ब्रेकिंग न्यूज़
2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश |
हाइलाइट न्यूज़
राष्ट्रीय हलवाई संघ जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष मऊ अंजनी कुमार मोदनवाल एडवोकेट की अध्यक्षता में सम्पन्न • मा. राज्य मंत्री ने किया तीन दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन • संस्कृतभारती अवध प्रांत की दो दिवसीय प्रांत समीक्षा गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न, • नही रही कोकिला सम्राट लता दीदी • तिरंगा यात्रा में पथराव करने वाला चाउमीन गैंग का 5वां अभियुक्त हुआ गिरफ्तार • सीएम योगी का चाबुक: 28 चकबंदी अधिकारियों पर गिरी गाज • संस्कृतभारतीन्यास अवध प्रांत अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह की रक्षामंत्री से शिष्टाचार भेंट सम्पन्न • संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा गायब, दो संप्रदायों में तनाव • राष्ट्रीय हलवाई संघ जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष मऊ अंजनी कुमार मोदनवाल एडवोकेट की अध्यक्षता में सम्पन्न • मा. राज्य मंत्री ने किया तीन दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन • संस्कृतभारती अवध प्रांत की दो दिवसीय प्रांत समीक्षा गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न, • नही रही कोकिला सम्राट लता दीदी • तिरंगा यात्रा में पथराव करने वाला चाउमीन गैंग का 5वां अभियुक्त हुआ गिरफ्तार • सीएम योगी का चाबुक: 28 चकबंदी अधिकारियों पर गिरी गाज • संस्कृतभारतीन्यास अवध प्रांत अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह की रक्षामंत्री से शिष्टाचार भेंट सम्पन्न • संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा गायब, दो संप्रदायों में तनाव •
उत्तर प्रदेश सरकार English

डेयरी एवं पशुधन सेक्टर में 35 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश, एक लाख से ज्यादा नौकरियां

D

Dainik India News

• 8083 views
डेयरी एवं पशुधन सेक्टर में 35 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश, एक लाख से ज्यादा नौकरियां

डेयरी में 1051 एमओयू, 72 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

 पशुधन में 4453 करोड़ का निवेश करेंगे उद्यमी, 32 हजार से ज्यादा नौकरियां

 निवेशों को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने के लिए मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश 

सुनियोजित ढंग से कार्य योजना बनाते हुए एमओयू को मूर्तरूप देने के निर्देश 

 निदेशक पशुपालन की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समति का गठन

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ, 17 फरवरी। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से प्रदेश के विभिन्न सेक्टरों को नई गति मिलने जा रही है। 20 से अधिक सेक्टर में हुए 33.52 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेशों के धरातल पर उतरने के साथ ही प्रत्येक सेक्टर का कायाकल्प होना तय माना जा रहा है। वहीं सरकार का मुख्य फोकस जल्द से जल्द निवेशों को धरातल पर उतारते हुए कार्य शुरू कराने पर है। प्रदेश के बड़े सेक्टरों में से एक डेयरी एवं पशुधन में निवेशकों ने 35 हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश पर सहमति जतायी है। इसमें डेयरी सेक्टर में 31 हजार करोड़ से अधिक, जबकि पशुधन में 44 सौ करोड़ से अधिक का निवेश उद्योग जगत करने जा रहा है। मुख्यमंत्री की ओर से अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश है कि टीम बनाकर जल्द से जल्द सभी निवेशों को धरातल पर उतारने के कार्य में जुट जाएं।  दोनों सेक्टर को मिलाकर एक लाख से भी ज्यादा नौकरियां जनरेट होने की बात कही जा रही है।

पांच सदस्यीय कमेटी का गठन

यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के जरिए डेयरी और पशुधन सेक्टर को मिले 35 हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव को सुनियोजित कार्ययोजना के अंतर्गत धरातल पर उतारने के लिए पशुपालन विभाग के डायरेक्टर की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। ये कमेटी अब इस बात को सुनिश्चित करेगी कि डेयरी सेक्टर में हुए 1051 एमओयू और पशुधन सेक्टर में हुए 1432 निवेश प्रस्तावों को कैसे जल्द से जल्द धरातल पर उतारा जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि जल्द से जल्द प्रस्तावों को जमीन पर उतारते हुए ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन कराना सुनिश्चित करें। इसके लिए अगर मदद की आवश्यक्ता हो तो औद्योगिक विकास विभाग और इन्वेस्ट यूपी की टीम के साथ मिलकर कार्य करें। 

एक लाख से ज्यादा रोजगार का होगा सृजन 

दरअसल प्रदेश में डेयरी और पशुधन का सेक्टर काफी व्यापक है। योगी सरकार का शुरू से ही दुग्ध उत्पादन, दुग्ध प्रसंस्करण और पशुधन संवर्धन को लेकर जोर रहा है। अब यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के जरिए इस सेक्टर को मिले 35 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों ने सरकार की उम्मीदों को बल प्रदान किया है। साथ ही साथ डेयरी और पशुधन सेक्टर में रोजगार के अवसर भी बड़े पैमाने पर खुलने जा रहे हैं। जिस तरह से एमओयू और निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, अगर अधिकारियों की टीम उसे धरातल पर उतार ले जाती है तो अकेले डेयरी सेक्टर में ही 72 हजार से ज्यादा रोजगार का सृजन होगा। वहीं पशुधन सेक्टर में 32 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। इस प्रकार दोनों ही सेक्टर में एक लाख से ज्यादा रोजगार का सृजन होगा। 

उद्यमियों को इधर उधर भटकना ना पड़े 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश है कि अब ये उनका दायित्व है कि वे उद्यमियों का हर प्रकार से सहयोग करें और सिंगल विंडो सिस्टम के तहत उनके उद्यम लगाने से संबंधित सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराएं। साथ ही निवेशकों के आवेदनों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित कराएं, जिससे कि उद्यमियों को इधर उधर भटकना ना पड़े। बता दें कि डेयरी और पशुधन विभाग की ओर से इन्वेस्टर्स समिट के जरिए लक्ष्य से अधिक निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। दोनों ही विभागों की ओर से समिट के दौरान स्टाल लगाए गये थे। विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश है कि डेयरी उत्पादन, डेयरी प्लांट और गो संरक्षण के साथ ही सीबीजी, बॉयो सीएनजी का उत्पादन, गोबर एवं गोमूत्र के विभिन्न उत्पाद तथा सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना आदि कार्यों पर विशेष बल दिया जाए।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!