ब्रेकिंग न्यूज़
अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh | अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh |
हाइलाइट न्यूज़
माडिफाइड साइलेन्सर का न करें उपयोग अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक शातिर गिरप्तार चकबंदी : सीएम योगी का चला चाबुक, एक दर्जन लापरवाहों पर गिरी गाज बलिया के नरही थाना कांड के फरार एसएचओ पन्नेलाल कन्नौजिया ने किया सरेंडर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश धार भोजशाला प्रकरण : उच्च न्यायालय की द्वैधपीठ का ऐतिहासिक निर्णय, न्यायाधीश स्वयं करेंगे स्थल निरीक्षण CM योगी ने सिसवा अनन्तपुर में जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय का लोकार्पण किया 81 हजार रुपये मूल्य के पांच मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपकर मधुबन पुलिस ने जीता विश्वास माडिफाइड साइलेन्सर का न करें उपयोग अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक शातिर गिरप्तार चकबंदी : सीएम योगी का चला चाबुक, एक दर्जन लापरवाहों पर गिरी गाज बलिया के नरही थाना कांड के फरार एसएचओ पन्नेलाल कन्नौजिया ने किया सरेंडर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश धार भोजशाला प्रकरण : उच्च न्यायालय की द्वैधपीठ का ऐतिहासिक निर्णय, न्यायाधीश स्वयं करेंगे स्थल निरीक्षण CM योगी ने सिसवा अनन्तपुर में जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय का लोकार्पण किया 81 हजार रुपये मूल्य के पांच मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपकर मधुबन पुलिस ने जीता विश्वास
उत्तर प्रदेश सरकार English

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति

D

Dainik India News

6285 views
उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ: उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ ने अपने नए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य सदस्यों की नियुक्ति की घोषणा की है। यह नियुक्तियां अकादमी के संविधान के नियम-5 के अंतर्गत की गई हैं और तीन वर्षों के लिए प्रभावी होंगी। इस अवधि के दौरान यदि राज्य सरकार द्वारा आवश्यक समझा जाए, तो इन नियुक्तियों को समाप्त भी किया जा सकता है। राज्यपाल महोदय की स्वीकृति से ये नियुक्तियां की गई हैं।

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति

अध्यक्ष: प्रो. जयन्त खोत
प्रो. जयन्त खोत को अकादमी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे अकादमी के सर्वोच्च अधिकारी होंगे और अकादमी की नीतियों का निर्धारण, विभिन्न कार्यक्रमों का निरीक्षण और उनके सुचारु संचालन की देखरेख करेंगे। प्रो. खोत का पता है: 319ए/105, आशा विहार हाऊस, इलाहाबाद बैंक के पास, बिस्मिल मार्ग, प्रयागराज।

उपाध्यक्ष: श्रीमती विभा सिंह
श्रीमती विभा सिंह को अकादमी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे अध्यक्ष की अनुपस्थिति में उनके कर्तव्यों का निर्वहन करेंगी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की योजना बनाने एवं उनके सफल आयोजन की जिम्मेदारी निभाएंगी। उनका पता है: 108, खमरिया खुर्द, तहसील धरोहरा, खीरी।

सामान्य परिषद के अन्य सदस्य

  1. सुश्री कविता सिंह: फ्लैट नं. 503, विजय टॉवर, गाँधीनगर, पी. रोड, कानपुर।
  2. सुश्री उपमा पाण्डेय: ग्राम रामपुर रामगुलाब, पोस्ट चाँडीपुर खुर्द, तहसील आलापुर, अम्बेडकरनगर।
  3. डा. ज्योति सिन्हा: मकान नं. 161, रासमण्डल, निकट गुरुद्वारा, जौनपुर।
  4. डा. ज्ञानेश चन्द्र: बी-33/33-11-301, राजेन्द्र अपार्टमेन्ट, रोहितनगर, नरिया, वाराणसी।
  5. श्री अमित जायसवाल 'अंजन': अमित फार्मा, जायसवाल नगर, सिसवा बाजार, महराजगंज।
  6. श्री राकेश जायसवाल: 2/1428, बुद्धी विहार, मुरादाबाद।
  7. डा. ज्योति मिश्रा: 6 सी, बैंक रोड, प्रोफेसर्स कॉलोनी, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, कटरा, प्रयागराज।
  8. श्री प्रभाकर मौर्य: ग्राम पगराभारी, पोस्ट रेधुआ, अयोध्या।
  9. डा. सुभाष चन्द्र दीक्षित: 2127, माधवपुरी, नदरपी गेट, कासगंज।
  10. श्री श्रीकान्त शुक्ला: सी-2/71, सुशान्त गोल्फ सिटी, अन्सल, शहीद पथ, सुल्तानपुर रोड, लखनऊ।
  11. श्री ललित कुमार: महिला महाविद्यालय, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी।
  12. श्रीमती सरोज रावत: दौलतपुर हाउस, निपर विकास भवन, कोठी डी, बाराबंकी।

विभा सिंह को विशेष सम्मान

श्रीमती विभा सिंह, जिनके पिता श्री कृष्ण कुमार तिवारी न केवल राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं, बल्कि सनातन धर्म के एक समर्पित प्रहरी भी माने जाते हैं, को राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त हुआ है। इस खबर से जब राष्ट्रीय सनातन महासंघ के सचिव को अवगत कराया गया, तो महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव एच.एस. भार्गव ने उनके घर जाकर विभा सिंह को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रकट कीं।

महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने भी श्री तिवारी को फोन पर बधाई दी। पूर्व कमिश्नर IAS अजय दीप. सिंह इस अवसर पर भावुक हो गए और कहा कि विभा सिंह इससे भी बड़े पद की पात्र हैं। उन्होंने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

कार्यभार और कार्यक्षेत्र

इन नियुक्तियों का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना और राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और प्रसारित करना है।

अध्यक्ष प्रो. जयन्त खोत अकादमी की नीतियों का निर्धारण और विभिन्न कार्यक्रमों का निरीक्षण करेंगे। वे अकादमी के अन्य सदस्यों और अधिकारियों के साथ समन्वय करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि सभी गतिविधियाँ अकादमी के उद्देश्यों के अनुरूप हों।

उपाध्यक्ष श्रीमती विभा सिंह सांस्कृतिक कार्यक्रमों की योजना बनाने और उनके सफल आयोजन की जिम्मेदारी निभाएंगी। वे अध्यक्ष के साथ मिलकर अकादमी की नीतियों और कार्यक्रमों का निरीक्षण करेंगी और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं तैयार करेंगी।

वित्तीय और अन्य सुविधाएं

उक्त महानुभावों को वित्त (सामान्य) अनुभाग-2 के शासनादेश संख्या-4/जी-2-144/दस-2014-1 (विविध)/10-2014, दिनांक 15 दिसम्बर, 2014 में वर्णित सुविधाएं अनुमन्य होंगी।

यह नियुक्तियां उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक परिदृश्य को नई दिशा देने में सहायक होंगी और कला, संगीत और नाटक के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!