ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
भगवान गणेश माँ लक्ष्मी के महाआरती सम्मान समारोह सम्पन्न • सीएम योगी का निर्देश, कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखा जाए • अलीगंज हनुमान मंदिर: जेठ मंगल के अवसर पर नवीन धरोहरों से सुसज्जित-जेपी सिंह • जब दृष्टि विराट होती है तो बड़े-बड़े कार्य भी सम्पन्न होते हैंः मुख्यमंत्री • विधायक ओमप्रकाश श्रीवास्तव के होली मिलन समारोह में राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह हुए शामिल • वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने राजधानी लखनऊ का किया औचक निरीक्षण • लखनऊ महानगर में विधानसभावार संयोजकों की घोषणा, 5 अगस्त को जिला स्तरीय कार्यशाला में तय होगी अभियान की अंतिम रणनीति • लखनऊ आयकर बार एसोसिएशन (LITBA) की नवीन कार्यकारिणी का गठन: मनोज लाल अध्यक्ष, मनीष रंजन महासचिव निर्वाचित • भगवान गणेश माँ लक्ष्मी के महाआरती सम्मान समारोह सम्पन्न • सीएम योगी का निर्देश, कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखा जाए • अलीगंज हनुमान मंदिर: जेठ मंगल के अवसर पर नवीन धरोहरों से सुसज्जित-जेपी सिंह • जब दृष्टि विराट होती है तो बड़े-बड़े कार्य भी सम्पन्न होते हैंः मुख्यमंत्री • विधायक ओमप्रकाश श्रीवास्तव के होली मिलन समारोह में राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह हुए शामिल • वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने राजधानी लखनऊ का किया औचक निरीक्षण • लखनऊ महानगर में विधानसभावार संयोजकों की घोषणा, 5 अगस्त को जिला स्तरीय कार्यशाला में तय होगी अभियान की अंतिम रणनीति • लखनऊ आयकर बार एसोसिएशन (LITBA) की नवीन कार्यकारिणी का गठन: मनोज लाल अध्यक्ष, मनीष रंजन महासचिव निर्वाचित •
उत्तर प्रदेश सरकार English

डीसी मनरेगा ने मनरेगा कर्मचारियों की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित पाए जाने पर जारी की नोटिस

D

Dainik India News

• 7947 views
डीसी मनरेगा ने मनरेगा कर्मचारियों की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित पाए जाने पर जारी की नोटिस
 धनञ्जय पाण्डेय/दैनिक इंडिया न्यूज़

मधुबन,मऊ। विकास खण्ड फतेहपुर मंडाव सभागार में बुधवार को डीसी मनरेगा उपेंद्र पाठक की अध्यक्षता में मनरेगा कर्मचारियों की एक समीक्षा बैठक हुई। जिसमें पिछले दिनों ग्राम प्रधानों द्वारा मनरेगा के तहत कराये गये कार्यों के भुगतान में हो रही देरी के मुद्दे पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए इस समस्या के तत्काल समाधान पर मंथन की गयी। बैठक में विकास खंड फतेहपुर मंडाव के विभिन्न ग्रामसभा में बीते दिनों मनरेगा के तहत हुए कार्यों की समीक्षा की गयी और अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराये जाने की रूप रेखा तैयार की गयी। बैठक में आगामी 26 जनवरी को विकास खंड फतेहपुर मंडाव में अमृत सरोवर योजना के तहत चयनित स्थानों पर झंडारोहण का भी निर्णय लिया गया। बैठक में डीसी मनरेगा द्वारा ग्रामसभा बेलौली के रोजगार सेवक के ख़राब प्रगति के लिये उसके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी की गयी। वहीं विकास खंड के 10 विभिन्न प्राथमिक एंव उच्च प्राथमिक विद्यालयों में चल रहे बाउंड्री वाल निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने को निर्देशित किया। जहां हृदयपट्टी,भटौली,दरौधा माधवपुर, मर्यादपुर,गुरम्हा ग्राम रोजगार सेवक अनुपस्थित पाए जाने पर उनके खिलाफ नोटिस जारी की गई। डीसी मनरेगा उपेंद्र पाठक ने बैठक को सम्बोधित करते हुआ कहा कि मनरेगा मजदूरों की 100 प्रतिशत आधार सीडिंग सुनिश्चित की जाये ताकि इनके मजदूरी भुगतान में कोई बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत काम चालू रखे जाने पर बल दिया। बैठक में ढ़ीलई फिरोजपुर, फ़ूलपुर एंव लखनौर में बन रहे खेल मैदान, ग्रामसभा फ़ूलपुर में बन रहे बाजार हाट, ग्रामपंचायतवार एनएमएमएस के तहत चल रहे कार्य आदि की समीक्षा की गयी और कार्य गति को बल दिये जाने पर जोर दिया गया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी फतेहपुर मंडाव जयेश कुमार सिंह, एडीओ पंचायत आदित्य कुमार सिंह, एपीओ सत्य प्रकाश पाण्डेय, अवर अभियंता के के मल्ल, मुकेश यादव, मनरेगा कर्मचारी सहित समस्त सचिव एंव रोजगारसेवक मौजूद रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!