ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
<strong>7.5 अरब रुपए से यूपी में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार&nbsp;</strong> • अवध बार एसोसिएशन के वरिष्ठ व परम सम्मानित पूर्व अध्यक्ष आदरणीय श्री ए. एम. त्रिपाठी जी को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं • लखनऊ अहियागंज मेंआयोजित श्री गणेशजन्मोत्सव में सहभागिता का सुअवसर प्राप्त हुआ-जेपी सिंह • आधार नंबर एकत्रीकरण हेतु सभी बूथों पर कल विशेष कैंप का किया जाएगा आयोजन • स्वतंत्र देव सिंह: संगठन और सरकार के बीच समन्वय के प्रतीक-जितेन्द्र प्रताप सिंह • हरदोई में डायल 112 पर तैनात हेड कांस्टेबल निलंबित • दो जूता चोरों को एक बहादुर क्षत्राणी धर दबोचा • ईट भट्ठे पर आबकारी विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, 200 लीटर लहन नष्ट • <strong>7.5 अरब रुपए से यूपी में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार&nbsp;</strong> • अवध बार एसोसिएशन के वरिष्ठ व परम सम्मानित पूर्व अध्यक्ष आदरणीय श्री ए. एम. त्रिपाठी जी को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं • लखनऊ अहियागंज मेंआयोजित श्री गणेशजन्मोत्सव में सहभागिता का सुअवसर प्राप्त हुआ-जेपी सिंह • आधार नंबर एकत्रीकरण हेतु सभी बूथों पर कल विशेष कैंप का किया जाएगा आयोजन • स्वतंत्र देव सिंह: संगठन और सरकार के बीच समन्वय के प्रतीक-जितेन्द्र प्रताप सिंह • हरदोई में डायल 112 पर तैनात हेड कांस्टेबल निलंबित • दो जूता चोरों को एक बहादुर क्षत्राणी धर दबोचा • ईट भट्ठे पर आबकारी विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, 200 लीटर लहन नष्ट •
गुजरात English

गुजरात में तीसरे दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वारछा रोड विधानसभा क्षेत्र में किया विशाल रोड शो&nbsp;

B

Bhargav Bhargav

• 7642 views
गुजरात में तीसरे दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वारछा रोड विधानसभा क्षेत्र में किया विशाल रोड शो&nbsp;

रास्ते में सजे दिखे बुलडोजर माफिया के पतन और जनता के सुकून की कह रहे थे कहानी 

योगी योगी के नारों से जनता ने किया इस्तकबाल

भाजपा उम्मीदवार किशोर भाई के लिए मांगा जनसमर्थन

दैनिक इंडिया न्यूज सूरत, 23 नवम्बर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुजरात विधानसभा के चुनाव प्रचार के दौरान बुधवार को वारछा रोड विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया। योगी को देखने उमड़ी जनता ने योगी-योगी के गगनचुंबी नारों व पुष्प वर्षा से उनका स्वागत व सम्मान किया तो योगी आदित्यनाथ ने भी हाथ हिलाकर गुजरात की जनता का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक घण्टे से अधिक देर तक रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

उमिया माता मंदिर से किया रोड शो का आगाज

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले पाटीदार समाज की कुल देवी उमिया माता मंदिर में पूजन-अर्चन किया। इसके बाद उन्होंने यहां कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया। बता दें कि गुजरात में पाटीदार समाज की भागीदारी 14 प्रतिशत है। वे यहां की 70 सीटों पर निर्णायक भूमिका में हैं।

योगी की झलक पाने को बेताब दिखे लोग

रोड शो के दौरान योगी आदित्यनाथ की झलक पाने को लोग बेताब दिखे। पूरा रास्ता सिर्फ योगी योगी की गूंज से गुंजायमान हो गया। रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता की जबरदस्त भीड़ रही। फ्लाईओवर पर लोग रुक कर योगी आदित्यनाथ की झलक अपने मोबाइल में कैद करते रहे। योगी ने भी उन्हें निराश नहीं किया, बल्कि मुस्कुरा कर सभी का अभिवादन किया। युवा सीएम योगी को हाथ जोड़कर प्रणाम करते भी दिखे। लोगों के उत्साह को देखते हुए स्थानीय पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

सड़क पर खड़े रहे बुलडोजर

रोड शो के दौरान रास्ते में गुजरात की जनता ने कई जगहों पर बुलडोजर सजा रखे थे। इन्हें देख योगी आदित्यनाथ मुस्कुरा पड़े। बुलडोजर सजाकर गुजरात की जनता ने बता दिया कि माफिया का पतन और आमजन के सुकून का यह प्रतीक योगी के यूपी की पहचान बन गया है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!