ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए भाजपा का तीन दिवसीय अभियान, बूथ स्तर तक सक्रिय हुए कार्यकर्ता | मतदाता सूची की शुद्धता के लिए मैदान में उतरे जितेन्द्र प्रताप सिंह, SIR शिविर का किया स्थलीय निरीक्षण | गांधी-बुद्ध के विचारों से चलेगा देश, भाजपा सरकार ने पाठशालाएं बंद कर खोलीं मधुशालाएं: संजय सिंह | मुर्गियों के लिए H5N1 वैक्सीन लॉन्च, इंसानी स्वास्थ्य पर संभावित प्रभावों को लेकर उठे सवाल; वैज्ञानिक निगरानी और पारदर्शिता जरूरी | कोरोना के नाम पर देश ने क्या-क्या खोया? लॉकडाउन की तबाही से वैक्सीन के सवाल तक... छह साल बाद सुप्रीम कोर्ट ने खोला जवाबदेही का दरवाजा! | हरिद्वार के चंडी घाट पर योगी आदित्यनाथ की मां को दी गई भावभीनी विदाई, यूपी-उत्तराखंड के दिग्गज नेताओं और संतों का लगा जमावड़ा | हिंदू हृदय सम्राट योगी आदित्यनाथ मां की विदाई पर टूट गए, संन्यासी के भीतर का बेटा आंसुओं में बह निकला! | हवाई हमले और ब्लैकआउट से निपटने की तैयारी में जुटा मऊ प्रशासन, 22 नवंबर को होगा व्यापक मॉक ड्रिल | मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए भाजपा का तीन दिवसीय अभियान, बूथ स्तर तक सक्रिय हुए कार्यकर्ता | मतदाता सूची की शुद्धता के लिए मैदान में उतरे जितेन्द्र प्रताप सिंह, SIR शिविर का किया स्थलीय निरीक्षण | गांधी-बुद्ध के विचारों से चलेगा देश, भाजपा सरकार ने पाठशालाएं बंद कर खोलीं मधुशालाएं: संजय सिंह | मुर्गियों के लिए H5N1 वैक्सीन लॉन्च, इंसानी स्वास्थ्य पर संभावित प्रभावों को लेकर उठे सवाल; वैज्ञानिक निगरानी और पारदर्शिता जरूरी | कोरोना के नाम पर देश ने क्या-क्या खोया? लॉकडाउन की तबाही से वैक्सीन के सवाल तक... छह साल बाद सुप्रीम कोर्ट ने खोला जवाबदेही का दरवाजा! | हरिद्वार के चंडी घाट पर योगी आदित्यनाथ की मां को दी गई भावभीनी विदाई, यूपी-उत्तराखंड के दिग्गज नेताओं और संतों का लगा जमावड़ा | हिंदू हृदय सम्राट योगी आदित्यनाथ मां की विदाई पर टूट गए, संन्यासी के भीतर का बेटा आंसुओं में बह निकला! | हवाई हमले और ब्लैकआउट से निपटने की तैयारी में जुटा मऊ प्रशासन, 22 नवंबर को होगा व्यापक मॉक ड्रिल |
हाइलाइट न्यूज़
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 2023 : सेवा और सामाजिक योगदान के लिए समाजसेवी सम्मानित • नवरात्र एवम भगवान श्रीराम के जन्मदिन श्री रामनवमी के पावन पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं-जेपी सिंह • WE WOULD LIKE TO INFORM YOU THAT DD INDIA NEWS HAS CHANGED IT'S LOGO AND PRESS ICON'S DESIGN • अयोध्या में दरिंदगी, 12 साल की लड़की का गैंगरेप, जनता ने किया फांसी की मांग • योगी सरकार के प्रयास से सब मिलकर फिर करेंगे यूपी को हरा-भरा   • "जस्ट डायल: लीड के नाम पर बहानेबाजी का खेल, ग्राहक हुए परेशान" • Nine Lakh Deaths Annually Due to Cancer: Prof. M.K. Gupta • पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? • राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 2023 : सेवा और सामाजिक योगदान के लिए समाजसेवी सम्मानित • नवरात्र एवम भगवान श्रीराम के जन्मदिन श्री रामनवमी के पावन पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं-जेपी सिंह • WE WOULD LIKE TO INFORM YOU THAT DD INDIA NEWS HAS CHANGED IT'S LOGO AND PRESS ICON'S DESIGN • अयोध्या में दरिंदगी, 12 साल की लड़की का गैंगरेप, जनता ने किया फांसी की मांग • योगी सरकार के प्रयास से सब मिलकर फिर करेंगे यूपी को हरा-भरा   • "जस्ट डायल: लीड के नाम पर बहानेबाजी का खेल, ग्राहक हुए परेशान" • Nine Lakh Deaths Annually Due to Cancer: Prof. M.K. Gupta • पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? •
अपराध English

श्री हरभजराम कृपादेवी ट्रस्ट अस्पताल ने किया नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

D

Dainik India News

• 10374 views
श्री हरभजराम कृपादेवी ट्रस्ट अस्पताल ने किया नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

अटल जी की स्मृति में सेवा कार्य प्रशंसनीय : असीम अरुण

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ : "भारतरत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में हर साल उनके जन्मदिवस पर नेत्र शिविर का आयोजन करने वाले श्रीहरभज रामकृपा देवी ट्रस्ट चिकित्सालय का सेवा कार्य अप्रतिम है। विगत 64 वर्षों से चिकित्सालय निरंतर मरीजों के लिए सेवा कार्य कर रहा जो कि बहुत प्रशंसनीय है"- समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने यह बातें शुक्रवार को श्रीहरभज रामकृपा देवी ट्रस्ट चिकित्सालय में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कहा।
श्री अरुण ने कहा कि स्व. अटलजी के इस जन्मशताब्दी वर्ष में सेवा कार्य निरंतर चलते रहने चाहिए और खुशी की बात है कि अस्पताल इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।


राज्यसभा सांसद संजय सेठ कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि थे। उन्होंने भी हरभज अस्पताल द्वारा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर के आयोजन को बहुत पुण्य का कार्य बताते हुए कहा कि सालभर में लगभग 70000 मरीज का इलाज यहां किया जाता है। अस्पताल का केवल अपने संसाधनों के बल पर ऐसा कर पाना बहुत बड़ी बात है। ऐसा पूर्व विधायक और ट्रस्ट के अध्यक्ष विद्यासागर गुप्ता की दूरदर्शिता से ही संभव हुआ है।
अस्पताल के सचिव अमित गुप्ता ने बताया कि हमारे अस्पताल में 40 सालों से नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन होता आ रहा है।
आज के कार्यक्रम में अस्पताल द्वारा चलाए जा रहे नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण के प्रशिक्षणर्थियों को प्रमाण पत्र भी बांटे गए।


कार्यक्रम में अस्पताल के अध्यक्ष विद्यासागर गुप्ता, वाइस चेयरमैन रमेश अग्रवाल ,सचिव अमित गुप्ता के अलावा ट्रस्टी सुशील अग्रवाल, सिद्धार्थ गुप्ता ,अरविंद गुप्ता ,,रजत गुप्ता तथा अस्पताल के चिकित्सक पैरामेडिकल स्टाफ भी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!