ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
गोमती नगर विस्तार में जबरन धर्मांतरण का खुलासा: पुलिस की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल • अच्छी ड्राइविंग पर कम बीमा प्रीमियम का विचार : गडकरी • पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में वन महोत्सव सप्ताह का आयोजन • दैनिक इंडिया न्यूज़ ने अनुशासनहीनता के कारण राजन त्रिवेदी को चैनल से निकाला, अधिकारियों को सतर्क रहने की अपील • आदर्श व्यापारी एसोसिएशन मुंशी पुलिया इकाई के अध्यक्ष बने अविनाश जायसवाल • महाकुंभ मेला: गंगा रिवर फ्रंट से सीधे होगा प्रवेश, तैयारियों का मुख्यमंत्री ने लिया जायजा • मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियां पूर्ण, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर • जो हर लड़ाई में वकीलों के साथ खड़ा रहा, क्या आज अधिवक्ता समाज उसके साथ खड़ा होगा? • गोमती नगर विस्तार में जबरन धर्मांतरण का खुलासा: पुलिस की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल • अच्छी ड्राइविंग पर कम बीमा प्रीमियम का विचार : गडकरी • पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में वन महोत्सव सप्ताह का आयोजन • दैनिक इंडिया न्यूज़ ने अनुशासनहीनता के कारण राजन त्रिवेदी को चैनल से निकाला, अधिकारियों को सतर्क रहने की अपील • आदर्श व्यापारी एसोसिएशन मुंशी पुलिया इकाई के अध्यक्ष बने अविनाश जायसवाल • महाकुंभ मेला: गंगा रिवर फ्रंट से सीधे होगा प्रवेश, तैयारियों का मुख्यमंत्री ने लिया जायजा • मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियां पूर्ण, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर • जो हर लड़ाई में वकीलों के साथ खड़ा रहा, क्या आज अधिवक्ता समाज उसके साथ खड़ा होगा? •
Uncategorized English

मौनी अमावस्या पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं, कुंभ हादसे पर जताया शोक

D

Dainik India News

• 6669 views
मौनी अमावस्या पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं, कुंभ हादसे पर जताया शोक

संतुलन और धैर्य बनाए रखने की अपील

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ। राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इस अवसर पर उन्होंने सनातन परंपराओं के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह पर्व आत्मचिंतन, संयम और आस्था का प्रतीक है, जो आध्यात्मिक शुद्धि और मोक्ष प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करता है।

उन्होंने महाकुंभ में भगदड़ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन परिवारों के प्रति संवेदना जताई जिनके प्रियजन इस हादसे में हताहत हुए हैं। उन्होंने भगवान श्रीराम से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करें।

जितेंद्र प्रताप सिंह ने श्रद्धालुओं से संयम और अनुशासन बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि कुंभ जैसे विशाल आयोजनों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने जनमानस से आग्रह किया कि धैर्य एवं सतर्कता बनाए रखें, जिससे किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। उन्होंने प्रशासन से भी आग्रह किया कि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म केवल आस्था ही नहीं, बल्कि अनुशासन और समाज कल्याण का भी संदेश देता है। ऐसे आयोजनों में प्रत्येक श्रद्धालु की जिम्मेदारी है कि वे धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए अनुशासन बनाए रखें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!