ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
यूपी में बेटियां अब खुद भी करेंगी अपनी सुरक्षा  • डालीगंज के रिहायशी सुकून पर 'व्यावसायिक' प्रहार, नियमों को ठेंगा दिखा रहा वेयरहाउस • सेवा पखवाड़ा में नई उम्मीद: दिव्यांगजनों के हाथों में पहुंचा आत्मनिर्भरता का सहारा • दीपावली पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएँ • संस्कार भारती अवध प्रांत के आयोजन में रामकथा के संगीतमय रूपांतरण ने मन मोह लिया • इंडियन बैंक ने मनाया 116वां स्थापना दिवस • Supreme Court had stayed recruitment on 1.5 lakh posts during previous government for lack of transparency: CM Yogi • योगी सरकार के प्रयासों असर दिखने लगा है, श्रीराम नगरी अयोध्या में -जेपी सिंह • यूपी में बेटियां अब खुद भी करेंगी अपनी सुरक्षा  • डालीगंज के रिहायशी सुकून पर 'व्यावसायिक' प्रहार, नियमों को ठेंगा दिखा रहा वेयरहाउस • सेवा पखवाड़ा में नई उम्मीद: दिव्यांगजनों के हाथों में पहुंचा आत्मनिर्भरता का सहारा • दीपावली पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएँ • संस्कार भारती अवध प्रांत के आयोजन में रामकथा के संगीतमय रूपांतरण ने मन मोह लिया • इंडियन बैंक ने मनाया 116वां स्थापना दिवस • Supreme Court had stayed recruitment on 1.5 lakh posts during previous government for lack of transparency: CM Yogi • योगी सरकार के प्रयासों असर दिखने लगा है, श्रीराम नगरी अयोध्या में -जेपी सिंह •
उत्तर प्रदेश सरकार English

प्रवीण गर्ग वोवीनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष, शंकर महाबले महासचिव निर्वाचित

D

Dainik India News

• 7280 views
प्रवीण गर्ग वोवीनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष, शंकर महाबले महासचिव निर्वाचित

दैनिक इंडिया न्यूज़ नई दिल्ली। तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित 14वीं राष्ट्रीय वोवीनाम मार्शल आर्ट चैंपियनशिप के दौरान वोवीनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया की विशेष आम सभा एवं चुनाव संपन्न हुए। घोषित परिणामों के अनुसार प्रवीण गर्ग को सर्वसम्मति से 2025 से 2029 कार्यकाल के लिए निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।

दिसंबर 2024 में बाली (इंडोनेशिया) में एशिया वोवीनाम फेडरेशन के महासचिव निर्वाचित होने के बाद, भारत में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना प्रवीण गर्ग के लिए लगभग तय माना जा रहा था।

फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष रह चुके डॉक्टर विष्णु सहाय को सर्वसम्मति से फाउंडर चेयरमैन मनोनीत किया गया। उपाध्यक्ष पदों पर सनल कुमार (केरल), सीता लक्ष्मी गणेशन (तमिलनाडु), पप्पू खान (असम), मीर वहाज अली खान (तेलंगाना) और हितेश परमार (गुजरात) निर्वाचित हुए। तकनीकी निदेशक के रूप में मणिपुर के देवेन् मोयरंगथम का चयन किया गया।

महासचिव पद पर महाराष्ट्र के शंकर महाबले निर्वाचित हुए, जबकि संयुक्त सचिव पद पर रंजन हल्दर (पश्चिम बंगाल), विकास शर्मा (राजस्थान), कमलेश देवांगन (छत्तीसगढ़) और विनोद लखेरा (उत्तराखंड) चुने गए।

बैठक में आगामी आयोजनों को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अगली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन के लिए केरल, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश ने प्रस्ताव प्रस्तुत किए।

इसके साथ ही, 1 से 8 नवंबर को बाली (इंडोनेशिया) में आयोजित होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके तहत अक्टूबर में वियतनाम से प्रशिक्षक बुलाकर 15 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। भारतीय दल 31 अक्टूबर को दिल्ली से बाली के लिए रवाना होगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!