ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh | राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने श्रीमती सत्यवती मिश्रा को दी विनम्र श्रद्धांजलि | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरा भोजपुरी समाज, श्रमदान से दिया स्वच्छता का संदेश | यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh | राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने श्रीमती सत्यवती मिश्रा को दी विनम्र श्रद्धांजलि | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरा भोजपुरी समाज, श्रमदान से दिया स्वच्छता का संदेश |
हाइलाइट न्यूज़
प्रकाशपर्व दीपावली के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं-जेपी सिंह स्व.भरत पाण्डेय की मनाई गई छठवीं पुण्यतिथि शांति भंग की आशंका में 16 व्यक्ति तथा 04 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी जोनल पुलिस महानिरीक्षकों, मण्डलायुक्तों, पुलिस कमिश्नरों से आने वाले पर्वो दृष्टिगत कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में समीक्षा की प्रदेश की टॉप 20 खबरें दैनिक इंडिया न्यूज़ के साथ रहें अपडेटेड सूर्य वंश राजा राम की  राजधानी अयोध्या को सौर ऊर्जा से मेकओवर कर रही योगी सरकार बड़े ही धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मतदाता पंजीकरण अभियान को निर्णायक गति देने हेतु भाजपा महानगर इकाई की रणनीतिक बैठक प्रकाशपर्व दीपावली के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं-जेपी सिंह स्व.भरत पाण्डेय की मनाई गई छठवीं पुण्यतिथि शांति भंग की आशंका में 16 व्यक्ति तथा 04 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी जोनल पुलिस महानिरीक्षकों, मण्डलायुक्तों, पुलिस कमिश्नरों से आने वाले पर्वो दृष्टिगत कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में समीक्षा की प्रदेश की टॉप 20 खबरें दैनिक इंडिया न्यूज़ के साथ रहें अपडेटेड सूर्य वंश राजा राम की  राजधानी अयोध्या को सौर ऊर्जा से मेकओवर कर रही योगी सरकार बड़े ही धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मतदाता पंजीकरण अभियान को निर्णायक गति देने हेतु भाजपा महानगर इकाई की रणनीतिक बैठक
गुजरात English

कांग्रेस व आप समृद्धि में बाधक, इन्हें हाशिये पर डाल दीजिए: सीएम योगी

D

Dainik India News

6452 views
कांग्रेस व आप समृद्धि में बाधक, इन्हें हाशिये पर डाल दीजिए: सीएम योगी

योगी आदित्यनाथ ने गुजरात चुनाव प्रचार के आखिरी दिन की 3 जनसभाएं,यूपी के बाबा ने गुजरात में ताबड़तोड़ 22 रैली और 3 रोड शो कर भाजपा के लिए मांगा वोट, चुनाव प्रचार में योगी के जोश का गुजरात में अभिवादन

दैनिक इंडिया न्यूज अहमदाबाद/खेड़ा/आणंद, 3 दिसंबर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गुजरात में 3 चुनावी जनसभा की। गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यहां 182 सीटों पर दो चरणों में मतदान की घोषणा हुई थी। प्रथम चरण की 89 सीटों पर 1 दिसंबर को चुनाव हो गया। दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को है। शनिवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन रहा। यहां योगी आदित्यनाथ की मांग सबसे अधिक रही। उन्होंने 7 दिन में ताबड़तोड़ 22 जनसभा और 3 रोड शो किये। आखिरी दिन उन्होंने अहमदाबाद की धोलका, खेड़ा की महुघा और आणंद जिले की खंभात सीट पर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगा। भाजपा के विकासपरक नीति की बात की तो कांग्रेस के परिवारवाद और आम आदमी पार्टी की नीतियों की बखिया उधेड़ दी। योगी के जोश का गुजरात के लोगों ने सिर झुकाकर अभिवादन किया।

पहले चरण के रुझान में ही भाजपा काफी बड़े अंतर से आ रही:योगी

शनिवार को योगी आदित्यनाथ की पहली जनसभा धोलका में हुई। यहां किरीट सिंह डाभी के पक्ष में उन्होंने गणपति बाप्पा मोरिया की जयकार से रैली का आगाज किया। उन्होंने दावा किया कि पहले चरण के रुझान से पता चल रहा कि भाजपा काफी बड़े अंतर से आ रही है। 

सीएम ने कहा कि कांग्रेस और आप समृद्धि में बाधक है, इन्हें हाशिए पर डाल दीजिए। लोकतन्त्र में यह अधिकार आपके पास है। 

वहीं भाजपा के कार्यों की चर्चा कर कहा कि डबल इंजन की सरकार के कारण बुलेट ट्रेन की रफ्तार से विकास होता है। पीएम मोदी के नेतृत्व में एक भारत, श्रेष्ठ भारत की कल्पना साकार हो रही है। 20 वर्ष पहले गुजरात में व्यापार कठिन था पर सीएम मोदी के नेतृत्व में सब सरल-सहज हो गया। जिसके लिए हिंदुओं पर गोली चली, 500 वर्षों से जिसका इंतजार था, आस्था के राम मंदिर का निर्माण भी पीएम ने प्रारंभ करा दिया। अगले वर्ष के अंत तक मंदिर बन जाएगा। 

सीएम ने कहा कि यूपी में बुलडोजर अब सिर्फ सड़क नहीं बनाता, माफिया का सीना भी रौंदता है। 

2002 के बाद गुजरात में कोई कर्फ्यू नहीं लगा:सीएम

खेड़ा की महुघा सीट से भाजपा उम्मीदवार संजय सिंह महिधा को योगी आदित्यनाथ ने सबसे उपयुक्त बताया। उन्होंने गुजराती में जय श्रीराम से अभिवादन कर स्थानीय लोगों का दिल जीत लिया। बोले कि गुजरात की धरती विपरीत परिस्थितियों में देश को चलाने का सामर्थ्य रखती है। 2002 के बाद गुजरात में न कर्फ्यू लगा और न ही दंगा हुआ। गुजरात विकास के मॉडल पर चल रहा है, जबकि कांग्रेस व आप सुरक्षा में बैरियर हैं। तंज कसते हुए उन्होंने पूछा कि कांग्रेस ने पीएम किसान सम्मान निधि क्यों नहीं दी, गरीबों को मकान, शौचालय, आयुष्मान भारत जैसी स्वास्थ्य बीमा का लाभ क्यों नहीं दिया, जबकि इस बार यहां भाजपा सरकार स्वास्थ्य बीमा 5 से बढ़ाकर 10 लाख करेगी। 

यूपी का जिक्र कर सीएम ने कहा कि वहां हर दूसरे दिन बड़े दंगे होते थे पर अब नहीं होते। हम लोगों ने दंगाइयों की फोटो चस्पा कर दी। उनकी संपत्ति कब्जे में ले ली और सरकारी संपत्ति पर कब्जा करने वालों पर बुलडोजर चलाकर आमजन को राहत दी। 

गुजरात सम्मान व देश को स्वाभिमान के साथ चलना सिखाता है:सीएम

आणंद के खंभात से महेश कुमार रावल (मयूर) के पक्ष में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहाकि  खम्भात हुनर के लिए जाना जाता है। गुजरात सम्मान व देश को स्वभिमान के साथ चलना सिखाता है। 20 वर्ष पहले गुजरात में बहन-बेटियां बाजार नहीं जा सकती थीं। व्यापारी व्यापार नहीं कर सकते थे पर आज हर ओर आस्था के केंद्र सज-संवर रहे हैं। यूपी में 403 में से कांग्रेस को सिर्फ 2 सीट मिली है, अब गुजरात की बारी है। कांग्रेस मुक्त गुजरात कर दीजिए, सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!