ब्रेकिंग न्यूज़
4000 से अधिक मतों के साथ प्रशांत सिंह अटल ने रचा इतिहास, बार काउंसिल चुनाव में देशभर में तीसरे स्थान पर पहुंचे | लखनऊ में ड्राइविंग सीखने का नया भरोसा: हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल — अब गोमतीनगर और जानकीपुरम से सेवाएं, जल्द दिल्ली में भी होगा विस्तार | लखनऊ का भरोसा, अब दिल्ली की ओर बढ़ते कदम — Himalaya Motor Training School बना सुरक्षित ड्राइविंग प्रशिक्षण का नया मानक | देववाणी संस्कृत के पुनर्जागरण का महाअभियान, 25 अगस्त से अवधप्रांत में गूंजेगा संस्कृत सप्ताह | रात 11 बजे बिजली उपकेंद्रों पर पहुंचीं विधायक केतकी सिंह, बिजली कटौती पर अधिकारियों से मांगा जवाब | क्या भारतीय नौकरशाही का ‘स्टील फ्रेम’ अब पुनर्निर्माण की मांग कर रहा है? | गंगाजल: केवल जल नहीं, सनातन सभ्यता की आत्मा है माँ गंगा | भाजपा अवध के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का लखनऊ में ऐतिहासिक स्वागत | 4000 से अधिक मतों के साथ प्रशांत सिंह अटल ने रचा इतिहास, बार काउंसिल चुनाव में देशभर में तीसरे स्थान पर पहुंचे | लखनऊ में ड्राइविंग सीखने का नया भरोसा: हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल — अब गोमतीनगर और जानकीपुरम से सेवाएं, जल्द दिल्ली में भी होगा विस्तार | लखनऊ का भरोसा, अब दिल्ली की ओर बढ़ते कदम — Himalaya Motor Training School बना सुरक्षित ड्राइविंग प्रशिक्षण का नया मानक | देववाणी संस्कृत के पुनर्जागरण का महाअभियान, 25 अगस्त से अवधप्रांत में गूंजेगा संस्कृत सप्ताह | रात 11 बजे बिजली उपकेंद्रों पर पहुंचीं विधायक केतकी सिंह, बिजली कटौती पर अधिकारियों से मांगा जवाब | क्या भारतीय नौकरशाही का ‘स्टील फ्रेम’ अब पुनर्निर्माण की मांग कर रहा है? | गंगाजल: केवल जल नहीं, सनातन सभ्यता की आत्मा है माँ गंगा | भाजपा अवध के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का लखनऊ में ऐतिहासिक स्वागत |
हाइलाइट न्यूज़
रोजगार महाकुंभ - 2025 का आयोजन 26 से 28 अगस्त तक लखनऊ में लखनऊ ट्रैफिक पुलिस सब इंस्पेक्टर की गुंडागर्दी अब बुजुर्गों को नहीं करानी पड़ेगी सर्जरी तमिलनाडु में ED अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार: राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई नवरात्रि से पूर्व थानाध्यक्ष ने मांस की दुकानों पर की कार्रवाई नोएडा में अखिल भारतीय बाल्य आयुर्विज्ञान संस्थान की पहल – पुष्प वाटिका से बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को मिलेगा संबल बेहतरीन हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर दे रही सरकार,शोध चिकित्सकों की जिम्मेदारी : सीएम योगी वैक्सीन लगवाने वाले लोग हो रहे गुलियन-बेरी सिंड्रोम का शिकार, अध्ययन में दावा: रोजगार महाकुंभ - 2025 का आयोजन 26 से 28 अगस्त तक लखनऊ में लखनऊ ट्रैफिक पुलिस सब इंस्पेक्टर की गुंडागर्दी अब बुजुर्गों को नहीं करानी पड़ेगी सर्जरी तमिलनाडु में ED अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार: राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई नवरात्रि से पूर्व थानाध्यक्ष ने मांस की दुकानों पर की कार्रवाई नोएडा में अखिल भारतीय बाल्य आयुर्विज्ञान संस्थान की पहल – पुष्प वाटिका से बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को मिलेगा संबल बेहतरीन हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर दे रही सरकार,शोध चिकित्सकों की जिम्मेदारी : सीएम योगी वैक्सीन लगवाने वाले लोग हो रहे गुलियन-बेरी सिंड्रोम का शिकार, अध्ययन में दावा:
गुजरात English

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर होगा "रन फॉर यूनिटी"

D

Dainik India News

65 views
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर होगा "रन फॉर यूनिटी"

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ।देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक बड़ा अभियान आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का नाम 'Sardar@150' रखा गया है। इसका उद्देश्य पूरे देश में सरदार पटेल की एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण का संदेश फैलाना है। बुधवार को कैंट विधानसभा, आलमबाग स्थित होटल होमइन में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक तथा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने कार्यकर्तागणों के साथ अभियान की विस्तृत चर्चा की।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि आजादी के बाद भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी — अलग-अलग 562 से अधिक छोटी-बड़ी रियासतों का भारतीय राष्ट्र में विलय करना। लेकिन उस वक्त देश के पास इस चुनौती से भी बड़ा व्यक्तित्व मौजूद था, जिसका नाम था सरदार वल्लभभाई पटेल। सरदार पटेल ने अपनी शानदार नेतृत्व क्षमता और कूटनीति से इन रियासतों को भारतीय संघ में मिलवाया और देश के और विभाजन को रोका। आज हमारा देश भारत के लौहपुरुष और पहले गृहमंत्री व उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर नमन कर रहा है।

हर वर्ष 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती मनाई जाती है। भारत के भौगोलिक व राजनीतिक एकीकरण में उनके सबसे महत्वपूर्ण योगदान के चलते सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। सरदार की जयंती को एकता दिवस के रूप में मनाए जाने का फैसला सरकार ने वर्ष 2014 में किया था।

इस अभियान के तहत सरदार पटेल के जीवन, उनके अदम्य साहस और राष्ट्रीय एकता में उनके योगदान पर संगोष्ठियां आयोजित होंगी। इसके अतिरिक्त, पदयात्राएं, 'रन फॉर यूनिटी', योग शिविर, स्वच्छता अभियान और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति, एकता और आत्मनिर्भरता का भाव भरना है। भाजपा कार्यकर्ता सरदार पटेल के विचारों और योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

यह अभियान तीन चरणों में चलेगा, जिसकी शुरुआत 31 अक्टूबर (पटेल की जयंती) से होगी और समापन 6 दिसंबर (डॉ. भीमराव अंबेडकर की महापरिनिर्वाण दिवस) पर किया जाएगा।

यात्रा पाँच पड़ावों में पूरी होगी और हर दो किलोमीटर पर ठहराव की व्यवस्था रहेगी। यात्रा के दौरान स्कूलों और कॉलेजों में विद्यार्थियों को सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया जाएगा। बताया गया कि यात्रा मार्ग में महानगर स्तर पर कार्यकर्ता मानव श्रृंखला बनाकर तिरंगे और पुष्पवर्षा से स्वागत करेंगे।

लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने बताया कि 31 अक्टूबर को 'रन फॉर यूनिटी' कार्यक्रम का आयोजन होगा। सुबह 7 बजे सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी, जिसके बाद 'रन फॉर यूनिटी' शहीद स्मारक तक जाएगी। इसके अतिरिक्त, 1 से 7 नवंबर तक विद्यालयों में भाषण, चित्रकला और वाद-विवाद जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

बैठक में महामंत्री राम अवतार कन्नौजिया, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, पूर्व एमएलसी अरविन्द त्रिपाठी, भाजपा वरिष्ठ नेता मान सिंह, यात्रा संयोजक विनायक पांडेय, कैंट विधानसभा के मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!