ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
"UP Assembly Speaker Satish Mahana Advocates Gender Reservation at CPA Conference in Ghana" • राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार का अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के लोगों ने किया भव्य स्वागत • सीडीएस बिपिन रावत को समर्पित की गई मनकामेश्वर की अगहन पूर्णिमा • शांति भंग की आशंका में कुल 26 व्यक्ति गिरफ्तार • सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: वक्फ बोर्ड के दावों पर अंकुश • नवरात्र का आध्यात्मिक और वैज्ञानिक आधार-हरिंद्र सिंह • नशे के नेटवर्क पर प्रशासन की सीधी नजर, लापरवाही पर अफसरों को नोटिस • समूर्ण भारत वाशियों को दीपावली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं:सुरेन्द्र शर्मा • "UP Assembly Speaker Satish Mahana Advocates Gender Reservation at CPA Conference in Ghana" • राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार का अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के लोगों ने किया भव्य स्वागत • सीडीएस बिपिन रावत को समर्पित की गई मनकामेश्वर की अगहन पूर्णिमा • शांति भंग की आशंका में कुल 26 व्यक्ति गिरफ्तार • सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: वक्फ बोर्ड के दावों पर अंकुश • नवरात्र का आध्यात्मिक और वैज्ञानिक आधार-हरिंद्र सिंह • नशे के नेटवर्क पर प्रशासन की सीधी नजर, लापरवाही पर अफसरों को नोटिस • समूर्ण भारत वाशियों को दीपावली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं:सुरेन्द्र शर्मा •
उत्तर प्रदेश सरकार English

मुख्य विकास आधिकारी प्रशान्त नागर की अध्यक्षता में मनरेगा कार्यों, गौ संरक्षण केंद्रों, पंचायती राज विभाग के कार्यों एवं कायाकल्प योजना की समीक्षा बैठक संपन्न

B

Bhargav Bhargav

• 5945 views
मुख्य विकास आधिकारी प्रशान्त नागर की अध्यक्षता में मनरेगा कार्यों, गौ संरक्षण केंद्रों, पंचायती राज विभाग के कार्यों एवं कायाकल्प योजना की समीक्षा बैठक संपन्न

वाचस्पति त्रिपाठी / दैनिक इन्डिया न्यूज


मऊ । मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर की अध्यक्षता में मनरेगा कार्यों, पंचायती राज विभाग के कार्यों, गौ संरक्षण केंद्र एवं कायाकल्प योजना की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने मनरेगा कार्यों की समीक्षा के दौरान मानव रोजगार सृजन के बारे में जानकारी लेते हुए समस्त ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारियो को निर्देश दिए कि इसमें लगनतापूर्वक कार्य करते हुए जो भी लक्ष्य निर्धारित किए गए है, उसको अवश्य पूरा करें। इस दौरान उपायुक्त मनरेगा ने बताया कि अमृत सरोवर के निर्माण के वर्तमान लक्ष्य को बढ़ाकर 135 कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत कार्य कर रहे श्रमिकों के आधार फीडिंग का कार्य 96% पूर्ण कर लिया गया है, जिससे प्रदेश स्तर पर मऊ जनपद तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने मनरेगा कार्यों, पंचायत भवन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए ऐप बनाने की सलाह दी, जिससे इस ऐप के माध्यम से उसकी निर्माण प्रगति का पता चल सके। मुख्य विकास आधिकारी ने विकासखंड परदहा में मानव दिवस कम सृजित होने, समय से भुगतान न होने एवं खेल मैदान निर्माण में खराब प्रगति पर परदहा के खंड विकास अधिकारी को इसमें लगनता पूर्वक कार्य करने निर्देश दिए। मनरेगा के तहत जनपद में कुल 27 नए अस्थाई गौशालाओं के निर्माण की समीक्षा के दौरान डी0सी0 मनरेगा ने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक में तीन -तीन नए अस्थाई गौशाला बनाए जाने का कार्य चल रहा है एवं कुछ जगहों पर किसी कारणवश कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, वहा पर जल्द ही कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। गौशाला केंद्रों की समीक्षा के दौरान कान्हा गौशालाओं के निर्माण की कार्यदाई संस्था सी0एंड डी0एस0 द्वारा कार्यों में विलंब करने पर मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यदाई संस्था के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखने के निर्देश दिए। उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि समस्त गौशाला केंद्रों के नोडल अधिकारियों द्वारा केंद्रों का नियमित रूप से निरीक्षण करवाते रहे। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कायाकल्प योजना एवं पंचायती राज विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की।
बैठक के दौरान डीसी मनरेगा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!