ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
युवक ने छत में लगे लोहे के कुण्डे से दुपट्टे से फांसी लगा गंवाई जान, • पुलिस प्रशासन एक्शन में शराब माफिया टेंशन में • संस्कृतभारती अवधप्रान्त की द्विदिवसीय प्रान्त समीक्षा गोष्ठी का सफल आयोजन • श्रीरामलला की वर्तमान मूर्ति भी मूल मंदिर के मूल गर्भ गृह में होगी स्थापित   • हरियावां शुगर मिल ने मनाया गया 52 वा राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस • सीमा पर शहीदों के परिवारों के लिए नाना पाटेकर का बड़ा कदम • पं. दीनदयाल उपाध्याय की 107वीं जयंती पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि • दुनिया के 20 दिग्गज देशों के प्रतिनिधियों के वेलकम के लिए तैयार हुई काशी • युवक ने छत में लगे लोहे के कुण्डे से दुपट्टे से फांसी लगा गंवाई जान, • पुलिस प्रशासन एक्शन में शराब माफिया टेंशन में • संस्कृतभारती अवधप्रान्त की द्विदिवसीय प्रान्त समीक्षा गोष्ठी का सफल आयोजन • श्रीरामलला की वर्तमान मूर्ति भी मूल मंदिर के मूल गर्भ गृह में होगी स्थापित   • हरियावां शुगर मिल ने मनाया गया 52 वा राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस • सीमा पर शहीदों के परिवारों के लिए नाना पाटेकर का बड़ा कदम • पं. दीनदयाल उपाध्याय की 107वीं जयंती पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि • दुनिया के 20 दिग्गज देशों के प्रतिनिधियों के वेलकम के लिए तैयार हुई काशी •
स्वास्थ्य English

फाइलेरिया सपोर्ट ग्रुप के सदस्यों को किया गया प्रशिक्षित

B

Bhargav Bhargav

• 7024 views
फाइलेरिया सपोर्ट ग्रुप के सदस्यों को किया गया प्रशिक्षित

स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में सीफार के सहयोग से आयोजित हुआ कार्यक्रम

रुग्णता प्रबन्धन और साफ़-सफाई के बारे में विस्तार से बताया

उदय राज
दैनिक इंडिया न्यूज

लखनऊ, । स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार) संस्था ने बुधवार को बक्शी का तालाब ब्लॉक के फाइलेरिया ग्रसित रोगियों के साईं बाबा सपोर्ट ग्रुप के सदस्यों को प्रशिक्षित किया |

सपोर्ट ग्रुप के सदस्यों का रुग्णता प्रबंधन एवं दिव्यांगता (एमएमडीपी) पर प्रशिक्षण कार्यक्रम बक्शी का तालाब ब्लॉक के इंदौराबाग क्षेत्र में आयोजित किया गया |

जिला मलेरिया अधिकारी डा. रितु श्रीवास्तव का कहना है कि फाइलेरिया से बचाव ही इसका एकमात्र इलाज है क्योंकि एक बार बीमारी हो जाने के बाद यह ठीक नहीं होती है | इसलिए सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) कार्यक्रम के दौरान फाइलेरिया की दवा का सेवन साल में एक बार पांच साल लगातार अवश्य करें तभी फाइलेरिया से बचा जा सकता है |

फाइलेरिया से ग्रसित व्यक्ति को फाइलेरिया प्रभावित अंगों का विशेष ध्यान रखना चाहिए | फाइलेरिया प्रभावित अंगों की नियमित रूप से सफाई करनी चाहिए | उस पर एंटीसेप्टिक क्रीम लगानी चाहिए |

यदि पैर और हाथ प्रभावित हैं तो व्यायाम करना चाहिए |साईं बाबा सपोर्ट ग्रुप की सदस्य सीमा सिंह और शकुंतला देवी ने कहा कि फाइलेरिया के कारण जिन मुश्किलों का सामना हम कर रहे हैं, अन्य किसी को इस तरह की समस्या का सामना न करना पड़े | इसलिए हम सपोर्ट ग्रुप से जुड़े हैं ताकि इस ग्रुप के माध्यम से हम गाँव के अन्य लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खाने के लिए प्रेरित कर सकें |

सपोर्ट ग्रुप से जुड़ने के बाद ही हमें पता चला कि यह क्यों होता है और मच्छरों को पनपने से रोककर हम इस बीमारी से बच सकते हैं | सीफार से डा. एस.के. पांडे ने फाइलेरिया ग्रसित मरीजों में रुग्णता प्रबंधन (एमएमडीपी) का प्रदर्शन करके दिखाया |

इसके साथ ही उन्होंने कुछ व्यायाम करके भी दिखाए | इस मौके पर आशा कार्यकर्ता राजेश्वरी देवी, सीफार की वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक शुभ्रा त्रिवेदी, जिला समन्वयक सर्वेश पाण्डेय, ब्लॉक समन्वयक अखिलेश प्रजापति तथा सपोर्ट ग्रुप के 15 सदस्य उपस्थित रहे |

क्या है फाइलेरिया ?

फाइलेरिया एक मच्छरजनित बीमारी है और इसे हाथी पाँव के नाम से भी जाना जाता है | इसके संक्रमण के कारण लसिकातंत्र( लिम्फ नोड) को नुकसान पहुंचता है जिससे शरीर में सूजन आ जाती है |

इससे व्यक्ति की जान तो नहीं जाती है लेकिन यह व्यक्ति को आजीवन अपंग बना देती है |

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!