ब्रेकिंग न्यूज़
पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS |
हाइलाइट न्यूज़
जिलाधिकारी का प्रयास रंग लाया: सीएम डैशबोर्ड पर आधारित प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में जनपद मऊ ने टॉप 10 में स्थान पाया लखनऊ के सहारा स्टेट में पाकिस्तान के खिलाफ गरजा जनसैलाब योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के बाल विशेष चिकित्सा अनुसंधान केन्द्र के प्रति संवेदनशील - जे पी सिंह हनुमान अनुकंपा से समर्पण का संगम: राजाजीपुरम में हुआ दिव्य भंडारा बिहार की बेटियों को सानिटरी नैपकिन माँगने पर जब I.A.S. अधिकारी हरजोत कौर ने दिया बेतुका बयान जिलाधिकारी मऊ की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक संपन्न मुख्यमंत्री ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की और दिया निर्देश दैनिक इंडिया के आवाज पर पोस्ट ऑफिस के तेवर नर्म जिलाधिकारी का प्रयास रंग लाया: सीएम डैशबोर्ड पर आधारित प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में जनपद मऊ ने टॉप 10 में स्थान पाया लखनऊ के सहारा स्टेट में पाकिस्तान के खिलाफ गरजा जनसैलाब योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के बाल विशेष चिकित्सा अनुसंधान केन्द्र के प्रति संवेदनशील - जे पी सिंह हनुमान अनुकंपा से समर्पण का संगम: राजाजीपुरम में हुआ दिव्य भंडारा बिहार की बेटियों को सानिटरी नैपकिन माँगने पर जब I.A.S. अधिकारी हरजोत कौर ने दिया बेतुका बयान जिलाधिकारी मऊ की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक संपन्न मुख्यमंत्री ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की और दिया निर्देश दैनिक इंडिया के आवाज पर पोस्ट ऑफिस के तेवर नर्म
Uncategorized English

मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में उ0प्र0 के विकास कार्याेंके सम्बन्ध में केन्द्र सरकार के मंत्रियों से किया भेंट

B

Bhargav Bhargav

5933 views
मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में उ0प्र0 के विकास कार्याेंके सम्बन्ध में केन्द्र सरकार के मंत्रियों से किया भेंट

हरिंद्र सिंह/दैनिक इंडिया न्यूज

मथुरा-वृन्दावन रेलवे लाइन पर लाइटरेल ट्रांजिट सिस्टम का निर्माण प्रस्तावित

मा० मुख्यमंत्री ने आज नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश के विकास कार्याें के सम्बन्ध में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव, केन्द्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल, केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री जी0 किशन रेड्डी तथा केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वी0के0 सिंह से भेंट की।
मुख्यमंत्री जी ने केन्द्रीय मंत्रियों के साथ ब्रज क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के सम्बन्ध में बैठक की। उन्होंने ब्रज विकास परियोजना के सम्बन्ध में व्यापक विचार-विमर्श किया। उन्होंने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री से 361 किलोमीटर लम्बी ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा परियोजना, 52 किलोमीटर लम्बी ब्रज तीर्थ पथ परियोजना एवं 72 किलोमीटर लम्बी गोवर्धन कनेक्ट परियोजना से जुड़े बिन्दुओं पर विचार मंथन किया।
मुख्यमंत्री जी ने केन्द्रीय रेल मंत्री से लगभग 12 किलोमीटर लम्बे मथुरा-वृन्दावन रेल मार्ग को वैकल्पिक यातायात मार्ग के रूप में विकसित किये जाने के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया। ज्ञातव्य है कि मथुरा-वृन्दावन के मध्य स्थित यह रेल मार्ग वर्तमान में अनुपयोगी सिद्ध हो रहा है। इस मार्ग की भूमि का उपयोग मथुरा और वृन्दावन के बीच वैकल्पिक यातायात मार्ग को विकसित किये जाने के लिए हो सकता है। इसके दृष्टिगत मथुरा-वृन्दावन रेलवे लाइन पर लाइट रेल ट्रांजिट सिस्टम (एल0आर0टी0एस0) का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है।
मुख्यमंत्री जी ने केन्द्रीय रेल मंत्री से मथुरा जंक्शन पर टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेण्टर के निर्माण के सम्बन्ध में वार्ता की। उल्लेखनीय है कि जनपद मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़े स्थलों पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटकों तथा श्रद्धालुओं का आगमन होता है। इनमें ट्रेन के माध्यम से आने वाले यात्रियों की संख्या सर्वाधिक होती है। रेलवे स्टेशन पर टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेण्टर के निर्माण से मथुरा आने वाले यात्रियों को सुविधा होगी।
मुख्यमंत्री जी ने केन्द्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री से वृन्दावन-मथुरा-गोकुल को जोड़ते हुए यमुना नदी पर जलमार्ग विकसित किये जाने के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया। इस जलमार्ग के विकास से मथुरा, वृन्दावन एवं गोकुल तीर्थ स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं को सुगमता होगी।
मुख्यमंत्री जी ने केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री से ब्रज क्षेत्र के पौराणिक तथा ऐतिहासिक धरोहरों के पुनरुद्धार तथा पुनर्प्रतिष्ठा के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की। ज्ञातव्य है कि ब्रज क्षेत्र की धार्मिक, पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व के धरोहरों की पुनर्प्रतिष्ठा हेतु राज्य सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन किया गया है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!