ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए भाजपा का तीन दिवसीय अभियान, बूथ स्तर तक सक्रिय हुए कार्यकर्ता | मतदाता सूची की शुद्धता के लिए मैदान में उतरे जितेन्द्र प्रताप सिंह, SIR शिविर का किया स्थलीय निरीक्षण | गांधी-बुद्ध के विचारों से चलेगा देश, भाजपा सरकार ने पाठशालाएं बंद कर खोलीं मधुशालाएं: संजय सिंह | मुर्गियों के लिए H5N1 वैक्सीन लॉन्च, इंसानी स्वास्थ्य पर संभावित प्रभावों को लेकर उठे सवाल; वैज्ञानिक निगरानी और पारदर्शिता जरूरी | कोरोना के नाम पर देश ने क्या-क्या खोया? लॉकडाउन की तबाही से वैक्सीन के सवाल तक... छह साल बाद सुप्रीम कोर्ट ने खोला जवाबदेही का दरवाजा! | हरिद्वार के चंडी घाट पर योगी आदित्यनाथ की मां को दी गई भावभीनी विदाई, यूपी-उत्तराखंड के दिग्गज नेताओं और संतों का लगा जमावड़ा | हिंदू हृदय सम्राट योगी आदित्यनाथ मां की विदाई पर टूट गए, संन्यासी के भीतर का बेटा आंसुओं में बह निकला! | हवाई हमले और ब्लैकआउट से निपटने की तैयारी में जुटा मऊ प्रशासन, 22 नवंबर को होगा व्यापक मॉक ड्रिल | मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए भाजपा का तीन दिवसीय अभियान, बूथ स्तर तक सक्रिय हुए कार्यकर्ता | मतदाता सूची की शुद्धता के लिए मैदान में उतरे जितेन्द्र प्रताप सिंह, SIR शिविर का किया स्थलीय निरीक्षण | गांधी-बुद्ध के विचारों से चलेगा देश, भाजपा सरकार ने पाठशालाएं बंद कर खोलीं मधुशालाएं: संजय सिंह | मुर्गियों के लिए H5N1 वैक्सीन लॉन्च, इंसानी स्वास्थ्य पर संभावित प्रभावों को लेकर उठे सवाल; वैज्ञानिक निगरानी और पारदर्शिता जरूरी | कोरोना के नाम पर देश ने क्या-क्या खोया? लॉकडाउन की तबाही से वैक्सीन के सवाल तक... छह साल बाद सुप्रीम कोर्ट ने खोला जवाबदेही का दरवाजा! | हरिद्वार के चंडी घाट पर योगी आदित्यनाथ की मां को दी गई भावभीनी विदाई, यूपी-उत्तराखंड के दिग्गज नेताओं और संतों का लगा जमावड़ा | हिंदू हृदय सम्राट योगी आदित्यनाथ मां की विदाई पर टूट गए, संन्यासी के भीतर का बेटा आंसुओं में बह निकला! | हवाई हमले और ब्लैकआउट से निपटने की तैयारी में जुटा मऊ प्रशासन, 22 नवंबर को होगा व्यापक मॉक ड्रिल |
हाइलाइट न्यूज़
नहर में युवक की डूबने से मौत • हुक्का बार संचालक की गोली मारकर हत्या • यूपी में आयुष्मान भारत योजना से हुआ पहला किडनी ट्रांसप्लांट • दीपावली से पूर्व एक 1000kg विस्फोटक बरामद • जिलाधिकारी द्वारा चुनाव की तैयारियो को लेकर नामांकन कक्षों एवं वैरिकेटिंग व्यवस्था का किया गया निरीक्षण • नवरात्र-दशहरा पर्व पर मधुबन पुलिस का फ्लैग मार्च, अमन बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई • UP पुलिस में पीसीएस संवर्ग के छह अफसरों का तबादला • चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! • नहर में युवक की डूबने से मौत • हुक्का बार संचालक की गोली मारकर हत्या • यूपी में आयुष्मान भारत योजना से हुआ पहला किडनी ट्रांसप्लांट • दीपावली से पूर्व एक 1000kg विस्फोटक बरामद • जिलाधिकारी द्वारा चुनाव की तैयारियो को लेकर नामांकन कक्षों एवं वैरिकेटिंग व्यवस्था का किया गया निरीक्षण • नवरात्र-दशहरा पर्व पर मधुबन पुलिस का फ्लैग मार्च, अमन बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई • UP पुलिस में पीसीएस संवर्ग के छह अफसरों का तबादला • चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! •
Uncategorized English

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर किया पूजन

D

Dainik India News

• 8138 views
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर किया पूजन

ब्रजभूमि की आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण और गौसंरक्षण पर मुख्यमंत्री का विशेष जोर

डबल इंजन सरकार कर रही है तीर्थस्थलों का आधुनिक विकास

दैनिक इंडिया न्यूज़,मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों व देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ब्रजभूमि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाभूमि है, जहाँ की रज-रज में कृष्ण की शक्ति और राधा रानी की भक्ति का संचार होता है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भूमि देव-अवतारों की भूमि रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार आध्यात्मिक विरासत को सुरक्षित रखने और श्रद्धालुओं को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।

ब्रजभूमि के विकास पर फोकस

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मथुरा-वृन्दावन, बरसाना, गोकुल, बल्देव, गोवर्धन और राधा कुण्ड जैसे तीर्थस्थलों की पौराणिक मान्यता को पुनः स्थापित करने के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सौभाग्यवश विगत वर्षों से उन्हें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और बरसाना रंगोत्सव जैसे आयोजनों का साक्षी बनने का अवसर मिल रहा है।

योगी ने आह्वान किया कि 5,000 वर्षों से अधिक पुरानी इस पौराणिक विरासत को संरक्षित करने के लिए समाज को एकजुट होकर कार्य करना होगा और जाति, मजहब या सम्प्रदाय के नाम पर बाँटने वाली शक्तियों से सावधान रहना होगा।

उत्तर प्रदेश की आध्यात्मिक पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद काम कर रही है और यह क्षेत्र विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। आज उत्तर प्रदेश श्रीकाशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर और माँ विंध्यवासिनी कॉरिडोर जैसी परियोजनाओं के कारण आध्यात्मिकता और आधुनिकता का संगम बनकर देश-दुनिया का आकर्षण केंद्र बना हुआ है।

गौसंरक्षण पर मुख्यमंत्री का विशेष जोर

योगी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को गौसंरक्षण के लिए समर्पित होना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 16 लाख से अधिक निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों पर सुरक्षित हैं। सरकार ‘मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना’ के तहत लाभार्थियों को गोवंश उपलब्ध कराकर पालन-पोषण के लिए प्रति माह 1,500 रुपये भी दे रही है।

पंचप्रण और स्वदेशी का आह्वान

प्रधानमंत्री मोदी के पंचप्रण का उल्लेख करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमें विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी के अंश से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकता और नागरिक कर्तव्यों से जुड़ना होगा। साथ ही उन्होंने स्वदेशी को जीवन का मंत्र बनाने पर बल दिया।

पुष्पवर्षा और पौधारोपण

अंत में मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की और मंदिर परिसर में पारिजात का पौधा रोपित किया, जो पर्यावरण और अध्यात्म के संगम का संदेश देता है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!