योगी ने आगे कहा कि प्रदेश में स्वदेशी मेले आयोजित किए जा रहे हैं ताकि स्थानीय कारीगरों, हस्तशिल्पियों और महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को प्रोत्साहन मिल सके। प्रधानमंत्री के ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को मजबूत करना ही आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ठोस कदम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और शीघ्र ही तीसरी सबसे बड़ी बनने की ओर अग्रसर है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब हर नागरिक इस अभियान का सहभागी बने।”

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!