ब्रेकिंग न्यूज़
संस्कृत की दिव्य अनुगूंज में राष्ट्रीय आत्मा का जागरण: ‘प्रणवः’ से आरंभ हुआ सांस्कृतिक पुनर्जागरण का महाशंखनाद | संस्कृत: राष्ट्रात्मा का अनश्वर स्पंदन और ‘प्रणव’ से प्रारंभ हुआ नवयुगीन चेतना का महाप्रस्थान | उत्तर प्रदेश बिजली विवाद और गहराया: प्राइवेटाइजेशन अटकने की खीझ क्या उपभोक्ताओं पर बन रही कहर? | “मानकों से खिलवाड़ पर कड़ा प्रहार: स्कूली वाहनों पर प्रशासन सख्त” | “विनाश की विभीषिका में करुणा का उदय, और राजनीति के प्रहारों के बीच सुलगता सच” | “महिला आरक्षण से शैक्षिक विमर्श तक: आश्वासन, अवकाश और अनुत्तरित प्रश्नों की गाथा” | “आस्था, इतिहास और स्वाभिमान का संगम: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के लिए जनपद से दल रवाना” | “नियुक्ति की दहलीज़ पर ठिठके 68 चिकित्सक: आयुष तंत्र में अदृश्य अवरोध या प्रशासनिक जड़ता?” | संस्कृत की दिव्य अनुगूंज में राष्ट्रीय आत्मा का जागरण: ‘प्रणवः’ से आरंभ हुआ सांस्कृतिक पुनर्जागरण का महाशंखनाद | संस्कृत: राष्ट्रात्मा का अनश्वर स्पंदन और ‘प्रणव’ से प्रारंभ हुआ नवयुगीन चेतना का महाप्रस्थान | उत्तर प्रदेश बिजली विवाद और गहराया: प्राइवेटाइजेशन अटकने की खीझ क्या उपभोक्ताओं पर बन रही कहर? | “मानकों से खिलवाड़ पर कड़ा प्रहार: स्कूली वाहनों पर प्रशासन सख्त” | “विनाश की विभीषिका में करुणा का उदय, और राजनीति के प्रहारों के बीच सुलगता सच” | “महिला आरक्षण से शैक्षिक विमर्श तक: आश्वासन, अवकाश और अनुत्तरित प्रश्नों की गाथा” | “आस्था, इतिहास और स्वाभिमान का संगम: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के लिए जनपद से दल रवाना” | “नियुक्ति की दहलीज़ पर ठिठके 68 चिकित्सक: आयुष तंत्र में अदृश्य अवरोध या प्रशासनिक जड़ता?” |
हाइलाइट न्यूज़
श्री बाला जी गरीब जन उत्थान समिति द्वारा गरीब महिलाओं को वितरण किया गया साड़ी इंटरसिटी बस सेवा में लापरवाही: नशे में ड्राइवर और यात्रियों के प्रति गैर-जिम्मेदार रवैया भाजपा और संघ का तालमेल: एक ऐतिहासिक सबक और महाराष्ट्र चुनाव की बंपर जीत का रहस्य दीपावली महापर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं:उदय राज हरदोई थाना बेहटा गोकुल के क्षेत्र में भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त Nine Lakh Deaths Annually Due to Cancer: Prof. M.K. Gupta उत्तर प्रदेश में भाजपा की हार: कारणों का विश्लेषण और पार्टी की प्रतिक्रियाएँ वाराणसी के रेल मंडल सभागार में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती मनाई गई श्री बाला जी गरीब जन उत्थान समिति द्वारा गरीब महिलाओं को वितरण किया गया साड़ी इंटरसिटी बस सेवा में लापरवाही: नशे में ड्राइवर और यात्रियों के प्रति गैर-जिम्मेदार रवैया भाजपा और संघ का तालमेल: एक ऐतिहासिक सबक और महाराष्ट्र चुनाव की बंपर जीत का रहस्य दीपावली महापर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं:उदय राज हरदोई थाना बेहटा गोकुल के क्षेत्र में भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त Nine Lakh Deaths Annually Due to Cancer: Prof. M.K. Gupta उत्तर प्रदेश में भाजपा की हार: कारणों का विश्लेषण और पार्टी की प्रतिक्रियाएँ वाराणसी के रेल मंडल सभागार में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती मनाई गई
Uncategorized English

अयोध्या में दरिंदगी, 12 साल की लड़की का गैंगरेप, जनता ने किया फांसी की मांग

D

Dainik India News

2 views
अयोध्या में दरिंदगी, 12 साल की लड़की का गैंगरेप, जनता ने किया फांसी की मांग

दैनिक इंडिया न्यूज़ 30 जुलाई 2024 अयोध्या ।अयोध्या में 12 साल की लड़की के साथ गैंगरेप के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। रेप के आरोपी सपा नेता के खिलाफ 30 घंटे तक FIR इसलिए नहीं लिखी गई क्योंकि उसके घर में ही भदरसा चौकी 2012 से चल रही थी। मामला खुलने के बाद न सिर्फ सपा नेता के खिलाफ केस दर्ज हुआ, बल्कि मंगलवार रात को पूरी चौकी 3 किमी दूर भरत कुंड में शिफ्ट कर दी गई।

अब यह मामला लखनऊ में DGP ऑफिस तक पहुंच गया है। माना जा रहा है कि चौकी प्रभारी समेत कई पुलिस वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है।

75 दिन पहले रेप, 2 दिन पहले मां चौकी पहुंची

रेप का यह मामला अयोध्या के पूरे कलंदर क्षेत्र के एक गांव का है। 75 दिन पहले लड़की मजदूरी के बाद घर वापस आ रही थी। लड़की के बयान के मुताबिक, वह मोईन खान की बेकरी के सामने से गुजर रही थी। मोईन ने उसे टोस्ट ले जाने के लिए बुलाया। लड़की ने पहले भी उसकी दुकान पर आना-जाना किया था, इसलिए वह चली गई।

मोईन खान और उसके नौकर राजू ने उसे पकड़ लिया और दुकान के अंदर खींच लिया। वहां मोईन ने उसके साथ रेप किया, और राजू ने इसका वीडियो बना लिया। फिर राजू ने भी लड़की के साथ रेप किया और दोनों ने उसे धमकाया कि अगर उसने किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। डर के कारण लड़की ने किसी को नहीं बताया।

पेट में दर्द होने पर खुला गैंगरेप का राज

60 दिन बाद लड़की की तबीयत खराब होने लगी और उसके पेट में दर्द होने लगा। जब परिवार उसे अस्पताल ले गया, तो डॉक्टर ने प्रेग्नेंसी की पुष्टि की। तब लड़की ने अपनी मां को पूरी बात बताई।

चौकी पर केस नहीं लिखा, हिंदू संगठन सड़क पर उतरे

लड़की की मां भदरसा चौकी गई थीं, लेकिन पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की। कई चक्कर लगाने के बाद वह थाना पुरा कलंदर गईं, जहां SHO ने FIR दर्ज की। इस बीच भाजपा, निषाद पार्टी, हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। सीओ अयोध्या और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों की मांग पर पुलिस ने मोईन खान और राजू को गिरफ्तार किया।

कानून व्यवस्था पर सवाल

इस मामले में कई सवाल उठते हैं:

  1. रसूखदारों को अपराध करने की छूट क्यों मिलती है?
  2. पुलिस किसके कंट्रोल में है कि FIR दर्ज करने में 30 घंटे लग जाते हैं?
  3. क्या किसी रसूखदार की बेटी के साथ ऐसा होता तो पुलिस इतनी देर करती?
  4. कानून व्यवस्था और जनसुनवाई का ध्यान कौन रखेगा?

सवाल:-क्या जिस पार्टी का यह नगर अध्यक्ष है, उसके मुखिया उसके घर पर बुलडोजर चलवाएंगे?

सरकार और पुलिस को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसे अपराध दोबारा न हों।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!